By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली :भगवान स्वामीनारायण ने देशभर की यात्रा कर ज्ञान प्राप्त किया -अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली :भगवान स्वामीनारायण ने देशभर की यात्रा कर ज्ञान प्राप्त किया -अमित शाह
देशफीचर्ड

नई दिल्ली :भगवान स्वामीनारायण ने देशभर की यात्रा कर ज्ञान प्राप्त किया -अमित शाह

The Hill India News
Last updated: January 30, 2023 4:49 pm
The Hill India News
Published: January 30, 2023
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री स्वामीनारायण संस्थान वडताल द्वारा बनाये गये SGML Eye Hospital का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के उज्जैन में एस. जी. एम. एल. नेत्र अस्पताल  का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन की शुरूआत श्री अमित शाह ने महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर बापू को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा कि बापू ने पूरे विश्व में भारत के अहिंसा के संदेश को ना सिर्फ प्रचारित किया, बल्कि उसे प्रस्थापित भी किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश का उज्जैन धाम देश के करोड़ों भक्तों के लिए हमेशा से आस्था का केन्द्र रहा है और भगवान महाकाल का मंदिर वेदों के समय से ही हमारे देश की कालगणना में बहुत मह्त्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में कई मंदिर पूरे विश्व के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं और हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महाकाल लोक के भव्य कॉरिडोर को उज्जैन की भव्यता और इसकी आस्था के पुनर्निर्माण के लिए शुरू किया है। महाकाल लोक बनने के साथ ही देशभर के करोड़ों लोगों की श्रद्धा के केन्द्र को और अधिक मज़बूत करने का काम हुआ है।

अमित शाह ने कहा कि आज यहां एक नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन हो रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान स्वामीनारायण ने उत्तर प्रदेश से गुजरात आकर स्थायी निवास किया था और देशभर में विचरण करके ज्ञान प्राप्त करके उसे लोकभोग्य बनाकर वचनामृत के माध्यम से पूरे विश्व, विशेषकर गुजरात के लोगों के कल्याण के लिए कई काम किए। श्री शाह ने कहा कि 200 साल पूर्व उन्होंने स्वामीनारायण संप्रदाय की स्थापना की जो आज एक विशाल वट वृक्ष बनकर भारत मे ध्रुव तारे की तरह विद्यमान है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि स्वामी नारायण संप्रदाय ने अनेक प्रकार के सेवाकार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में स्वामी नारायण संप्रदाय के अलग-अलग संस्थानों का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है। श्री शाह ने कहा कि स्वामी नारायण संप्रदाय के गुरुकुलों में धन की कमी वाले छात्रों को धर्म के संस्कारों के साथ-साथ उच्चतम शिक्षा प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ स्वामीनारायण संप्रदाय ने देश के करोड़ों युवाओं को व्यसनमुक्त करने का बहुत बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि व्यसनमुक्ति स्वामी नारायण भगवान का बहुत आग्रह का विषय था और उन्होंने इसे धर्म के साथ जोड़कर लोगों को व्यसनमुक्त करने के लिए बहुत बड़ा अभियान छेड़ा। श्री शाह ने कहा कि ये नेत्र चिकित्सालय 50 बेड के साथ अनेक प्रकार के नेत्र के रोगों से लोगों को मुक्ति देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ के खर्च से बना ये नेत्र चिकित्सालय उज्जैन धाम और आस-पास के लोगों के लिए आंखों के कई रोगों के इलाज में मदद देने का काम करेगा।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के 80 करोड गरीबों को 5 लाख रूपए तक के स्वास्थ्य के सभी खर्चों से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में 80 करोड लोगों को 5 लाख रूपए तक के स्वास्थ्य का पूरा खर्चा देने का ये पहला और एकमात्र उदाहरण है। श्री शाह ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़ाकर 596 की गई है, एमबीबीएस सीटों की संख्या 51000 से बढ़ाकर 89000 हुई है और पीजी सीटों की संख्या 31000 से बढ़ाकर 60000 करने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों की संख्या में 55% की वृद्धि, एमबीबीएस सीटों में डेढ़ गुना और एमएस और एमडी की सीटों में दोगुना वृद्धि भारत की स्वास्थ्य रचना को बहुत मजबूत करेगी। श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 22 नए एम्स की स्थापना की है जिससे गरीबों को बीमारियों के इलाज में बहुत फायदा मिलेगा। शाह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को पूरे भारत में पहली बार भारतीय भाषा में मेडिकल की शिक्षा की शुरूआत करने के लिए बधाई दी और कहा कि एमबीबीएस के सभी कोर्सो का पूर्णतया हिंदी में अनुवाद करके, शिवराज जी ने हमारी भारतीय भाषाओं को एक नई गति देने का काम किया है।

You Might Also Like

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तबियत बिगड़ी, मध्य प्रदेश और झारखंड का चुनावी दौरा रद्द
नई दिल्ली : अच्छे बीजों से उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है : शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली : स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जा रहा है – प्रधानमंत्री मोदी
यूपी में हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम: कानपुर में भड़काऊ ऑडियो वायरल, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा बवाल
हत्या पर सियासत! यूपी के फतेहपुर में हरिओम के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों ने मिलने से किया इनकार
TAGGED:Amit Shahcountrygained knowledgeLord SwaminarayanMBBSSGML Eye Hospitaltraveling across
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?