By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विवाद के चलते रुद्रपुर में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > विवाद के चलते रुद्रपुर में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंडक्राइम

विवाद के चलते रुद्रपुर में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या

The Hill India Desk
Last updated: April 28, 2025 3:10 pm
The Hill India Desk
Published: April 28, 2025
Share
SHARE

दुकान पर कब्जे को लेकर की गई हत्या
हत्यारों की पहचान कर ली गई है जल्द ही होगी गिरफ्तारीः एसएसपी
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना
उधमसिंह नगर। रुद्रपुर में दुकान विवाद के चलते देर रात पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गल्ला मंडी में ईश्वर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय गुरमेज सिंह और मनदीप सिंह की दुकान विवाद के चलते देर रात गोली मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ईश्वर कालोनी, रुद्रपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र गुरमेज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात 2ः20 बजे अवधेश कुमार सलूजा व दिनेश कुमार सलूजा पुत्र सुन्दर दास सलूजा निवासी मॉडल कालोनी रुद्रपुर व उनके साथ 10-15 अज्ञात लोग जेसीबी के साथ उनकी गल्ला मंडी स्थित दुकान लुधियान एग्रो ट्रेडर्स में तोड़-फोड़ कर रहे थे।
उनके चौकीदार ने फोन पर बताया तो वह अपने भाई और पिता के साथ मौके पर अपनी दुकान पर आये और उनसे दुकान तोड़ने से मना किया कि रात को दुकान क्यों तोड़ रहे हो वे उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने इन लोगो पर गोली चला दी जो उनके भाई मनदीप सिंह व पिता गुरमेज सिंह को लग गई गोली लगने से उनका छोटा भाई व पिता मौके पर ही खत्म हो गये। यह सारी घटना उनकी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वह डीवीआर में रिकार्डिंग देखकर बाकी लोगों की भी पहचान करेंगे। पुलिस द्वारा हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गल्ला मण्डी स्थित लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स दुकान को लेकर ईश्वर कॉलोनी निवासी गुरमेज सिंह व मॉडल कॉलोनी निवासी दिनेश सलूजा तथा अवधेश सलूजा के बीच लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था।
सोमवार तड़के दिनेश सलूजा पक्ष के लोग जेसीबी मशीन लेकर दुकान पर कब्जा करने पहुंच गये। उन्होंने जेसीबी से दुकान को तोड़ना शुरू कर दिया। गार्ड ने इसकी जानकारी गुरमेज सिंह को दी। गुरमेज ने सीसीटीवी कैमरे से लाईव जानकारी देखा तो कुछ लोग दुकान को जेसीबी से तोड़ रहे थे जिस पर गुरमेज सिंह अपने बेटे सुरेन्द्र सिंह और मनप्रीत के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के समीप पहुंचते ही दिनेश पक्ष के लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से 60 वर्षीय गुरमेज सिंह और उनका पुत्र 26 वर्षीय मनप्रीत लहुलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से मंडी क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके से हनी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल गुरमेज और मनप्रीत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गोलीकाण्ड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यापारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।
बताया जाता है कि घटना के दौरान पुलिस को 112 पर सूचित किया गया था लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। मृतक के पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने यह दुकान पहले किराये में ली थी बाद में इसे 48 लाख में खरीद लिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दोहरे हत्याकांड से गल्ला मंडी सहित पूरे शहर में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने संवेदनशीलता को देखते हुए गल्ला मंडी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं मामले में तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है।
मृतक के पुत्र सुरेन्द्र सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि रात 2ः20 बजे अवधेश कुमार सलूजा व दिनेश कुमार पुत्र सुन्दर दास सलूजा निवासी माडल कालोनी रुद्रपुर व इनके साथ अज्ञात 10-15 लोग जेसीबी के साथ दुकान गल्ला मण्डी पर तोड फोड कर रहे थे। चौकीदार ने फोन पर बताया तो वह भाई मनप्रीत और पिता गुरमेज सिंह के साथ मौके पर पहुंचे  दुकान तोड़ने से मना किया कि तो जान से मारने की धमकी देने लगे जब रोकने की कोशिश की तो उक्त लोगों ने ताबडतोड गोली चला दी पिता गुरमेज सिंह और भाई मनप्रीत को लगी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसी कैमरे में भी कैद हुयी है।

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाये जाने पर, डोईवाला कांग्रेस ने किया मिष्ठान वितरण
देहरादून की सड़कों पर कांग्रेस का ‘मशाल’ आक्रोश: कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की घेराबंदी, पुलिस मुख्यालय तक गूंजे नारे
उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 40वें ज्ञानदीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया किया।
पिथौरागढ़ में कोहराम: ढाई साल पहले हुई थी शादी, अब फंदे से लटकी मिली विवाहिता; खाई में मिला लापता युवक का शव
अंकिता भंडारी हत्याकांड: गणेश गोदियाल के ‘विस्फोटक’ दावे से उत्तराखंड की सियासत में भूचाल, अपनों पर ही घिरी भाजपा?
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइमदेशफीचर्ड

सात महीने पहले माता-पिता की हत्या का आरोप, अब इंजेक्शन लगाकर महिला की मौत; प्रेम संबंध विवाद से जुड़ा था मामला

The Hill India News
The Hill India News
August 24, 2026
कराची में बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन हुआ हिंसक; भीड़ ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा
अमरावती अस्पताल के NICU में वेंटिलेटर धमाके से भीषण आग, तीन नवजातों की मौत; छह गंभीर बच्चों को किया गया रेफर
CWC की बैठक छोड़कर MA की परीक्षा देने पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, बोले- डिग्री के लिए एक साल पीछे नहीं होना चाहता
‘भारत पानी को हथियार बना सकता है’, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, मंत्री ने जताई फसलों और जल सुरक्षा की चिंता
HIV पॉजिटिव की गलत एंट्री पर AIIMS ऋषिकेश पर 60 हजार का जुर्माना, राज्य आयोग ने बरकरार रखा फैसला
रुद्रपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर डटे सैकड़ों किसान
राहुल गांधी पर सीएम धामी का बड़ा हमला, बोले- झूठ फैलाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं
चीनी संकट पर सरकार का बड़ा दावा: ‘इथेनॉल निर्दोष’, कम उत्पादन और जमाखोरी को बताया असली विलेन
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का सरकार से सवाल: CBI जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?