By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रधानमंत्री ने हमेशा सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने का काम किया है : अमित साह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > प्रधानमंत्री ने हमेशा सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने का काम किया है : अमित साह
देशफीचर्ड

प्रधानमंत्री ने हमेशा सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने का काम किया है : अमित साह

Rajesh Dabral
Last updated: August 22, 2022 2:34 pm
Rajesh Dabral
Published: August 22, 2022
Share
The Union Minister for Home Affairs and Cooperation, Shri Amit Shah chairs 23rd meeting of the Central Zonal Council at Bhopal, Madhya Pradesh on August 22, 2022.
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने का काम किया है

नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 8 साल में पूरे देश में टीम इंडिया की अवधारणा को सामने रख इसे चरितार्थ किया है

नरेन्‍द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद क्षेत्रीय परिषद की बैठकों की संख्‍या में बहुत बढोत्‍तरी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार बनने के बाद नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्‍सलवाद की समस्‍या से सख्‍ती से निपटने के साथ-साथ इन क्षेत्रों मे विकास के लिए अनेक महत्‍वपूर्ण कदम उठाये गए हैं

इसके अच्‍छे परिणाम निकले है जब 2009 में वामपंथी उग्रवादी हिंसा चरम पर थी तब वामपंथी उग्रवादी हिंसक घटनाओं की संख्‍या 2258 थी जो 2021 में घटकर 509 हो गई

2009 में वामपंथी उग्रवादी हिंसा में 1005 लोगों की मृत्‍यु हुई थी जबकि 2021 में 147 लोगों की जान गई, पुलिस थानों पर वामपंथी उग्रवादी हिंसा में भी कमी आई है, 2009 में ऐसी 96 घटनांए हुई थी जोकि 2021 में कम होकर 46 हो गई

केन्‍द्र सरकार वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों (LWE) में सुरक्षा बलो को और मजबूत करने और गैप्‍स कम कर रही है इसी के अंतर्गत पिछले तीन साल में 40 नए सुरक्षा कैम्‍प खोले गए हैं तथा 15 और खोले जाने  है

यह एक बहुत बडी उपलब्धि है, भारत सरकार राज्‍यों के साथ मिलकर वामपंथी उग्रवाद की समस्‍या को शत प्रतिशत समाप्‍त करने के लिए कटिबद्ध है

सरकार ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पिछले 3 सालों में पोस्टल बैंकिंग सुविधा के साथ करीब पॉंच हजार पोस्‍ट ऑफिस और 1200 से अधिक बैंक शाखायें खोले जा रहे हैं

सरकार द्वारा दूरसंचार सेवाओं को गति देने के लिए पहले चरण में 2300 से अधिक मोबाइल टावर लगाए गए हैं और दूसरे चरण में 2500 मोबाईल टॉवर लगाये जा रहे हैं

1957 से 2013 की तुलना में 2014 से अब तक क्षेत्रीय परिषद की बैठकों की फ़्रीक्वेंसी में तीन गुना वृद्धि हुई है

17 जनवरी, 2022 को हुई मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की स्‍थायी समिति की 14 वीं बैठक में 54 में से 36 मुद्दों को पहले ही हल कर लिया गया, आज की बैठक में कुल 18 मुद्दों पर चर्चा हुई जिनमें से 15 का समाधान निकाल लिया गया

परिषद की बैठकों की गति बढने के साथ ही राज्‍यों के बीच गुड प्रैक्टिसेस का आदान-प्रदान हो रहा है, इससे अन्‍य राज्‍यों को प्रेरणा तो मिलती ही है साथ ही केन्‍द्र व राज्‍यों के बीच बेहतर और स्‍वस्‍थ संबंध बनते हैं

हर राज्य में फ़ोरेंसिक साइंस लॉ कॉलेज खोलने चाहिए साथ ही छोटे क़स्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय भाषाओं में विभिन्न माध्यमों से साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भोपाल में मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए जबकि उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री  योगी आदित्‍यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल वर्चुअल माध्‍यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदस्य राज्यों के वरिष्ठ मं‍त्री, केंद्रीय गृह सचिव, अंतर्राज्य परिषद सचिवालय की सचिव, सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव और राज्य सरकारों तथा केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

अपने सम्बोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मध्‍य परिषद में शा‍मिल मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखण्‍ड़ और छत्‍तीसगढ़ राज्‍य अपनी भौगोलिक स्थिति, जीडीपी में योगदान और देश के विकास के लिए महत्‍वपूर्ण है। पहले इन चारों राज्‍यों को बीमारू राज्‍य माना जाता था, लेकिन अब ये सभी राज्‍य इससे बाहर निकलकर विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। उन्‍होंने कहा कि मध्‍य क्षेत्रीय परिषद राज्‍य देश में अनाज उत्‍पादन का प्रमुख केन्‍द्र हैं और परिषद में शामिल चारों राज्‍यों ने प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी  के टीम इंडिया के कॉंसेप्‍ट को जमीन पर उतारा हैं।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने का काम किया है। नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 8 साल में पूरे देश में टीम इंडिया की अवधारणा को सामने रख इसे चरितार्थ किया है।  नरेन्‍द्र मोदी  के प्रधानमंत्री बनने के बाद क्षेत्रीय परिषद की बैठकों की संख्‍या में हुई बढोत्‍तरी के आंकडे देते हुए शाह ने बताया कि 1957 से 2013 की तुलना में 2014 से अब तक क्षेत्रीय परिषद की बैठकों की फ़्रीक्वेंसी में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्‍होने कहा कि कोविड के बावजूद बैठको की संख्‍या में बढोत्‍तरी प्रधानमंत्री के टीम इंडिया के कॉसेप्‍ट को उद्घोषित करती हैं। अमित शाह ने यह भी कहा कि 2019 के बाद क्षेत्रीय परिषद की बैठकों में मुद्दों को हल करने में 27 प्रतिशत की बढोत्‍तरी हुई है जो एक बहुत बडी उपलब्धि है।

केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हालांकि क्षेत्रीय परिषद की बैठकों की भूमिका सलाहकारी होती है, लेकिन गृह मंत्री के तौर पर तीन साल के अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूं कि परिषद और इसकी स्‍थायी समि‍ति की बैठकों को महत्‍व देकर हमने अनेक मुद्दों को हल करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायी है। मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक में 30 मुद्दो पर चर्चा हुई थी, जिसमें से 26 मुद्दों को हल कर लिया गया है, जबकि 17 जनवरी, 2022 को हुई स्‍थायी समिति की 14वीं बैठक में 54 में से 36 मुद्दो को पहले ही हल कर लिया गया। आज की बैठक में कुल 18 मुद्दों पर चर्चा हुई जिनमें से 15 का समाधान निकाल लिया गया, उन्‍होने कहा कियह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। शाह ने कहा कि परिषद की बैठकों की गति बढने के साथ ही राज्‍यों के बीच गुड प्रैक्टिसेस का आदान-प्रदान हो रहा है। इससे अन्‍य राज्‍यों को प्रेरणा तो मिलती ही है साथ ही केन्‍द्र व राज्‍यों के बीच बेहतर और स्‍वस्‍थ संबंध बनते हैं, राज्‍यों के बीच अनेक मुद्दों का संवाद के जरिए हल होता है और राज्‍यों के बीच परस्पर सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार बनने के बाद मध्‍य क्षेत्रीय परिषद में शामिल नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्‍सलवाद की समस्‍या से सख्‍ती से निपटने के साथ-साथ इन क्षेत्रों मे विकास के लिए अनेक महत्‍वपूर्ण कदम उठाये गए है। उन्‍होंने कहा कि इसके अच्‍छे परिणाम निकले है जब 2009 में वामपंथी उग्रवादी हिंसा (Left Wing Extremism) चरम पर था तब वामपंथी उग्रवादी हिंसक घटनाओं की संख्‍या 2258 थी जो 2021 में घटकर 509 हो गई। उन्‍होने कहा कि 2019 से वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में बहुत तेजी से कमी आई है। 2009 में वामपंथी उग्रवादी हिंसा में 1005 लोगों की मृत्‍यु हुई थी जबकि 2021 में 147 लोगों की जान गई। श्री शाह ने कहा कि इस दौरान पुलिस थानों पर वामपंथी उग्रवादी हिंसा में भी कमी आई है, 2009 में ऐसी 96 घटनाएं हुई थी जोकि 2021 में कम होकर 46 हो गई। उन्‍होने कहा कि केन्‍द्र सरकार वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलो को और मजबूत करने और गैप्‍स कम कर रही है इसी के अंतर्गत पिछले तीन साल में 40 नए सुरक्षा कैम्‍प खोले गए हैं तथा 15 और खोले जाने है। गृह मंत्री ने कहा कि हालांकि यह एक बहुत बडी उपलब्धि है लेकिन भारत सरकार राज्‍यो के साथ मिलकर वामपंथी उग्रवाद की समस्‍या को शत प्रतिशत समाप्‍त करने के लिए कटिबद्ध है।

अमित शाह ने कहा कि सरकार द्वारा वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पिछले 3 सालों में पोस्टल बैंकिंग सुविधा के साथ करीब पॉंच हजार पोस्‍ट ऑफिस और 1200 से अधिक बैंक शाखायें खोले जा रहे हैं। साथ ही दूरसंचार सेवाओं को गति देने के लिए पहले चरण में 2300 से अधिक मोबाईल टॉवर और दूसरे चरण में 2500 मोबाईल टॉवर लगाये जा रहे हैं। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में राज्‍य सरकारों की भी कई विकास योजनांए है और राज्‍यों को इन्‍हे प्राथमिकता देते हुए इन योजनाओं का शत प्रतिशत परिणाम का लक्ष्‍य रखना चाहिए। उन्‍होने कहा कि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में जितना अधिक विकास होगा वामपंथी उग्रवादियों में भर्ती उतनी ही कम होगी और उनके धन इकठ्ठा करने के स्‍त्रोत भी समाप्‍त हो जायेंगे। केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्‍यों से अनुरोध करते हुए इस समस्‍या से निपटने के लिए और अधिक ध्‍यान केन्द्रित करने को कहा ताकि इस समस्‍या को जड़ से समाप्‍त किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि हर राज्य में फ़ोरेंसिक साइंस लॉ कॉलेज खोलने चाहिएं और छोटे क़स्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय भाषाओं में विभिन्न माध्यमों से साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।

The Union Minister for Home Affairs and Cooperation, Shri Amit Shah chairs 23rd Central Zonal Council meeting at Bhopal, Madhya Pradesh on August 22, 2022.

You Might Also Like

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ श्रीराम मंदिर मे पूजा अर्चना कर, देश-प्रदेश की खुशहाली की करी प्रार्थना
‘डिजिटल अरेस्ट’ के जाल में ऋषिकेश का बुजुर्ग: जज और इंस्पेक्टर बन हड़पे 69 लाख रुपये, उत्तराखंड STF ने रुद्रपुर में मार गिराया साइबर ठगों का किला
लखनऊ में ट्रेन से मिली महिला की सिर कटी लाश: बॉक्स और बैग में कई टुकड़ों में मिला शव, जांच में जुटीं तीन टीमें
उत्तराखण्ड : बदमाश को पकड़ने गयी यूपी पुलिस की फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई.
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

ऋषिकेश–डोईवाला हाईवे पर 3000 से अधिक पेड़ों के प्रस्तावित कटान का विरोध तेज, कांग्रेस और सामाजिक संगठनों ने सात मोड़ पर किया प्रदर्शन

The Hill India News
The Hill India News
July 12, 2026
J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत-न्यूजीलैंड FTA को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश के बाद अब बदलने वाला है मिजाज, जानिए आपके राज्य में कैसी है मॉनसून की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: याचिकाकर्ता ने खुद को बताया ‘सॉवरेन’, जजों को कहा ‘न्यायिक सेवक’; हवा में कागज़ उछालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जाम और पार्किंग के लिए बनेगा ‘माइक्रो लेवल प्लान’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?