By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पुणे : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने भारतीय छात्र संसद में किया प्रतिभाग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पुणे : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने भारतीय छात्र संसद में किया प्रतिभाग
देशफीचर्ड

पुणे : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने भारतीय छात्र संसद में किया प्रतिभाग

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 4:50 pm
Rajesh Dabral
Published: September 17, 2022
Share
SHARE
भारत के संविधान-निर्माताओं ने समान नागरिक संहिता का वचन दिया था, इसका पालन करना ही चाहिए समान नागरिक संहिता महिलाओंं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी पुणे में एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 03 दिवसीय भारतीय छात्र संसद के 12वें संस्करण के समापन दिवस पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सम्मेलन में प्रतिभाग किया| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने समान नागरिक संहिता(यूनिफॉर्म सिविल कोड) विषय पर अपना संबोधन दिया|
भारतीय छात्र संसद का आयोजन पुणे में एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी की ओर से भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन और केंद्रीय खेल एंव युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान किया गया, 15 से 17 सितंबर तक अयोजित भारतीय छात्र संसद के 12वें संस्करण में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज युवा समेत 10 हजार से अधिक छात्रो ने भाग लिया| शिक्षित युवाओं को राजनीतिक में आगे लाने के उद्देश्य से आयोजित इस संसद में सभी राजनीतिक दल, विचारधाराओं के लोगों ने शामिल होकर विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की|
3 दिवसीय भारतीय छात्र संसद में कई केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद, अलग अलग राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजनीतिक, सामाजिक, मीडिया, अभिनय, उद्योग, कानून, आध्यात्मिक व खेल क्षेत्र के अनेक दिग्गज युवा शामिल हुए| इस छात्र संसद में भाषण स्वतंत्रता, वंशवाद, भारतीय मीडिया ,समान नागरिकता संहिता जैसे विषयो पर चर्चा हुई| इस छात्र संसद में देशभर से हजारों छात्र वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े|
सम्मेलन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत कर सम्मान किया गया| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की भारत देश में राजनीति के क्षेत्र में बहुत से युवा आगे आ रहे हैं और उन युवाओं को राजनीति में आने का भारतीय छात्र संसद के माध्यम से बड़ा मंच मिलता है, ऐसे में युवा अपने सपने को साकार भी कर सकते हैं|
‌ विधानसभा अध्यक्ष ने देश के सबसे महत्वपूर्ण विषय समान नागरिक संहिता पर अपने वक्तव्य रखते हुए कहा की इसका अर्थ भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून होना, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो। उन्होंने कहा की भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है संविधान बनाते समय ही इसका जिक्र कानून में कर दिया गया था|
संविधान में समान नागरिक संहिता की चर्चा अनुच्छेद 44 में की गई है| राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व से संबंधित इस अनुच्छेद में कहा गया है कि ‘राज्य, भारत के समस्त राज्यक्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता प्राप्त कराने का प्रयास करेगा’| उन्होंने कहा की हमारे देश की व्यापक विविधता के कारण समान नागरिक संहिता का कार्यान्वयन एक बेहद कठिन कार्य तो है। लेकिन देश में लागू करने की दिशा में सभी एकजुट होकर इसमें सहयोग करें तो देश की भारी विविधता को एक सूत्र में पिरो कर एक नियम में बांधना मुश्किल नही होगा| अगर भारत को प्रगतिशील व सेकुलर देश बनाना है तो उसके लिए प्रगतिशील व सेकुलर कानूनों की जरूरत है। भारत के संविधान-निर्माताओं ने समान नागरिक संहिता का वचन दिया था, इसका पालन करना ही चाहिए|
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सीएए, राम मंदिर, आर्टिकल 370 और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों के फैसले हो गए हैं। अब बारी समान नागरिक संहिता की है।एक देश में एक कानून सबके लिए हो, इसकी जरूरत है। अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग कानून की जरूरत नहीं है।भारत की नई पीढ़ी बदल चुकी है, उसे धर्म व जाति के बंधन से मुक्त कर समान कानून के दायरे में लाने की जरूरत है। समान नागरिक संहिता महिलाओंं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समान नागरिक संहिता के परीक्षण और क्रियान्वयन के लिए जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है साथ ही समिति द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है|उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून के लिए जनता के सुझावों को लिया जा रहा है जनता से जो सुझाव प्राप्त होंगे, उन सूचनाओं का विश्लेषण किया जाएगा ताकि बेहतर रिपोर्ट तैयार की जा सके|
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में समान नागरिक संहिता लागू होने पर उत्तराखंड देश का एक तरह से पहला राज्य होगा, जहां 72 साल पहले लागू हुए भारत संविधान के नीति निदेशक तत्वों के मुताबिक इस प्रावधान को तैयार करके उसपर अमल किया जाएगा।

You Might Also Like

नई दिल्ली : भारत में प्रौद्योगिकी के विकास में निजी क्षेत्र और स्टार्टअप को भागीदारी करने की आवश्यकता -डॉ. जितेंद्र सिंह
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 265 की मौत, पीएम मोदी आज करेंगे दौरा, शाह बोले- ‘दुर्भाग्यपूर्ण हादसा’
बिहार में UP के CM योगी की दहाड़, ‘कोई मां-बेटी से छेड़छाड़ करे तो उल्टा लटका दिया जाता है’
​​​​​​​अपनी धरती और देश को आगे ले जाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ाना होगा : तोमर
पाकिस्तान में आज़ादी का जश्न बना मातम, अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, 60 से अधिक घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?