By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भू उपयोग उल्लंघन पर सरकार सख्त, 3.006 हेक्टेयर भूमि हुई राज्य सरकार में निहित
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > भू उपयोग उल्लंघन पर सरकार सख्त, 3.006 हेक्टेयर भूमि हुई राज्य सरकार में निहित
उत्तराखंडफीचर्ड

भू उपयोग उल्लंघन पर सरकार सख्त, 3.006 हेक्टेयर भूमि हुई राज्य सरकार में निहित

The Hill India News
Last updated: July 8, 2025 2:45 pm
The Hill India News
Published: July 8, 2025
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में उत्तराखंड भू अधिनियम के तहत भूमि उपयोग उल्लंघन के मामलों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भू अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Contents
कुल 3.006 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहितमुख्यमंत्री का सख्त संदेश

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भू अधिनियम की धारा 154(4)(3)(क) के अंतर्गत अब तक कुल 532 मामलों में भूमि क्रय की अनुमति दी गई थी, जिनमें से 88 मामलों में भूमि उपयोग उल्लंघन की पुष्टि हुई है। इनमें से 42 मामलों में धारा 166-167 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा चुकी है।

वहीं, धारा 154(4)(3)(ख) के अंतर्गत दी गई 963 अनुमति के सापेक्ष 172 मामलों में उल्लंघन पाया गया, जिनमें 112 पर वाद दायर किए जा चुके हैं।

धारा 154(4)(1)(क) के अंतर्गत 147 प्रकरणों में कार्रवाई प्रगति पर है। इसमें देहरादून में 77 में से 50, हरिद्वार में 20, पौड़ी में 17, टिहरी में 29 और उत्तरकाशी में 1 प्रकरण शामिल हैं। अल्मोड़ा के 3 मामलों में से एक प्रकरण में भूमि को राज्य सरकार में निहित कर लिया गया है।


कुल 3.006 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

सरकार द्वारा अब तक भू उपयोग उल्लंघन के आधार पर 3.006 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित किया गया है। इसमें प्रमुख प्रकरण इस प्रकार हैं:

  • कपकोट, बागेश्वर: मै. त्रिलोक ग्रामोद्योग सेवा समिति द्वारा मौन पालन हेतु क्रय की गई 0.040 हे.
  • रुद्रपुर, उधमसिंहनगर: एमएस स्टैण्डर्ड स्प्लिन्ट्स लि. द्वारा 1.653 हे.
  • सिलटोना श्री कैंचीधाम, नैनीताल: श्रीमती भावनी सिंह द्वारा क्रय की गई 0.555 हे.
  • दिगोटी द्वाराहाट, अल्मोड़ा: कृषि प्रयोजन हेतु क्रय की गई 0.020 हे.
  • कटारमल चौखुटिया, अल्मोड़ा: रैनाबाड़ी हेल्थ रिज़ॉर्ट हेतु क्रय की गई 0.713 हे.
  • कोट्यूड़ा, अल्मोड़ा: प्रणव सिंह द्वारा आवासीय प्रयोजन हेतु क्रय की गई 0.025 हे.

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा:

“उत्तराखंड में अब सशक्त भू कानून लागू हो गया है। जनभावना का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने कृषि एवं उद्यान भूमि की अनियंत्रित बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। भू अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है और यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। राज्य हित में किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

राज्य सरकार भू प्रबंधन एवं भूमि सुधार की दिशा में सतत अभियान चला रही है, जिससे पारदर्शिता, न्याय और कृषि संरक्षण को प्राथमिकता दी जा सके।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: सीएम धामी ने आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतर्गत रेलवे प्रोजेक्ट का पहला गूलर से शिवपुरी टनल ब्रेक-थ्रू का दीपक प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया
Uttrakhand : हरिद्वार आई महिला की चाकू से गोदकर हत्या! आला अफसर मौके पर
जहां कांग्रेस, वहां करप्शन… सांसद के घर मिले नोटों के गड्डी के मामले पर अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला
किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च किया दो दिन के लिए स्थगित, केंद्रीय मंत्री ठाकुर बोले- ‘हमें बातचीत से कोई दिक्कत नहीं’
उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार, रंग लाई मुख्यमंत्री धामी की ‘पर्यटन प्रदेश’ की मुहिम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?