By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: थराली आपदा: सीएम धामी ने मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख मुआवजा देने के निर्देश, बेघर परिवारों को तुरंत राहत दिलाने पर जोर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > थराली आपदा: सीएम धामी ने मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख मुआवजा देने के निर्देश, बेघर परिवारों को तुरंत राहत दिलाने पर जोर
उत्तराखंडफीचर्ड

थराली आपदा: सीएम धामी ने मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख मुआवजा देने के निर्देश, बेघर परिवारों को तुरंत राहत दिलाने पर जोर

The Hill India News
Last updated: August 24, 2025 2:53 am
The Hill India News
Published: August 24, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 24 अगस्त: उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून में राहत कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हालत में पीड़ितों को राहत में देरी नहीं होनी चाहिए।

Contents
मृतकों और प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायताबेघर लोगों के लिए तात्कालिक राहत व पुनर्वास की तैयारीस्याना चट्टी से पानी की निकासी प्राथमिकताजिलाधिकारी चमोली के कार्य की सराहना, SDRF-NDRF को धन्यवाददो दिन का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देशआपदा के पैटर्न का अध्ययन करने को कमेटी गठितवरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

मृतकों और प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में घोषणा की कि आपदा में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता राशि तुरंत जारी की जाएगी। इसके साथ ही, थराली सहित अन्य आपदाग्रस्त इलाकों में जिनके मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।

बेघर लोगों के लिए तात्कालिक राहत व पुनर्वास की तैयारी

सीएम धामी ने निर्देश दिए कि जो लोग आपदा के कारण बेघर हो गए हैं, उनके लिए तात्कालिक रूप से सुरक्षित आवास और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पुनर्वास कार्यों को तेजी से शुरू किया जाए ताकि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द सामान्य जीवन जी सकें।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राहत सामग्री समय पर उपलब्ध होनी चाहिए और उसका वितरण व्यवस्थित तरीके से किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राशन और अन्य जरूरी सामान की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

स्याना चट्टी से पानी की निकासी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि स्याना चट्टी क्षेत्र से पानी की निकासी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी चमोली के कार्य की सराहना, SDRF-NDRF को धन्यवाद

थराली आपदा के दौरान जिलाधिकारी चमोली द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावितों को राहत पहुँचाने और बेहतर प्रबंधन करने की मुख्यमंत्री ने खुले शब्दों में सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य जिलाधिकारी भी इसी तरह तत्परता और समन्वय के साथ कार्य करें।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने पर SDRF और NDRF की भी प्रशंसा की।

दो दिन का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को पूरी तरह तैयार रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन के उपकरण व सामग्री संवेदनशील स्थानों पर पहले से उपलब्ध कराए जाएं ताकि आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

आपदा के पैटर्न का अध्ययन करने को कमेटी गठित

मुख्यमंत्री धामी ने धराली (उत्तरकाशी), सैजी (पौड़ी) और थराली में हाल ही में आई आपदाओं के पैटर्न का वैज्ञानिक अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित एजेंसियों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। यह समिति भविष्य में आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम और शैलेश बगौली सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चमोली, उत्तरकाशी और अन्य जिलों के डीएम भी शामिल हुए।

You Might Also Like

Uttarakhand : मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजे गए 4 पुलिसकर्मी, CM धामी ने मेडल लगाकर किया सम्मानित
आंखों के सामने बेटी का कत्ल होता देख, मां ने श्रीदेवी की फिल्म जैसा लिया कातिल से बदला
नई दिल्ली : देशभर में किसानों को 22 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित- केंद्रीय कृषि मंत्री
Uttarakhand: उधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई: खेड़ा–रुद्रपुर में 8 एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त, DM–SSP ने लिया मौके का जायजा
आज से 3 दिन तक बंद रहेगा मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे, ये रहा वैकल्पिक मार्ग
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

मैं जो देखकर लौटा, उसे कभी नहीं भूलूंगा’: जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए अभिनेता अमोल पराशर, छात्रों की उम्मीद और संघर्ष की सुनाई आंखोंदेखी

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
संसद में आज फिर टकराव के आसार: काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध, मॉनसून सत्र के तीसरे दिन हंगामे की पूरी तैयारी
“हम कभी नहीं भूलेंगे…” चीन ने भारतीय सेना को कहा धन्यवाद, रिश्तों में नई गर्माहट का बड़ा संकेत
मौसम का महाप्रकोप: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा चौथे दिन भी ठप, चारधाम यात्रा पर भी संकट; पहाड़ों में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने बढ़ाई चिंता
गूगल प्ले स्टोर पर भी साइबर ठगी का जाल! फर्जी ऐप से लाखों की ठगी, Google इंडिया हेड पर केस दर्ज; जानिए कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से
ट्रंप का बड़ा टैरिफ दांव: अमेरिकी बाजार में जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क की तैयारी, भारत के फार्मा उद्योग के सामने नई चुनौती
CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?