By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ‘ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान से ज्यादा कराह रहा गांधी परिवार’: केशव मौर्य का राहुल गांधी पर हमला
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > ‘ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान से ज्यादा कराह रहा गांधी परिवार’: केशव मौर्य का राहुल गांधी पर हमला
देशफीचर्ड

‘ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान से ज्यादा कराह रहा गांधी परिवार’: केशव मौर्य का राहुल गांधी पर हमला

The Hill India News
Last updated: July 21, 2025 2:44 am
The Hill India News
Published: July 21, 2025
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मार से पाकिस्तान से ज़्यादा गांधी परिवार कराह रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को “लोकसभा में विपक्ष के हल्के नेता” बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें भारत की बजाय पाकिस्तान की ज्यादा चिंता रहती है।

Contents
सोशल मीडिया पर निशाना‘सत्ता से बेदखली ने कांग्रेस की मति मारी’कांग्रेस पर हमले तेज़, भ्रष्टाचार से लेकर राष्ट्र सुरक्षा तक निशानाराजनीतिक पृष्ठभूमि: ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत तेज

सोशल मीडिया पर निशाना

रविवार को सोशल मीडिया मंच “एक्स” (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए केशव मौर्य ने कहा:

“लोकसभा में विपक्ष के हल्के नेता राहुल गांधी को भारत की चिंता कम, पाकिस्तान की फिक्र ज़्यादा रहती है। तभी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मार से पाकिस्तान से ज्यादा तो गांधी परिवार कराह रहा है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस भारतीय सेना का बार-बार अपमान करती है ताकि “पड़ोसी भाईजान पाकिस्तान को खुश किया जा सके”।

‘सत्ता से बेदखली ने कांग्रेस की मति मारी’

अपने पोस्ट में मौर्य ने लिखा:

“दरअसल सत्ता से बेदखली ने कांग्रेस की मति मार दी है, इसलिए वह उन भ्रमित नेताओं की ओट लेने को मजबूर है जो खुद अपने बयानों पर स्थिर नहीं रहते। अपने गांधी जी की तरह वे भी अस्थिर चित्त वाले हैं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा:

“मोदी जी के कुशल नेतृत्व ने केवल पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया के उन नेताओं की भी नींद उड़ा दी है जो खुद को तुर्रमखां समझते थे।”

कांग्रेस पर हमले तेज़, भ्रष्टाचार से लेकर राष्ट्र सुरक्षा तक निशाना

केशव मौर्य पिछले कुछ महीनों से गांधी परिवार पर लगातार हमलावर हैं। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को आधार बनाकर वे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगातार तीखे बयान दे चुके हैं।

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर उन्होंने गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि:

“कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलामी कर रही है, जबकि संविधान सभी के लिए बराबर है।”

उन्होंने यह भी कहा था कि जांच एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाना चाहिए, क्योंकि इस मामले की जांच खुद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी।


राजनीतिक पृष्ठभूमि: ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत तेज

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सीमा पार आतंकियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई ने राष्ट्रीय राजनीति में गर्माहट ला दी है। जहां भाजपा इसे “मजबूत नेतृत्व की मिसाल” बता रही है, वहीं विपक्ष इस पर सवाल उठाते हुए सरकार से पारदर्शिता और तथ्यों की मांग कर रहा है।

You Might Also Like

राजस्थान: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जैसलमेर में श्री तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का शिलान्यास और भूमिपूजन किया
मॉनसून सत्र का आखिरी दिन: वोटर वेरिफिकेशन पर घमासान की आशंका, विपक्ष तैयार हंगामे के लिए
नई दिल्ली : नई शिक्षा नीति के अंग के रूप में शिक्षा और निपुणता, दोनों पर समान जोर दिया जा रहा है – प्रधानमंत्री मोदी
उत्तराखंड में 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ शुरू होंगे: डिजिटल शिक्षा से आएगा बड़ा बदलाव, चार जिलों का चयन
दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डस्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?