By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकीलों से अपील, जूनियर वकीलों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मिले मौका
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकीलों से अपील, जूनियर वकीलों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मिले मौका
देशफीचर्ड

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकीलों से अपील, जूनियर वकीलों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मिले मौका

The Hill India News
Last updated: May 20, 2024 11:47 am
The Hill India News
Published: May 20, 2024
Share
Image Source: ANI
SHARE

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 20 मई को वरिष्ठ अधिवक्ताओं से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बार के युवा वकीलों को मौका दिए जाने की अपील की. एक सिविल अपील पर सुनवाई के दौरान जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस संजय करोल की बेंच ने कहा कि युवा वकीलों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान बहस करने का मौका मिलना चाहिए. जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने यह बात उस समय कही, जब वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए और दलीलें पेश करने लगे. बेंच की अपील पर सिंघवी ने कहा कि वह निश्चित तौर पर इसका समर्थन करेंगे और उन्होंने कोर्ट से इस पर नियम लाने का भी अनुरोध किया.

बेंच में शामिल जस्टिस करोल ने कोर्ट में मौजूद सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कहा कि बार के युवा वकीलों को छुट्टियों के दौरान मौका दें. इसके जवाब में सिंघवी ने कहा कि एक बात कह सकता हूं कि अगर लॉर्डशिप इस पर एक नियम लें आएं तो यह करना बहुत ही आसान होगा. सिंघवी की इस बात पर जस्टिस करोल ने कहा कि ऐसा करना कोर्ट का काम नहीं है. इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता सिंघवी ने कहा कि आप ऐसा कह सकते हैं. ऐसा सामूहिक रूप से किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या है कि 10 सहयोगी पेश होते हैं और 10 नहीं.

सुनवाई के दौरान जस्टिस करोल ने कहा कि कोर्ट चाहती है कि युवा भी बार में बढ़ें और छुट्टियों के दौरान युवा अधिवक्ताओं को दलीलें पेश करने का मौका मिले. जस्टिस करोल ने कहा हम बस इतना ही चाहते हैं कि युवाओं को आगे आने का मौका मिले. इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कुछ बेंच वरिष्ठों को मामले पर बहस करने की मंजूरी नहीं दे रही हैं और इसी तरह से यह बेंच भी ऐसा कर सकती है. सुप्रीम कोर्ट का ग्रीष्मकालीन अवकाश आज सोमवार 20 मई से शुरू हो गया है और यह जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा. इस अवधि के दौरान मामलों की सुनवाई अवकाशकालीन बेंच द्वारा की जाएगी.

You Might Also Like

नई दिल्ली: झारखंड के मुख़्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
सावधान! पहाड़ों की सैर से पहले पढ़ें यह रिपोर्ट: हिमाचल में 3 नेशनल हाईवे समेत 655 सड़कें ठप, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बर्फबारी का ‘येलो अलर्ट’
वाराणसी: जहां मिला शिवलिंग उसे करें सील – कोर्ट का आदेश
नई दिल्ली: बजट सत्र, 2022 अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया, संसद के दोनों सदनों द्वारा कुल 11 विधेयक पारित किए गए..
अब अंतरिक्ष में होगा भारत का अपना स्पेस स्टेशन? ISRO चीफ ने दी जानकारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर

The Hill India News
The Hill India News
October 21, 2026
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
दिल्ली में INDIA गठबंधन के मार्च से हाई अलर्ट! राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?