By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: यह एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’ — घटनास्थल पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, अब तक 241 की मौत, जांच जारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > दुर्घटना > यह एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’ — घटनास्थल पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, अब तक 241 की मौत, जांच जारी
दुर्घटनादेशफीचर्ड

यह एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’ — घटनास्थल पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, अब तक 241 की मौत, जांच जारी

The Hill India News
Last updated: June 13, 2025 2:44 am
The Hill India News
Published: June 13, 2025
Share
SHARE

अहमदाबाद : गुरुवार दोपहर गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक भयानक विमान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अब तक 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक व्यक्ति बचा है, जिसे गंभीर हालत में अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Contents
शाह का दौरा, हादसे को बताया ‘दुर्भाग्यपूर्ण’भीषण आग से नहीं बच पाए यात्रीशवों की पहचान के लिए DNA जांच शुरूसरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ीकौन-कौन थे विमान में?जांच प्रक्रिया शुरू

शाह का दौरा, हादसे को बताया ‘दुर्भाग्यपूर्ण’

घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम ही अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हादसे के स्थल का निरीक्षण किया और फिर सिविल अस्पताल जाकर घायल यात्री और जीवित बचे एकमात्र शख्स से मुलाकात की। मीडिया को जानकारी देते हुए शाह ने कहा:

“यह एक एक्सीडेंट था, कोई रोक नहीं सकता था। लेकिन हमारा फोकस अब राहत, पुनर्वास और पारदर्शी जांच पर है।”

शाह ने इस हादसे को ‘राष्ट्रीय आपदा’ करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार और गुजरात सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ राहत कार्यों में लगी हुई हैं।

#WATCH | Air India Plane Crash | Ahmedabad: Union Home Minister Amit Shah says, “This afternoon, Air India flight AI-171 crashed and many passengers are feared dead. The entire nation is grieving and is standing together with the bereaved families… The central government… pic.twitter.com/HTy00BWNVy

— ANI (@ANI) June 12, 2025

भीषण आग से नहीं बच पाए यात्री

गृह मंत्री के अनुसार, विमान में 1.25 लाख लीटर ईंधन भरा था, जिससे टकराने के कुछ ही पलों में भीषण आग लग गई। हादसे की इतनी भयावहता थी कि कोई भी समय रहते बाहर नहीं निकल पाया।
शाह ने कहा, “जैसे ही हादसे की खबर मिली, 10 मिनट के भीतर केंद्र और राज्य सरकार की टीमें सक्रिय हो गईं।”

शवों की पहचान के लिए DNA जांच शुरू

चूंकि अधिकतर शव बुरी तरह जल चुके हैं, पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में गुजरात सरकार ने DNA जांच के जरिए शवों की पहचान करने का फैसला लिया है।

  • 1,000 से ज्यादा DNA सैंपल लिए जा रहे हैं

  • गुजरात की फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) इसे अंजाम देंगे

  • विदेश में बसे परिजनों से भी संपर्क कर सैंपल लिए जा रहे हैं

सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी

गृह मंत्री शाह ने स्पष्ट किया कि, “सरकार हर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देगी — चाहे वो आर्थिक हो, चिकित्सा-सहायता हो या शवों को उनके घर पहुंचाना।”
उन्होंने बताया कि परिवारों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, और सिविल अस्पताल में स्पेशल काउंसलिंग डेस्क बनाई गई है।

Visited the hospital and met with the people injured in the tragic plane crash in Ahmedabad. Spoke with the affected family members and assured them of every possible support required for the swift recovery of the injured. Also discussed with the doctors about their present… pic.twitter.com/9et40tlRZy

— Amit Shah (@AmitShah) June 12, 2025

कौन-कौन थे विमान में?

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें

  • 169 भारतीय नागरिक

  • 53 ब्रिटिश नागरिक

  • 7 पुर्तगाली नागरिक

  • 1 कनाडाई नागरिक
    शामिल थे।

जांच प्रक्रिया शुरू

विमान दुर्घटना की जांच DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुरू कर दी है। एयर इंडिया के MD और CEO कैंपबेल विल्सन भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। वे पहले हादसे के स्थान पर जाएंगे, फिर सिविल अस्पताल में घायलों और बचने वाले यात्री से मुलाकात करेंगे।

📞 हेल्पलाइन नंबर (सिविल अस्पताल ट्रॉमा सेंटर):
6357373831 / 6357373841

You Might Also Like

इंफाल में हुआ फिर से बवाल, सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच फिर से झड़प
Article-370 हटाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
उत्तराखंड में डेंगू का खतरा बढ़ा, देहरादून में सबसे अधिक केस, एक मरीज की मौत
Srinagar: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में आज से होगी G20 की बैठक
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर कसा तंज, ‘तबीयत खराब का बहाना करके मांगते बेल’
TAGGED:'It was an accident241 people have diedaccident spotHome Minister Amit ShahInvestigation is onnobody can stop it'
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?