By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर मंत्री डा. धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर मंत्री डा. धन सिंह रावत
उत्तराखंडराजनीति

चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर मंत्री डा. धन सिंह रावत

The Hill India Desk
Last updated: May 22, 2025 2:44 pm
The Hill India Desk
Published: May 22, 2025
Share
SHARE

चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर मंत्री डा. धन सिंह रावत
टिहरी, पौड़ी व रूद्रप्रयाग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का करेंगे दौरा
भरसार विश्वविद्यालय में आयोजित किसान गोष्ठि में करेंगे शिरकत

देहरादून। सूबे के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गढ़वाल मंडल के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत डॉ. रावत पौड़ी, रूद्रप्रयाग और टिहरी जनपद में विभागीय योजनाओं की प्रगति परखेंगे, साथ ही विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा वह रूद्रप्रयाग में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा-2025 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। डॉ. रावत भरसार विश्वविद्यालय में आयोजित किसान गोष्ठि में भी प्रतिभाग करेंगे साथ ही वह पैदल मार्ग से बूढ़ा भरसार भी जायेंगे।
डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह आगामी 26 मई तक गढ़वाल मंडल के दौरे पर रहेंगे। अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान वह रूद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी जनपद का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि अपने दौरे की शुरूआत वह अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में आयोजित तिरंगा यात्रा से करेंगे, जो शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित होगी। इसके उपरांत वह रूद्रप्रयाग जनपद जायेंगे, जहां पर वह उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा-2025 में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही वह जिला पुस्तकालय का भी लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत सुमाड़ी-भरदार में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद डॉ. रावत अगस्त्यमुनि में पीजी कॉलेज के परीक्षा भवन का शिलान्यास तथा गुप्तकाशी में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रूसा) द्वारा नव निर्मित विवेकानंद प्रशासनिक एवं कला संकाय भवन का लोकार्पण करेंगे।
शनिवार को डॉ. रावत जिलाधिकारी सभागार पौड़ी में विकास योजनाओं के सबंध में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें जिलाधिकारी सहित अर्थ एवं सांख्यिकीय, पुरातत्व विभाग के अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत मरगांव में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जिनमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मरगांव के मरम्मत कार्य, सौन्दर्यीकरण, चौरीखाल से मरगांव मोटरमार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य व उकांलखिल गांव का सड़क मार्ग शामिल हैं। इसके बाद डॉ. रावत चौंरीखाल में इंटर कॉलेज के भवन का सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास करेंगे जबकि कॉलेज से चौंरीखाल जाने वाले इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा निर्मित रास्ते व उलाण गांव की सड़क का लोकार्पण करेंगे। नौगांव (खिर्सू) में एनएचएम के तहत निर्मित वैलनेस केन्द्र का शिलान्यास तथा चोपड़ा-नौगांव-न्यणगढ़ मोटरमार्ग के डामरीकरण कार्य का लोर्कापण करेंगे।
रविवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में आयोजित किसान गोष्ठि में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही वह विश्वविद्यालय में चौन लिंक फेंसिंग (चाहरदीवारी) एवं पुस्तकालय का भूमि पूजन भी करेंगे। इसके साथ ही वह पैदल मार्ग से आस्था एवं श्रद्धा के केन्द्र बूढ़ा भरसार जायेंगे। सोमवार को डॉ. रावत टिहरी जनपद का दौरा करेंगे जहां वह विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोर्कापण करेंगे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक पर्यटकों को और भी रियायतें देने की तैयारी में सरकार
उत्तराखंड शासन ने केंद्र के लिए दो अधिकारी रिलीव किए ।
Uttrakhand : डॉ0 धन सिंह रावत ने अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र सरकार आज बुलाएगी सर्वदलीय बैठक, राजनाथ सिंह कर सकते हैं अध्यक्षता
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?