By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली:प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने निवास पर सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली:प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने निवास पर सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
देशफीचर्ड

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने निवास पर सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 4:47 pm
Rajesh Dabral
Published: September 19, 2022
Share
PM meets a Sikh delegation at his residence, in 7 Lok Kalyan Marg, New Delhi on September 19, 2022.
SHARE

प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारा श्री बाला साहिब जी, जिन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘अखंड पाठ’  का आयोजन किया था, का प्रसाद और आशीर्वाद दिया

प्रतिनिधिमंडल ने पगड़ी बांधकर और सिरोपा भेंट कर प्रधानमंत्री का सम्मान किया

प्रतिनिधिमंडल ने सिख समुदाय के सम्मान और कल्याण से जुड़ी अग्रणी पहलों के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने निवास पर एक सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

दिल्ली के गुरुद्वारा श्री बाला साहिब जी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ‘अखंड पाठ’ का आयोजन किया था। यह ‘अखंड पाठ’ 15 सितंबर को शुरू हुआ था और  प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को समाप्त हुआ था। सिख प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की तथा उन्हें गुरुद्वारे का प्रसाद और आशीर्वाद दिया।

मुलाकात के दौरान, सिख प्रतिनिधिमंडल ने पगड़ी बांधकर और सिरोपा भेंट कर प्रधानमंत्री का सम्मान किया। प्रधानमंत्री की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अरदास भी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने सिख समुदाय के सम्मान और कल्याण से जुड़ी अग्रणी पहलों के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने 26 दिसंबर को “वीर बाल दिवस” ​​के रूप में घोषित करने, करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने, गुरुद्वारों द्वारा चलाए जा रहे लंगरों पर लगने वाले जीएसटी को हटाने, गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां अफगानिस्तान से भारत लाने सहित प्रधानमंत्री के अन्य कई प्रयासों को याद किया।

इस सिख प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय केन्द्रीय गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष श्री तरविंदर सिंह मारवाह; अखिल भारतीय केन्द्रीय गुरु सिंह सभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीर सिंह; केन्द्रीय गुरु सिंह सभा के दिल्ली इकाई के प्रमुख श्री नवीन सिंह भंडारी; गुरुद्वारा सिंह सभा, तिलक नगर के अध्यक्ष श्री हरबंस सिंह; और गुरुद्वारा सिंह सभा के मुख्य ग्रंथी श्री राजिंदर सिंह शामिल थे।

 

You Might Also Like

लखनऊ में ट्रेन से मिली महिला की सिर कटी लाश: बॉक्स और बैग में कई टुकड़ों में मिला शव, जांच में जुटीं तीन टीमें
राहुल गांधी ने तमिलनाडु में आदिवासियों के साथ किया डांस, सामने आया ये वीडियो
Uttarakhand: CM धामी ने की बड़ी घोषणा, सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सरकार देगी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
दिल्ली दंगा मामला: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत पर ‘सुप्रीम’ फैसला सोमवार को, क्या 5 साल बाद मिलेगी राहत?
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की आज सगाई, लखनऊ में जुटेंगे 300 VIP मेहमान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?