By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे

Rajesh Dabral
Last updated: October 3, 2022 3:45 pm
Rajesh Dabral
Published: October 3, 2022
Share
PM addresses on the occasion of dedication of Lata Mangeshkar Chowk, in Ayodhya via video message on September 28, 2022.
SHARE

प्रधानमंत्री 3,650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री एम्स बिलासपुर का उद्घाटन करेंगे, जिसकी आधारशिला भी उन्होंने रखी थी

प्रधानमंत्री 1,690 करोड़ रुपये से अधिक के राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे

इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

प्रधानमंत्री नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क की आधारशिला रखेंगे और बंदला में सरकारी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री कुल्लू दशहरा समारोह में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर, 2022 को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वे 3,650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे एम्स बिलासपुर का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद वे दोपहर करीब 12:45 बजे बिलासपुर के लुहनू मैदान पहुंचेंगे, जहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:15 बजे कुल्लू के ढालपुर मैदान पहुंचेंगे, जहां वे कुल्लू दशहरा समारोह में हिस्सा लेंगे।

एम्स बिलासपुर

एम्स बिलासपुर के उद्घाटन के माध्यम से देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और संकल्प को फिर से प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2017 में इसका शिलान्यास भी किया था। केंद्रीय क्षेत्र की योजना- प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत इसे स्थापित किया जा रहा है।

एम्स बिलासपुर, 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित है। इस अत्याधुनिक अस्पताल में 18 स्पेशियलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड शामिल है। यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला है। यह 24 घंटे आपातकालीन और डायलिसिस सुविधाओं, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों, अमृत फार्मेसी व जन औषधि केंद्र और 30 बिस्तरों वाले आयुष ब्लॉक से सुसज्जित है। अस्पताल ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया है। साथ ही, काजा, सलूनी और केलांग जैसे दुर्गम जनजातीय और अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अस्पताल द्वारा विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अस्पताल में हर साल एमबीबीएस कोर्स के लिए 100 छात्रों और नर्सिंग कोर्स के लिए 60 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

विकास परियोजनाएं

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-105 पर पिंजौर से नालागढ़ तक करीब 31 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत करीब 1690 करोड़ रुपये है। यह सड़क परियोजना अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला और सोलन/शिमला से बिलासपुर, मंडी और मनाली की ओर जाने वाले यातायात के लिए एक प्रमुख संपर्क लिंक है। चार लेन के इस राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 18 किमी का हिस्सा हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आता है और शेष भाग हरियाणा में पड़ता है। यह राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक केंद्र नालागढ़-बद्दी में बेहतर परिवहन सुविधा सुनिश्चित करेगा और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी गति देगा। इससे राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नालागढ़ में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क की आधारशिला रखेंगे। इस मेडिकल डिवाइस पार्क में उद्योग स्थापित करने के लिए 800 करोड़ रुपये से अधिक के समझौता ज्ञापन पर पहले ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

प्रधानमंत्री बंदला में गवर्नमेंट हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे। इस पर लगभग 140 करोड़ रुपये का व्यय होगा। इस कॉलेज से पनबिजली परियोजनाओं के लिए प्रशिक्षित कामगार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। हिमाचल प्रदेश इस क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में से एक है। इससे युवाओं के कौशल को बढ़ाने और पनबिजली क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान करने में मदद मिलेगी।

कुल्लू दशहरा

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव 5 से 11 अक्टूबर, 2022 तक कुल्लू के ढालपुर मैदान में मनाया जाएगा। यह महोत्सव इस मायने में अनूठा है कि इसमें घाटी के 300 से अधिक देवी-देवताओं का समावेश होता है। महोत्सव के पहले दिन, देवता अपनी अच्छी तरह से सुसज्जित पालकियों में अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ जी के मंदिर में अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और फिर ढालपुर मैदान के लिए आगे बढ़ते हैं। ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा समारोह में प्रधानमंत्री इस दिव्य रथ यात्रा और देवताओं की भव्य सभा के साक्षी बनेंगे। यह पहली बार होगा जब देश के प्रधानमंत्री कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लेंगे।

You Might Also Like

I-N-D-I-A संयोजक के नाम पर अभी भी असमंजस बरकरार, मुंबई बैठक में जारी होगा गठबंधन का नया LOGO
चीनी वायरस की आशंका से घबराया अमेरिका, बचने के लिए बाइडन सरकार कर रही यह कोशिश
Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान तेज
जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत, अब ED जाएगी सुप्रीम कोर्ट
बिहार चुनाव की सुगबुगाहट: चिराग पासवान का नया सियासी दांव, प्रशांत किशोर से बढ़ाई नजदीकियां – एनडीए में मची हलचल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

यूपी में बनेगी 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’! ₹3,191 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद

The Hill India News
The Hill India News
August 19, 2026
गैंगरेप के दोषी शबीर अहमद को लेने से पाकिस्तान का इनकार, ब्रिटेन को दी सहयोग रोकने की धमकी; 14 साल जेल काट चुका है आरोपी
TRE-4 का नोटिफिकेशन आया, फिर भी छात्रों का गुस्सा बरकरार! एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग, सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर! भारी भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त, 9वें जत्थे की एंट्री के बीच BRO ने संभाला मोर्चा
पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM पैदल चला पति, पहाड़ की दर्दनाक तस्वीर ने झकझोरा; CM धामी से बोला- ‘सड़क दे दीजिए साहब’
‘पैसे खत्म हो गए, अब प्राइवेट नौकरी करूंगा’, शहजाद पूनावाला ने बताया क्यों छोड़ी BJP, बोले- विचारधारा आज भी वही है
LPG सिलेंडर की टेंशन होगी खत्म! 1 सितंबर से सरकार की नई योजना, घर-घर पहुंचेगी PNG गैस; जानिए आपको क्या-क्या मिलेगा फायदा
बांग्लादेश में हिंदुओं को खुली धमकी से मचा हड़कंप, अल-कायदा की बढ़ती सक्रियता के बीच फिर उठे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल
दिल्ली में H1N1 ने बढ़ाई चिंता! 1,344 मामले सामने आने के बाद जानिए किसे सबसे पहले लगवानी चाहिए फ्लू वैक्सीन और कितनी है इसकी जरूरत
Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: इमरान हाशमी की फिल्म ने वीकडे में भी पकड़ी रफ्तार, 5 दिन में 95 करोड़ के पार कमाई
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?