By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: निपाह वायरस को जड़ से खत्म करने की तैयारी, 100 दिनों के भीतर वैक्सीन बनाने में जुटी ICMR
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > निपाह वायरस को जड़ से खत्म करने की तैयारी, 100 दिनों के भीतर वैक्सीन बनाने में जुटी ICMR
फीचर्डस्वास्थय

निपाह वायरस को जड़ से खत्म करने की तैयारी, 100 दिनों के भीतर वैक्सीन बनाने में जुटी ICMR

The Hill India News
Last updated: September 16, 2023 5:07 am
The Hill India News
Published: September 16, 2023
Share
File Photo
SHARE

 

ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने Nipah Virus से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने की तैयारी शुरू की है. अगले 100 दिन में वैक्सीन बनाने की योजना बनाई गई है. वैक्सीन बनाने के लिए भागीदारों की तलाश की जा रही है. आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) के डीजी राजीव बहल ने कहा कि देश में किसी भी नई बीमारी के खिलाफ 100 दिन में वैक्सीन बनाने का संकल्प लिया है.

आपको बता दें कि केरल में अब तक निपाह वायरस के छह केस सामने आ चुके हैं, दो संक्रिमितों की मौत हो चुकी है. आईसीएमआर इस बढ़ते खतरे को लेकर सतर्क है. उसने निपाह वायरस की वैक्सीन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है, इसके अलावा डेंगू और टीबी की वैक्सीन पर भी काम चल रहा है.

उन्होंने कहा कि निपाह में संक्रमित लोगों की मृत्यु दर बहुत अधिक है (40 से 70 प्रतिशत के बीच) जबकि कोविड में मृत्यु दर 2-3 प्रतिशत थी. कोझिकोड में निपाह वायरस के एक ताजा मामले की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या छह हो गई, जिनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी.

आईसीएमआर के डीजी ने बताया कि अब निपाह वायरस के संक्रमण की जांच केरल के ही BSL III लैब में कराई जा रही है. अब निपाह का सैंपल NIV पुणे नहीं भेजना होगा. सरकार ने निपाह संक्रमितों के लिए ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की 20 डोज और मंगवाई हैं.

उन्होंने कहा कि अभी उनके पास 10 मरीजों के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी उपलब्ध है. हालांकि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कितनी सटीक है, इसे लेकर परीक्षण चल रहा है. भारत में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी अब तक किसी को नहीं दी गई है. उन्होने कहा,” हमने कोविड के दौरान डीएनए वैक्सीन, एमआरएनए वैक्सीन, एडेनोवायरल वेक्टर वैक्सीन, प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन और नेज़ल वैक्सीन जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर टीके विकसित किए हैं, और हम इन विविध प्लेटफार्मों का उपयोग निपाह संक्रमण जैसी बीमारी के खिलाफ नई वैक्सीन विकसित करने के लिए कर सकते हैं.”

You Might Also Like

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संचालित कोचिंग सेंटरो की गहनता से जांच के निर्देश दिए
उत्तराखंड: सिंचाई विभाग और परिवहन निगम में 187 युवाओं को मिला रोजगार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
सीएम योगी ने वाराणसी से किया बड़ा ऐलान, पुलिस भर्ती को लेकर युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान, ‘ये धर्म का चश्मा हटा लीजिए…’
शरद पवार ने लॉन्च किया अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह, बोले! “ये संघर्ष की शुरुआत है…”
TAGGED:eradicateICMR preparingNipah virusPreparationvaccinewithin 100 days
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी

The Hill India News
The Hill India News
July 2, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
WhatsApp Username Feature: लॉन्च से पहले ही वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर भारी बवाल, भारत सरकार के सख्त रुख के बाद मेटा ने दी ये बड़ी दलीलें
उत्तराखंड में ‘वन नेशन-वन एजुकेशन’ मॉडल लागू, सीएम धामी ने किया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का ऐतिहासिक शुभारंभ
मानसून में लापरवाही पर नपेंगे अफसर: देहरादून में ‘हाई अलर्ट’, नदी किनारे लगेंगे सायरन और CCTV; 3700 परिवारों पर प्रशासन की नज़र
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर की अनूठी पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ, प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?