By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जम्मू कश्मीर: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज श्रीनगर में लगभग 2 हज़ार करोड़ रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > जम्मू कश्मीर: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज श्रीनगर में लगभग 2 हज़ार करोड़ रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
देशफीचर्ड

जम्मू कश्मीर: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज श्रीनगर में लगभग 2 हज़ार करोड़ रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Rajesh Dabral
Last updated: October 5, 2022 3:38 pm
Rajesh Dabral
Published: October 5, 2022
Share
SHARE

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में करोड़ों रूपए की अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और एक जनसभा को भी संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए जो काम किए हैं उसकी खुशी यहां के लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई पड़ती है

प्रधानमंत्री मोदी जी ने सबसे बड़ा काम जम्मू-कश्मीर के हर गांव तक जम्हूरियत पहुंचाने का किया है

पहले कश्मीर में जम्हूरियत की व्याख्या सिर्फ 3 परिवार, 87 विधायक और 6 सांसद थी लेकिन मोदी जी ने लोकतंत्र को गांव के पंच, सरपंच, बीडीसी और जिला पंचायत तक पहुंचाकर 30000 लोगों को जम्हूरियत से जोड़ने का काम किया है

प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद समाप्त हो और जम्मू-कश्मीर भारत का स्वर्ग बन कर रहे

गृहमंत्री ने लोगों से जम्मू-कश्मीर से दहशतगर्दी को उखाड़कर फेंक देने की अपील की, मोदी सरकार दहशतगर्दी को कतई सहन नहीं करेगी

जम्मू-कश्मीर में चाहे घाटी हो या जम्मू, श्रीनगर हो या बारामूला, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने सब जगह सर्वांगीण विकास का काम किया है

पहले एक लाख लोग ऐसे थे जिनके पास यहाँ की बर्फीली हवाओं में भी रहने के लिए पक्का घर नहीं था, मोदी जी ने 2014 से लेकर 2022 तक जम्मू और कश्मीर में एक लाख लोगों को घर देने का काम किया है जो कि सबसे बड़ी उपलब्धि है

70 साल तक तीन परिवारों के शासन में जम्मू कश्मीर में सिर्फ 15,000 करोड़ रुपये का निवेश आया और मोदी जी ने 3 साल में ही 56,000 करोड़ रुपये का निवेश लाने का काम किया है

पहले यह टेरेरिस्ट हॉटस्पॉट था और आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट बन गया है,कश्मीर घाटी में पहले अधिकतम हर साल 6 लाख सैलानी आया करते थे जबकि इस साल अब तक 22 लाख सैलानी आ चुके हैं, इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिला है

पहले घाटी के युवाओं के हाथ में पत्थर और बंदूक पकड़ा दी गई थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यहां उद्योग लगाकर युवाओं के हाथ में मोबाइल और लैपटॉप पकड़ाने का काम किया है ताकि युवा रोजगार हासिल कर सकें

कश्मीर के लोगों को खुली नजर और खुले दिमाग से सोचिए कि जिन्होंने दहशतगर्दी फैलाई उन्होंने कश्मीर का क्या भला किया, आज देश के सभी राज्य आगे बढ़ रहे हैं कश्मीर को भी इसी उद्देश्य से आगे बढ़ना चाहिए

गृह मंत्री ने लोगों से कहा कि अगर उनके गाँव में कोई दहशतगर्दों का साथ देता है तो उसे समझाएं और मुख्यधारा में वापस लाएं क्योंकि दहशतगर्दी और आतंकवाद से कश्मीर का भला नहीं हो सकता, कश्मीर का भला जम्हूरियत, इंडस्ट्रियलाइजेशन, AIIMS, IIM और IIT से होने वाला है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह संकल्प है कि कश्मीर का युवा देश का विकास करे, पढ़ लिखकर नौकरी प्राप्त करे और उद्योगों के साथ जुड़कर देश के विकास में योगदान दे

यहां पर दो मॉडल है एक तो मोदी का विकास, शांति, सद्भाव और रोजगार देने का मॉडल और दूसरा जो पुलवामा का अटैक देता है, दूसरे मॉडल में युवाओं के लिए पत्थर व मशीनगन और बंद कॉलेज हैं जबकि नरेंद्र मोदी मॉडल में आईआईएम और आईआईटी है

युवाओं को पढ़ाई लिखाई चाहिए न कि हाथ में पत्थर और  नरेंद्र मोदी जी ने युवाओं के हाथ से पत्थर लेकर पढ़ाई लिखाई करवाने का काम किया है

चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची बनाने का काम समाप्त होते ही पूरी पारदर्शिता के साथ कश्मीर के अंदर चुनाव करा दिए जाएंगे और जनता के खुद के चुने हुए नुमाइंदे यहां शासन करेंगे

जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में पाँच नए डिग्री कॉलेज भी खोले जा रहे हैं और बारामूला के गुर्जर-बकरवाल बच्चियों के लिए सौ बिस्तर की क्षमता के साथ एक रेजिडेंस स्कूल बनाने का काम भी मोदी सरकार ने किया है

हजारों करोड़ रुपये के बिजली के कारखाने और सिंचाई परियोजनाएं लगने से कश्मीर की घाटी में समृद्धि आएगी, रेल नेटवर्क के सुधार के लिए उधमपुर से बारामूला तक रेल लिंक का काम शुरूकर दिया गया है

पहले धारा 370 के कारण गुर्जर-बकरवाल और पहाड़ी भाइयों को शिक्षा, चुनाव और नौकरियों में आरक्षण का फायदा नहीं मिल पाता था लेकिन अब अनुच्छेद-370 हटने के बाद इन सबको आरक्षण मिलेगा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने आज श्रीनगर में लगभग 2 हज़ार करोड़ रूपए की कुल 240 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में करोड़ों रूपए की अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने बारामूला में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि पीर पंजाल की पहाड़ियों और चेनाब व कश्मीर घाटी का यह क्षेत्र दुनिया के सबसे खूबसूरत क्षेत्रों में माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू कश्मीर के विकास के लिए जो काम किए हैं उसकी खुशी यहां के लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई पड़ती है। उन्होने कहा कि पहले तीन परिवारों ने यहां शासन किया लेकिन इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे बड़ा काम जम्मू कश्मीर के हर गांव तक जम्हूरियत पहुंचाने का किया है। पहले कश्मीर में जम्हूरियत की व्याख्या सिर्फ 3 परिवार, 87 विधायक और 6 सांसद थी लेकिन मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 के बाद लोकतंत्र को गांव के पंच, सरपंच, बीडीसी और जिला पंचायत तक पहुंचा कर 30000 लोगों को जम्हूरियत से जोड़ने का काम किया है। पहले गरीबों का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, मोदी जी ने तय किया है कि गरीबों का पैसा गरीब तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 70 साल तक तीन परिवारों के शासन में जम्मू कश्मीर में सिर्फ 15,000 करोड़ रुपये का निवेश आया और मोदी जी ने 3 साल में ही 56,000 करोड़ रुपये का निवेश लाने का काम किया है। श्री अमित शाह ने कहा कि पहले यह टेरेरिस्ट हॉटस्पॉट था और आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट बन गया है। कश्मीर घाटी में पहले हर साल 6 लाख सैलानी आया करते थे जबकि इस साल अब तक 22 लाख सैलानी आ चुके हैं, इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिला है, यह सिलसिला और आगे बढ़ने वाला है।

अमित शाह ने कहा कि पहले घाटी के युवाओं के हाथ में पत्थर और बंदूक पकड़ा दी गई थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने यहां उद्योग लगाकर युवाओं के हाथ में मोबाइल और लैपटॉप पकड़ाने का काम किया है ताकि युवा रोजगार हासिल कर सकें। गृह मंत्री ने कहा कि दहशतगर्दी से कभी किसी का भला नहीं हुआ, आतंकवाद ने दुनिया में किसी का भला नहीं किया। 1990 से लेकर आज तक जम्मू कश्मीर के 42000 लोग दहशतगर्दी की भेंट चढ़ गए, आतंकवाद की भेंट चढ़ गए। उन्होने कहा कि अब आतंकवाद धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। श्री शाह ने कहा आज हमारे कश्मीर के अंदर हर गांव में बिजली पहुंच चुकी है और मोदी जी ने पाँच लाख रुपये तक पूरा इलाज निशुल्क कर दिया है। उन्होने कहा कि 77 लाख लोगों को हेल्थ कार्ड दिये गए हैं जिससे इलाज के लिए उन्हे एक भी पैसा खर्च नहीं करना पढ़ रहा। पहले एक लाख लोग ऐसे थे जिनके पास यहाँ की बर्फीली हवाओं में भी रहने के लिए पक्का घर नहीं था, मोदी जी ने 2014 से लेकर 2022 तक जम्मू और कश्मीर में एक लाख लोगों को घर देने का काम किया है जोकि सबसे बड़ी उपलब्धि है। लगभग 12 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 58% लोगों के घर में नल से जल और लगभग 11 लाख 87 हजार किसानों के अकाउंट में हर साल 6000 रुपये जमा कारने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वे बारामूला के गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ी भाइयों और बहनों से बात करना चाहते हैं,कश्मीर के युवाओं से बात करना चाहते हैं। उन्होने कहा कि कश्मीर के लोगों को खुली नजर और खुले दिमाग से सोचिए कि जिन्होंने दहशतगर्दी फैलाई उन्होंने कश्मीर का क्या भला किया, आज देश के सभी राज्य आगे बढ़ रहे हैं कश्मीर को भी इसी उद्देश्य से आगे बढ़ना चाहिए। श्री शाह ने कहा कि हमें आतंकवाद के बताए रास्ते पर नहीं पर नहीं बल्कि विकास की दिशा में जाना चाहिए। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  का यह संकल्प है कि कश्मीर का युवा देश का विकास करे, पढ़ लिखकर नौकरी प्राप्त करे और उद्योगों के साथ जुड़ कर देश के विकास में योगदान दे। उन्होंने कहा कि यहां पर दो मॉडल है एक तो मोदी जी का विकास, शांति, सद्भाव और रोजगार देने का मॉडल और दूसरा जो पुलवामा का अटैक देता है। आज मोदी जी ने पुलवामा में दो हजार करोड़ रुपये के खर्चे से अस्पताल बनाने का काम किया। दूसरे मॉडल में युवाओं के लिए पत्थर व मशीन गन और बंद कॉलेज हैं जबकि नरेंद्र मोदी मॉडल में आईआईएम और आईआईटी है। श्री शाह ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई लिखाई चाहिए न की हाथ में पत्थर और  नरेंद्र मोदी  ने युवाओं के हाथ से पत्थर लेकर पढ़ाई लिखाई करवाने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि सरकार ने पॉलीटिकल प्रोसेस शुरू किया है और वे लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि जैसे ही चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची बनाने का काम समाप्त हो जाएगा,पूरी पारदर्शिता के साथ कश्मीर के अंदर चुनाव करा दिए जाएंगे और जनता के खुद के चुने हुए नुमाइंदे यहां शासन करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले परिसीमन इस प्रकार किया गया था कि केवल तीन परिवार के लोग ही चुनकर आते थे लेकिन अब जो परिसीमन हुआ है उसके परिणाम स्वरूप जनता के नुमाइंदे जीतकर आएंगे और वे ही शासन करेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीर को दहशतगर्दी से लगभग मुक्त कर दिया है। उन्होने लोगों से कहा कि अगर उनके गाँव में कोई दहशतगर्दों का साथ देता है तो उसे समझाए और मुख्य धारा में वापस लाइये क्योंकि दहशतगर्दी और आतंकवाद से कश्मीर का भला नहीं हो सकता, कश्मीर का भला जम्हूरियत, इंडस्ट्रिय्लाइजेशन, AIIMS, IIM और IIT से होने वाला है।

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने कहा कि तीन परिवारों के शासन के दौरान जम्मू और कश्मीर में 132 करोड़ रुपये का बजट था वहीं 2022-23 में प्रधानमंत्री मोदी जी के शासन में यह बजट 132 करोड़ रुपये से बढ़कर 1515 करोड़ रुपये तक पहुँच गया।डीडीसी और पीडीसी के लिए अलग से 110 करोड़ रुपये दिये गए हैं। शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में पाँच नए डिग्री कॉलेज भी खोले जा रहे हैं और बारामूला के गुर्जर-बकरवाल बच्चियों के लिए सौ बिस्तर की क्षमता के साथ एक रेजिडेंस स्कूल बनाने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। बारामुला में सरकारी मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है जो यहाँ के बच्चों को डॉक्टर बनाकर कश्मीर के गरीब भाई-बहनों का इलाज करने में सक्षम बनाएगा। उन्होने कहा कि जम्मू कश्मीर में 1947-2014 तक सिर्फ 4 मेडिकल कॉलेज ही बनाए गए वहीं प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 2014-22 तक 9 नए मेडिकल कॉलेज और 15 नर्सिंग कॉलेज बनाए हैं। इसके चलते जहां पहले जम्मू कश्मीर से सिर्फ 500 डॉक्टर ही निकलते थे अब 1300 डॉक्टर पढ़ाई पूरी कर देश और जम्मू कश्मीर की सेवा करेंगे।  शाह ने कहा कि कश्मीर में एम्स,नीट, बीएससी नर्सिंग कॉलेज और 2 केन्सर इंस्टिट्यूट भी बनाये गये हैं। अनंतनाग और बारामूला में नए मेडिकल कॉलेज और जम्मू और कश्मीर में 2 कलस्टर विश्वविद्यालय बनाए गए हैं।

अमित शाह ने कहा कि नांगल से बारामूला तक और बारामूला से उरी तक साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये की लागत से एक्स्प्रेस वे बनाया गया है। गुलमर्ग से पर्यटक बारामूला आना चाहते हैं इसके चलते बारामूला से गुलमर्ग तक 85 करोड़ रुपये के खर्च से 43 किलोमीटर की सड़क बनाई गई है। उन्होने कहा कि एक लाख परिवारों को 847 करोड़ रुपये खर्च कर शिक्षा के क्षेत्र के तहत शामिल करने का फैसला लिया गया है। जम्मू कश्मीर की 402 पंचायतों में 2 स्टेडियम और हर पंचायत में खेल के मैदान बनाए गए हैं। वहीं 10 करोड़ रुपये की लागत से 2 इंडोर स्टेडियम भी बन रहे हैं। श्री शाह ने कहा कि इस साल सितंबर महीने में गुलमर्ग में 13 लाख पर्यटक आये। उन्होने कहा कि हजारों करोड़ रुपये के बिजली के कारखाने और सिंचाई परियोजनाएं लगने से कश्मीर की घाटी में समृद्धि आएगी। रेल नेटवर्क के सुधार के लिए उधमपुर से बारामूला तक रेल लिंक का काम शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 3167 करोड़ रुपये की 119 नई सड़कें बनाई गई हैं। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री औद्योगिक पैकज के तहत कश्मीर में देशभर से 56000 करोड़ का निवेश आया है जिससे 5 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पहले धारा-370 के कारण गुर्जर-बकरवाल और पहाड़ी भाइयों को शिक्षा,चुनाव और नौकरियों में आरक्षण का फायदा नहीं मिल पाता था लेकिन अब अनुच्छेद-370 हटने के बाद इन सबको आरक्षण मिलेगा। इसके लिए मोदी जी ने एक जस्टिस शर्मा आयोग बनाया जिससे फिर से एक बार एसटी, एससी और ओबीसी का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर जातियों को जोड़ने का प्रयास किया गया है। जहां इससे पहाड़ी भाइयों को आरक्षण मिलेगा वहीं गुर्जर भाइयों को अब तक जितना आरक्षण मिलता आया है वो मिलता रहेगा, उस पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। प्रधानमंत्री जी ने जो यह व्यवस्था की है वो जम्मू-कश्मीर में सुधार का रास्ता बनाएगी।

अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 42000 लोग मारे गए वो सब गरीब के बेटे थे।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद समाप्त हो और जम्मू-कश्मीर भारत का स्वर्ग बनकर रहे। गृह मंत्री ने लोगों से जम्मू-कश्मीर से दहशतगर्दी को उठाकर फेंक देने की अपील की। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार दहशतगर्दी को कतई सहन नहीं करेगी। जम्मू-कश्मीर में चाहे घाटी हो या जम्मू, श्रीनगर हो या बारामूला, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने सब जगह सर्वांगीण विकास का काम किया है। उन्होने लोगों से देश की मुख्य धारा में शामिल होकर विकास की प्रक्रिया से जुड़ने और आगे बढ़ने की अपील की।

You Might Also Like

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान, ‘ये धर्म का चश्मा हटा लीजिए…’
उत्तर पूर्व नारी शक्ति सतत विकास को प्रोत्साहित करती है – डोनर मंत्रालय के तत्वावधान में उत्तर-पूर्वी परिषद….
New Delhi: झारखंड प्रदेश देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए सदैव तैयार : हेमंत सोरेन
पूरे भारत में मानसून 6 दिन पहले ही पहुंचा, जानें अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का हाल
संविधान दिवस पर वैश्विक मंच पर भारत का गौरव: यूनेस्को मुख्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा

The Hill India News
The Hill India News
July 3, 2026
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?