By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बीते 3 सालों में राज्य सरकार ने 22 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित किएः धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बीते 3 सालों में राज्य सरकार ने 22 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित किएः धामी
उत्तराखंडदेश

बीते 3 सालों में राज्य सरकार ने 22 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित किएः धामी

The Hill India Desk
Last updated: April 18, 2025 3:54 pm
The Hill India Desk
Published: April 18, 2025
Share
SHARE

एचएनबी गढ़वाल विवि छात्रसंघ समारोह में पहुंचे सीएम
कहा- 3 साल में 22 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित किए
श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह 2024-25 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में व्यापक कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। बीते 3 सालों में राज्य सरकार ने 22 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित किए हैं, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी की दर को घटाकर 4 फीसदी किया गया है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू कर सरकार ने मेहनती छात्रों के हितों की रक्षा की है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। वर्तमान में राज्य में 20 मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब, परीक्षा भवन, एस्ट्रो पार्क और साइंस सिटी जैसी परियोजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण भी तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को 18 लाख रुपये तक का शोध अनुदान दिया जा रहा है। वहीं, एनडीए और सीडीएस की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।
उच्च शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक धन सिंह रावत ने शिक्षा को सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों से शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों को विश्वस्तरीय बनाने के सरकार के संकल्प को दोहराया।

विश्वविद्यालय के विकास में देगें हर संभव सहयोगः कंडारी
श्रीनगर। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने छात्रसंघ समारोह की सराहना करते हुए छात्रों को सामाजिक और राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह ने रखी छात्रों की समस्याएं
श्रीनगर। छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रमुखता से रखते हुए समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए सतत कार्य करता रहेगा।

You Might Also Like

केंद्रीय बजट 2026: उत्तराखंड में भाजपा का ‘मेगा कनेक्ट’ प्लान, 78 स्थानों पर लाइव प्रसारण के जरिए जनता को समझाएगी अर्थव्यवस्था का गणित
NDA में जाने पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी बोले! “अब मैं किस मुंह से मोदी को इनकार करूं?”
देहरादून के 4 बड़े अस्पतालों की पैथोलॉजी लैब की खुल गई पोल, एक झोला छाप डॉक्टर को नोटिस जारी
Uttarakhand : एसएसपी देहरादून ने थाना रायवाला में तैनात उप निरीक्षक नीरज त्यागी व दो सिपाहियों को किया लाइन हाजिर।
PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन, कहा-‘इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह’
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

यूपी में बनेगी 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’! ₹3,191 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद

The Hill India News
The Hill India News
August 19, 2026
गैंगरेप के दोषी शबीर अहमद को लेने से पाकिस्तान का इनकार, ब्रिटेन को दी सहयोग रोकने की धमकी; 14 साल जेल काट चुका है आरोपी
TRE-4 का नोटिफिकेशन आया, फिर भी छात्रों का गुस्सा बरकरार! एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग, सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर! भारी भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त, 9वें जत्थे की एंट्री के बीच BRO ने संभाला मोर्चा
पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM पैदल चला पति, पहाड़ की दर्दनाक तस्वीर ने झकझोरा; CM धामी से बोला- ‘सड़क दे दीजिए साहब’
‘पैसे खत्म हो गए, अब प्राइवेट नौकरी करूंगा’, शहजाद पूनावाला ने बताया क्यों छोड़ी BJP, बोले- विचारधारा आज भी वही है
LPG सिलेंडर की टेंशन होगी खत्म! 1 सितंबर से सरकार की नई योजना, घर-घर पहुंचेगी PNG गैस; जानिए आपको क्या-क्या मिलेगा फायदा
बांग्लादेश में हिंदुओं को खुली धमकी से मचा हड़कंप, अल-कायदा की बढ़ती सक्रियता के बीच फिर उठे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल
दिल्ली में H1N1 ने बढ़ाई चिंता! 1,344 मामले सामने आने के बाद जानिए किसे सबसे पहले लगवानी चाहिए फ्लू वैक्सीन और कितनी है इसकी जरूरत
Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: इमरान हाशमी की फिल्म ने वीकडे में भी पकड़ी रफ्तार, 5 दिन में 95 करोड़ के पार कमाई
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?