By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरिद्वार भूमि घोटाले में जांच अंतिम चरण में, 24 अधिकारियों के बयान दर्ज, बड़े खुलासों की उम्मीद
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > हरिद्वार भूमि घोटाले में जांच अंतिम चरण में, 24 अधिकारियों के बयान दर्ज, बड़े खुलासों की उम्मीद
उत्तराखंडफीचर्ड

हरिद्वार भूमि घोटाले में जांच अंतिम चरण में, 24 अधिकारियों के बयान दर्ज, बड़े खुलासों की उम्मीद

The Hill India News
Last updated: May 23, 2025 1:15 pm
The Hill India News
Published: May 23, 2025
Share
SHARE

देहरादून : हरिद्वार में बहुचर्चित भूमि घोटाले की जांच अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। जांच अधिकारी आईएएस रणवीर सिंह चौहान द्वारा अब तक 24 अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। दस्तावेजों और बयानों के आधार पर रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है और संभावना है कि अगले सप्ताह रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।

38 बीघा ज़मीन, 54 करोड़ का सौदा
घोटाला हरिद्वार के सराय क्षेत्र में नगर निगम द्वारा खरीदी गई लगभग 38 बीघा जमीन से जुड़ा है, जिसकी कीमत 54 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने इसकी जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को सौंपी थी।

चौहान ने न केवल मौके पर जाकर भूमि का निरीक्षण किया, बल्कि लैंड यूज चेंज से जुड़े सभी दस्तावेजों, खरीद प्रक्रिया और स्वीकृतियों की गहराई से जांच की है। रिपोर्ट के अनुसार, भूमि खरीद की पूरी प्रक्रिया में कई स्तरों पर अनियमितताएं पाई गई हैं।

लैंड यूज चेंज बना संदेह का केंद्र
जांच में सबसे बड़ा सवाल भूमि के लैंड यूज चेंज (धारा 143) की टाइमिंग को लेकर उठ रहा है। आरोप है कि खरीद से ठीक पहले ही भूमि का उपयोग बदल दिया गया, जिससे जमीन का मूल्य कई गुना बढ़ गया। इससे संदेह गहराया है कि इस प्रक्रिया में सुनियोजित तरीके से दाम बढ़ाने की साजिश रची गई।

बड़े अधिकारियों पर भी गिर सकती है गाज
जांच में यह भी संकेत मिल रहे हैं कि रिपोर्ट में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लग सकता है। अब तक चार अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और आगे और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

नगर निगम और जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल
जांच के दौरान नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों से विस्तार से पूछताछ की गई है। साथ ही, जमीन बेचने वालों से भी जानकारी जुटाई गई है। निगम द्वारा जमीन खरीदने के प्रस्ताव, अनुमोदन और भुगतान प्रक्रिया को विशेष रूप से परखा गया है।

जल्द आ सकती है पूरी रिपोर्ट
आईएएस रणवीर सिंह चौहान द्वारा तकनीकी और कानूनी पहलुओं की जांच लगभग पूरी कर ली गई है। अब रिपोर्ट का अंतिम सारांश तय नियमों और प्रक्रिया के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

You Might Also Like

A320 विमान में ‘फ्लाइट कंट्रोल रिस्क’ पर भारत में हड़कंप: इंडिगो–एयर इंडिया ने तेज़ी से पूरा किया सॉफ्टवेयर अपग्रेड, यात्रियों को घंटों की देरी झेलनी पड़ी
Uttarakhand : देहरादून अवस्थित एक स्थानीय होटल से ‘‘जादोंग, फैम ट्रिप’’ को हरी झण्डी दिखाकर सतपाल महाराज ने 25 सदस्यों के दल को किया रवाना
Uttarakhand: राज्य स्थापना दिवस पर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए: मुख्यमंत्री धामी
रुद्रप्रयाग : 5 लोगों के मलबे में दबने से मौत
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के पौड़ी में हुई एक बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
TAGGED:big revelations expectedfinal stageInvestigation in Haridwar land scamrecordedstatements of 24 officials
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

जेपी नड्डा और CJP के बीच बैठक: ‘धरना प्रदर्शन समाप्त’ करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने रखीं तीन बड़ी शर्तें, दिल्ली में तनाव बरकरार

The Hill India News
The Hill India News
July 20, 2026
बदरीनाथ धाम दान चोरी मामला: गणेश गोदियाल और BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी में आर-पार, ‘संगठित अपराध’ के आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, नई SIT गठित करने के निर्देश, वरिष्ठ IPS अधिकारी करेंगे जांच की अगुवाई
उत्तराखंड में बारिश का कहर: रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे में तीन मौतें, भूस्खलन और हादसों से कई जिले प्रभावित
संसद मार्च पर बवाल: CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्ती, नड्डा से वार्ता के बाद खत्म हुआ अनशन, कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
50 कोशिशें, गोल्ड मेडल और टूटा सपना: सरकारी नौकरी की दौड़ में हारकर होनहार इंजीनियर ने दी जान
बरसात में मकड़ी ने काट लिया तो घबराएं नहीं! WHO के तकनीकी सलाहकार ने बताए सही इलाज के तरीके और खतरे के संकेत
उत्तराखंड में सुपरफूड किनोवा की दस्तक: थलीसैंण से शुरू होगा खेती का नया अध्याय, कम पानी में अधिक मुनाफे की उम्मीद
बेटी का भविष्य संवारने निकला परिवार काल के मुंह में समाया: समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत
रुद्रप्रयाग में बारिश का रौद्र रूप: उफनाईं अलकनंदा-मंदाकिनी, हाईवे बंद, भूस्खलन से बढ़ा खतरा; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?