By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: लाटू धाम सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > लाटू धाम सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री
उत्तराखंडफीचर्ड

लाटू धाम सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री

The Hill India News
Last updated: May 13, 2025 3:05 am
The Hill India News
Published: May 13, 2025
Share
SHARE

वांण (चमोली), 12 मई। उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित वांण गांव में सोमवार को सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं लाटू धाम पहुंचे और पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाटू धाम का आयोजन मात्र एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह उत्तराखंड की हजारों वर्षों पुरानी परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और जन-एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आँखों पर पट्टी बांधकर दर्शन करने की परंपरा यह दर्शाती है कि आस्था केवल आंखों से नहीं, बल्कि हृदय से होती है।

मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के शौर्य का भी विशेष उल्लेख करते हुए हालिया पहलगाम हमले के बाद सेना की कार्रवाई की सराहना की और सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर मंदिर और तीर्थ केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता के केंद्र हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए सरकार पौराणिक मंदिरों के जीर्णोद्धार, धार्मिक पर्यटन और परिसर विकास पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ऑल वेदर रोड, हेली सेवा, चिकित्सा सुविधाएं और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून और भू-माफियाओं के विरुद्ध सख्त भू-कानून लागू कर चुकी है। ये सभी कदम राज्य को सुरक्षित, स्थिर और विकासोन्मुख बनाने की दिशा में उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने माँ नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सड़क, पार्किंग, और यात्री सुविधाओं के समग्र विकास की योजना पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और मॉनिटरिंग युक्त योजना बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने लाटू धाम के समग्र विकास, कुलसारी में उप-जिला चिकित्सालय निर्माण, हेलीपैड निर्माण, और बाढ़ सुरक्षा कार्यों को शीघ्र शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय विधायक की मांगों को दीर्घकालिक, मध्यकालिक और अल्पकालिक योजनाओं में समाहित करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, एसपी सर्वेश पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

May be an image of 5 people and crowd

May be an image of 3 people and text

May be an image of 7 people

May be an image of 2 people, crowd and text

May be an image of 4 people and crowd

May be an image of 6 people and temple

May be an image of 9 people, people smiling, bicycle and crowd

May be an image of 1 person and temple

May be an image of 5 people

May be an image of 8 people

You Might Also Like

बिहार की राजनीति में गरमी: चिराग पासवान बने NDA की मजबूरी, जेडीयू-भाजपा गठबंधन में बढ़ी टेंशन
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
उत्तराखण्ड : सचिवालय प्रदेश का दर्पण है। यहीं से प्रदेश की दशा, दिशा एवं व्यवस्थाओं का नीति निर्धारण होता है- सीएम धामी
देहरादून में हरीश रावत की काफल पार्टी, बीजेपी पर बोला तीखा हमला
असम में चुनावी शंखनाद के बीच तीखे हुए सियासी बाण: CM हिमंता का गौरव गोगोई पर ‘पाकिस्तानी एजेंट’ वाला बड़ा हमला
TAGGED:Chief MinisterLatu Dhamreligious placesymbol of faithtradition and unity
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडपर्यटनफीचर्ड

‘हनुमान अंश’ के बाद कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब! वीकेंड पर 11 अक्टूबर तक ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री बंद; जानें कहां होगी पार्किंग और किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

The Hill India News
The Hill India News
October 10, 2026
कैंसर से जंग लड़ रही महिला पर दोहरी मार! तिलवाड़ा में खुदाई से चार मंजिला मकान पर मंडराया खतरा, बेबस प्रभा सकलानी ने CM धामी से लगाई न्याय की गुहार
दून की बासमती पर कंक्रीट का कब्जा! कभी दुनिया में महक बिखेरने वाले धान के खेत सिमटे, अब 160 किसानों के भरोसे विरासत बचाने की जंग
देहरादून में महिला के अपहरण की साजिश, हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट! 5 हजार का इनामी ‘पंडित’ गिरफ्तार, चार आरोपियों के जुड़े तार
एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?