By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छात्रों ने किए नौ मेडल हासिल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छात्रों ने किए नौ मेडल हासिल
उत्तराखंडदेशमनोरंजनस्पोर्ट्स

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छात्रों ने किए नौ मेडल हासिल

The Hill India Desk
Last updated: May 6, 2025 3:12 pm
The Hill India Desk
Published: May 6, 2025
Share
SHARE

नगर क्षेत्र पहुंचने पर कोच के साथ मेडल जीते छात्रों का स्वागत
नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने किया सम्मानित
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर आयोजित 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के नौ छात्रों ने पदक हासिल किया है। जिले में पहुंचने पर कोच अवनीश भारती के साथ सभी छात्रों का नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, सभासदों और स्थानीय जनता ने स्वागत किया।
बता दें कि नगर क्षेत्र में बुद्धम एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स में एकेडमी के संचालक पूर्व अध्यापक कोच अवनीश भारती की ओर से स्कूली छात्राओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वे पिछले चार सालों से छात्रों को प्रशिक्षित करने के साथ ही उन्हें प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करवा रहे हैं, जिससे वे राज्य से लेकर नेशनल और इंटरनेशल स्तर पर पहचान बना सकें। बीते दिनों देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग के छात्रों ने विभिन्न भार वर्गों में मेडल प्राप्त किए। प्रियांशु, मनीषा गंुसाई एवं रुद्राक्ष गुंसाई ने जहां स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं प्रथा देवली, आराध्या एवं भानु प्रताप ने रजत पदक के साथ ही दीप्ति, जिया रौथान एवं अनन्या रावत ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच और छात्रों के नगर क्षेत्र पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत के साथ ही सभासदों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों और कोच को शॉल भी भेंट किया। अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि जिले में इस प्रकार के प्रशिक्षणों से छात्राओं को आत्मसुरक्षा में मदद मिलेगी। बिना संसाधनों के बावजूद छात्राओं ने मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों से अन्य छात्रों को भी सीख लेने की जरूरत है। आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र में इस प्रकार के प्रशिक्षणों को लेकर एक सुनियोजित तरीके से कार्य योजना बनाई जाएगी। एकेडमी के संचालक कोच अवनीश भारती ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। उन प्रतिभाओं को तरासते हुए छात्र-छात्राओं को ताइक्वांडा में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे स्टेट, नेशनल के साथ ही इंटरनेशनल स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। कहा कि जिले में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण मिलने से अभिभावकों में भी खुशी देखने को मिल रही है। इस मौके पर पूर्व सभासद सूरी भंडारी, जसपाल भारती, पंकज भारती, रोशनी रौथाण, अनंत नौटियाल सहित अन्य मौजूद थे।

ये है ताइक्वांडो मार्शल आर्ट
रुद्रप्रयाग। ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का एक कोरियाई रूप है, जिसमें पंचिंग और किकिंग तकनीकों की विशेषता है, जिसमें सिर की ऊंचाई वाली किक, स्पिनिंग जंप किक और फास्ट किकिंग तकनीक पर जोर दिया जाता है। ताइक्वांडो में किया गया शारीरिक प्रशिक्षण उद्देश्यपूर्ण है और मानसिक आयुध के माध्यम से मन की शक्ति को बढ़ावा देता है।

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को झटका: अग्रिम जमानत पर रोक बरकरार, कोर्ट ने उठाए दस्तावेज और अधिकार क्षेत्र पर सवाल
Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami joins Prabhat Ferry, appeals to the public to put Tiranga in homes
अमरावती: जनसंख्या और ‘हिंदुस्तान-पाकिस्तान’ वाले बयान पर नवनीत राणा का बड़ा हमला, उद्धव ठाकरे को बताया ‘बेबसी का पर्याय’
8वें वेतन आयोग पर बड़ी हलचल: 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठकें, कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ीं उम्मीदें
Uttrakhand : बच्चों से कपड़े और बर्तन धुलवाने पर प्रधानाधियापिका निलंबित, शिक्षक पर कार्यवाही
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! BPSC ने जारी किया TRE-4 नोटिफिकेशन, 32,388 पदों पर बंपर भर्ती

The Hill India News
The Hill India News
August 18, 2026
पीपलकोटी टनल हादसे में खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 10 लापता मजदूरों के शव बरामद; 12 घायल अस्पताल में भर्ती
‘आरक्षण के लिए भाजपा के साथ आए थे, अब तक लागू क्यों नहीं किया?’ यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद के तीखे तेवर, बोले- निषाद समाज अपना हक मांग रहा है
राजपाल यादव की लगी ‘लॉटरी’! 1200 करोड़ की 12 फिल्मों की डील साइन, 10 साल तक बड़े पर्दे पर छाएंगे कॉमेडी के किंग
‘गांधी, नेहरू और पटेल पर भी FIR करिए’, वंदे मातरम विवाद पर खरगे का भाजपा को करारा जवाब
पान मसाला ऐड पर सनी देओल का बयान और वायरल हुआ पुराना विज्ञापन, बोले- ‘मेरा जमीर गवाही नहीं देता’
इमरान खान को जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 48 घंटे में होगा ट्रांसफर; परिवार से हर हफ्ते मुलाकात की भी मंजूरी
देहरादून में कल से बदलेगा ट्रैफिक का पूरा रूट! उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर 19-20 अगस्त तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें पूरा प्लान
पंजाब में अनोखा लंगर! अब पूड़ी-सब्जी नहीं, मुफ्त में मिलेगा पेट्रोल; दोपहिया को ₹500 और कार वालों को ₹1,000 का तेल
1.20 करोड़ के लालच में खौफनाक कत्ल! YouTube के झूठे दावे पर नाबालिग की हत्या, शरीर का हिस्सा लेकर 3 दिन तक भटकते रहे आरोपी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?