By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जमीन फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन का त्वरित एक्शन, पुलमा देवी को मिला न्याय
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > जमीन फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन का त्वरित एक्शन, पुलमा देवी को मिला न्याय
उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्ड

जमीन फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन का त्वरित एक्शन, पुलमा देवी को मिला न्याय

The Hill India News
Last updated: July 8, 2025 2:51 pm
The Hill India News
Published: July 8, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 8 जुलाई 2025: जिला प्रशासन देहरादून ने टिहरी बांध पुनर्वास से जुड़े एक पुराने भूमि विवाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता पुलमा देवी को न्याय दिलाया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की त्वरित न्याय कार्यशैली से प्रेरित प्रशासनिक सक्रियता का परिणाम मानी जा रही है।

प्रकरण में शास्त्रीनगर तपोवन निवासी पुलमा देवी ने वर्ष 2007 में ग्राम फुलसनी में आवासीय भूमि क्रय की थी। बावजूद इसके, वर्ष 2019 में उसी भूमि पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से पुनः भूमिधरी चढ़ा दी गई थी। इस अनियमितता के पीछे टिहरी बांध पुनर्वास विभाग की चूक उजागर हुई, जिसमें बिना समुचित जांच के एक ही व्यक्ति के नाम दो बार भूमिधरी दर्ज की गई।

यह मामला जिलाधिकारी सविन बंसल के जनता दर्शन में जून माह में सामने आया था, जिसके बाद डीएम ने गंभीरता से जांच कराई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि चन्दरू नामक व्यक्ति को वर्ष 2007 में आवंटित भूमि को विक्रय करने के बाद वर्ष 2019 में पुनः उसी भूखंड पर भूमिधरी दे दी गई थी। यह फर्जीवाड़ा टिहरी बांध पुनर्वास परियोजना के अधिकारियों की लापरवाही से संभव हुआ।

डीएम बंसल की सख्ती के बाद अवस्थापना (पुनर्वास) खंड, ऋषिकेश ने 7 जुलाई को तहसील विकासनगर को पत्र भेजकर वर्ष 2019 की भूमिधरी को निरस्त करने तथा पुलमा देवी के नाम स्वामित्व सुधार करने के निर्देश दिए। उसी दिन तहसील प्रशासन ने अभिलेखों में सुधार करते हुए पुलमा देवी के नाम पर भूमिधरी दर्ज कर दी।

जांच के दौरान डीएम ने अधीक्षण अभियंता (टिहरी बांध पुनर्वास) का वाहन तक जब्त कर लिया था और विभागीय अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही, इस गंभीर मामले की विस्तृत आपराधिक जांच एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा को सौंपी गई है।

डीएम सविन बंसल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, प्रशासन कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुनर्वास विभाग के अधिकारी यदि विस्थापितों की पीड़ा का फायदा उठाएंगे, तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

भारत बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार; मुंबई–दिल्ली मार्ग टॉप-10 में शामिल
जस्टिस सूर्यकांत आज बनाए जाएंगे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ
सरकार को पूरा समर्थन’ – ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस ने दिखाया राष्ट्रहित में एकजुट रुख
समुद्र तल से 3,680 मीटर ऊपर ‘तृतीय केदार’ तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड
Mizoram: 17 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाओं के साथ, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?