By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा भवन देहरादून में ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा भवन देहरादून में ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा भवन देहरादून में ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी

Rajesh Dabral
Last updated: September 16, 2022 9:06 am
Rajesh Dabral
Published: August 15, 2022
Share
SHARE

आजादी के अमृत महोत्सव एवं 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा भवन देहरादून में ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ मोजूद रहे|
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों, शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों की शहादत को याद किया| उन्होंने ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी| ऋतु खंडूड़ी ने सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लेने को कहा

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश आज हर्ष और उल्लास के साथ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज देश के प्रत्येक घर एवं संस्थान में तिरंगा शान से लहरा रहा है, हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक होने के साथ देशवासियों की एकजुटता का परिचय दे रहा है| राष्ट्र हमें एक सूत्र में बांधता है। इसलिए राष्ट्रध्वज सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं हमारा स्वाभिमान है। राष्ट्रगान सिर्फ शब्द नहीं, हमारा आत्म सम्मान है। उन्होंने कहा की पूरी दुनिया आज हमें आशा भरी दृष्टि से देख रही है। भारत अपार संभावनाओं का देश है। हमें अपनी सभी संभावनाओं को तलाशना होगा, उन्हें सच करना होगा। एक ऐसे भारत का निर्माण करना होगा, जिसमें भूख, गरीबी, बेरोज़गारी न हो, जो सशक्त हो, समृद्ध हो और जो विश्व को राह दिखाये। सदियों से भारत ने अपने ज्ञान और अध्यात्म से विश्व का मार्गदर्शन किया है। और अब अपने विज्ञान, अर्थ और कौशल से भी करेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की बात कही

विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में इससे पहले कई अभूतपूर्व कार्य हुए हैं जिनको आगे बढ़ाते हुए सभी के सहयोग से उत्तराखंड की विधानसभा को देश में आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना है| इसके लिए कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है जिसमें विधान सभा में लाइब्रेरी हाईटेक बनाए जाने, विधानसभा को ई- विधान सभा के रूप में स्थापित किए जाने संबंधित कार्यवाही प्रारंभ है

उत्तराखंड विधानसभा की वेबसाइट को इंप्रूव किया जा रहा है, जिसमें विधानसभा की गतिविधियों के साथ-साथ प्रदेश से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों का संकलन किया जायेगा, विधानसभा में ऑफिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के अलावा ई-ऑफिस की ओर अग्रसर है| शोध को बढ़ावा दिए जाने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर विधानसभा से संबंधित कार्यवाही एवं गतिविधियों से लोगों को अवगत किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है|विधानसभा अध्यक्ष ने आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्मिकों से अपील करती कि सभी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से अपने दायित्व एवं कार्यों का निर्वहन करें एवं प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें

इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण किया|
इस अवसर पर विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल, संयुक्त सचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, उप सचिव नरेंद्र रावत, उप सचिव हेम पन्त, विशेष कार्य अधिकारी अशोक साह, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवस्था अधिकारी दीपचंद, सुरक्षा अधिकारी प्रदीप गुणवंत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे|

You Might Also Like

Atal Jayanti 2025: ‘अटल जी ने बनाया, मोदी जी संवार रहे हैं’; देहरादून में सीएम धामी ने किया ‘अटल प्रेक्षाग्रह’ का लोकार्पण
कल दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एसयूवी और डंपर की भीषण टक्कर; चार की मौत, पांच घायल—राहत अभियान जारी
तमिलनाडु में सरकार गठन की जंग: कांग्रेस साथ, AIADMK में फूट, विजय की सत्ता तक पहुंच के क्या हैं पूरे समीकरण?
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

आय से अधिक संपत्ति केस में राहुल गांधी को सुप्रीम राहत, इलाहाबाद HC की कार्यवाही पर रोक; SC ने जांच एजेंसियों से पूछा- ‘खुद जांच क्यों नहीं शुरू की?’

The Hill India News
The Hill India News
August 17, 2026
उज्जैन महाकाल मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बैरिकेडिंग में मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु बेहोश
रांची छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम सोरेन को पत्र, बोले- ‘युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज’, छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात की अपील
यूपी में संविदा कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 1 लाख नई भर्तियों की तैयारी, मौजूदा कर्मियों की सैलरी में 15 हजार तक बढ़ोतरी का प्लान
भारत के X अकाउंट से निकला ईरान के ‘परमाणु बम’ का फर्जी दावा! कुछ घंटों में इजरायल-अमेरिका तक पहुंचा, नेतन्याहू के भाषण में भी हुआ इस्तेमाल
NTA पर फिर उठे सवाल! UGC NET के 3 पेपर क्यों हुए रद्द? सवालों में स्पेलिंग से लेकर रिपीट प्रश्न तक की गड़बड़ी, अब दोबारा होगी परीक्षा
हिंदू-मुस्लिम नहीं, देश का बचपन और भविष्य खतरे में… स्वामी रामदेव ने आंदोलनों में बच्चों के इस्तेमाल पर जताई चिंता
थारू समाज की चौपाल में सीएम धामी ने सुनीं समस्याएं, बोले- हर परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता
Box Office: संडे को ‘आवारापन 2’ की धुआंधार कमाई, ‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे; ‘जन्नत 3’ के ऐलान से इमरान हाशमी के फैंस में छाई खुशी
10 मिनट में लॉगआउट, की-बोर्ड ने दिया धोखा… बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा पर बवाल, री-एग्जाम की मांग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?