By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पहलगाम हमला: पीएम मोदी दिल्ली लौटे, अमित शाह पहुंचे श्रीनगर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > पहलगाम हमला: पीएम मोदी दिल्ली लौटे, अमित शाह पहुंचे श्रीनगर
क्राइमदेशफीचर्ड

पहलगाम हमला: पीएम मोदी दिल्ली लौटे, अमित शाह पहुंचे श्रीनगर

The Hill India News
Last updated: April 23, 2025 1:54 am
The Hill India News
Published: April 23, 2025
Share
पोलैंड में PM मोदी
SHARE

श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में मंगलवार दोपहर हुए भीषण आतंकी हमले ने एक बार फिर घाटी को सदमे में डाल दिया। बैसरन, जो कि पहलगाम से मात्र छह किलोमीटर दूर है, वहां तीन से अधिक हथियारबंद आतंकियों ने घुड़सवारी और पिकनिक मना रहे निर्दोष पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।

इस हमले में अब तक 26 लोगों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय वहां चीख-पुकार मच गई थी, लोग इधर-उधर भाग रहे थे, कुछ रो रहे थे तो कई बेहोश पड़े थे।

2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद यह अब तक का सबसे भयावह हमला माना जा रहा है।

घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस और भारतीय सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पतालों में पहुंचाया गया।

हमले की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ दिल्ली लौटने का फैसला किया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली। इसके तुरंत बाद अमित शाह ने दिल्ली में हाईलेवल सुरक्षा बैठक की और श्रीनगर रवाना हो गए।

हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इसके पीछे पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 से 7 अप्रैल के बीच कश्मीर के कई पर्यटक स्थलों पर रेकी कराई गई थी।

घटनास्थल के पास से काली रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है, जिससे संदेह है कि आतंकी इसी से आए थे। यह भी आशंका है कि हमलावरों ने स्थान बदलने के लिए कई वाहनों का इस्तेमाल किया हो।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने इस हमले के विरोध में पूर्ण कश्मीर बंद का आह्वान किया है। उन्होंने सभी कश्मीरियों से इस बर्बर कृत्य के विरोध में एकजुट होने और मृतकों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,

“जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। यह जघन्य कृत्य करने वालों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा।”

घटना के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी सहित कई वैश्विक नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

सरकार और पुलिस प्रशासन ने आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

  • श्रीनगर कंट्रोल रूम: 0194-2457543, 0194-2483651

  • ADC श्रीनगर आदिल फ़रीद: 7006058623

  • अनंतनाग पुलिस: 9596777669 / 01932-225870

  • व्हाट्सएप सहायता: 9419051940

एक स्थानीय वर्कर ने बताया, “मैं वजू के लिए 100 मीटर दूर गया था, तभी गोलियों की आवाज आई। दौड़कर ऊपर पहुंचा तो तीन पर्यटकों को वहां से बचाकर अस्पताल पहुंचाया।”

पहलगाम, जो कश्मीर के सबसे शांत और सुंदर स्थलों में गिना जाता है, अब आतंक की एक और स्याह छाया से घिर गया है। यह हमला न केवल निर्दोषों के जीवन पर हमला था, बल्कि कश्मीर में सामान्य होते हालात और पर्यटन पर भी करारा प्रहार है।

भारत सरकार की चुनौती अब यह सुनिश्चित करने की है कि न केवल हमलावर पकड़े जाएं, बल्कि घाटी में आतंक की यह कड़ियां सदा के लिए तोड़ी जाएं।

You Might Also Like

Accident… और अब प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर हादसा, सुहेलदेव एक्सप्रेस के 2 डिब्बे सहित इंजन पटरी से उतरा
नई दिल्ली : जस्टिस कांत ने कहा कि पूरा सिस्टम पीड़ित है. बैंकों से लेकर बिल्डर तक पर बरसा सुप्रीम कोर्ट
हिंदी बनाम मराठी विवाद: अब संसद की दहलीज़ तक पहुंचा, मराठी सांसदों ने निशिकांत दुबे को घेरा
नई दिल्ली : पीएफआई पर छापे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ,गृह सचिव समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
आंध्र प्रदेश की अनकापल्ली जेल से दो कैदी फरार, हथौड़े से वार्डन पर हमला कर मचाई अफरातफरी
TAGGED:Amit ShahDelhiPahalgam attackPM ModiSrinagar
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डमौसम

Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक अगले 6 दिन झमाझम बारिश का रेड अलर्ट

The Hill India News
The Hill India News
July 1, 2026
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा को मिले नए निदेशक, रामनगर बोर्ड के सचिव भी बदले
अफगानिस्तान का पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला, ISIS के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?