By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : केवीके पर किसानों का है बहुत भरोसा – तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : केवीके पर किसानों का है बहुत भरोसा – तोमर
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : केवीके पर किसानों का है बहुत भरोसा – तोमर

Rajesh Dabral
Last updated: September 15, 2022 4:40 pm
Rajesh Dabral
Published: June 10, 2022
Share
SHARE

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया उद्घाटन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत केंद्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान से सम्बद्ध कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कन्दुकुर (जिला प्रकाशम, आंध्र प्रदेश) के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। वर्ष 2012 में स्थापित यह केवीके देश के 731 केवीके में से एक है, जिसके कार्यात्मक अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत प्रकाशम व नल्‍लौर जिले के 28 मंडल आते हैं। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि सभी केवीके कृषि जगत की रीढ़ के समान है, जिन पर किसानों को बहुत भरोसा है। इसे कायम रखते हुए केवीके वक्त की जरूरत समझकर अपनी गति बढ़ाएं और कृषि क्षेत्र के साथ ही देश आजादी के अमृत महोत्सव के इस शुभ अवसर पर न्यू इंडिया के निर्माण में अपना योगदान दें।

तोमर ने कार्यक्रम में कहा कि कृषि उत्पादन की दृष्टि से भारत आज बहुत अच्छी स्थिति में है, जिसमें किसानों व सरकार की किसान हितैषी नीतियों के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों का प्रमुख योगदान है। केवीके को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के विज्ञान आधारित परिवर्तन में और ज्यादा सक्रिय व उत्प्रेरक भूमिका निभाने की आवश्यकता है। किसान की आय बढ़े, वे उन्नत फसल उगाएं, अच्छी तकनीक का इस्तेमाल करें, सॉयल हेल्थ कार्ड का उपयोग कर अपने खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करें, कम से कम रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें और प्राकृतिक खेती को अपनाएं, इस दृष्टि से केवीके की भूमिका अपने जिले के किसानों की उन्नति और तरक्की के लिए अहम है।

तोमर ने कहा कि केवीके के वैज्ञानिकों को क्षेत्रवार स्थिति तथा जलवायु के अनुसार सतत कार्य करने की आवश्यकता है। रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से हो रही दोहरी हानि, जिसमें मृदा एवं मानव स्वास्थ्य दोनों पर प्रतिकूल  प्रभाव पड़ता है, को कम करने और किसानों को विकल्प से अवगत कराने में वैज्ञानिकों को और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान मिट्टी व मानव स्वास्थ्य की रक्षा के साथ खेती की लागत में भी कमी करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं। किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित करने की भी जरूरत है।

उन्होंने कृषि क्षेत्र को अधिक मजबूत बनाने पर ज़ोर दिया, जिससे कि किसान और गांव मजबूत होंगे, बाज़ार भी चलेंगे, लोगों की जेब में पैसा होगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। किसान गुणवत्तायुक्त उत्पाद पैदा करके अच्छी मार्केटिंग कर बेहतर आय प्राप्त कर सकेंगे। श्री तोमर ने कहा कि कृषि उत्पादों का निर्यात पौने 4 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने नए बन रहे 10 हजार एफपीओ के  माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को जोड़ने पर बल दिया।

कार्यक्रम को डेयर के सचिव एवं आईसीएआर के महानिदेशक डा. त्रिलोचन महापात्र ने भी संबोधित किया।

You Might Also Like

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के कई अधिकारीयों के तबादले
पाकिस्तान में आज़ादी का जश्न बना मातम, अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, 60 से अधिक घायल
उत्तराखंड: साइना नेहवाल ने हरिद्वार में मां चंडी देवी के दर्शन कर हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में लिया भाग, परिवार संग धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचीं
Mumbai: सर्वसम्मति से शरद पवार का इस्तीफा किया NCP की कमेटी ने नामंजूर : प्रफुल्ल पटेल
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बर्बरता चरम पर; नरसिंहदी में सोते हुए हिंदू युवक को जिंदा जलाकर मार डाला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
गौतम गंभीर की आलोचना पर हरभजन सिंह का करारा जवाब, बोले- ‘वो बढ़िया इंसान हैं, कड़वी बातें नहीं बल्कि कड़वी सच्चाई कहते हैं’
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में संग्राम, नड्डा बोले- ‘दुखद है, जांच कराएंगे’; खरगे ने पूछा- क्या यही लोकतंत्र है?
देहरादून में आधी रात पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली; साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?