By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun: डीएम के निर्देश पर जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी, ऋषिकेश के एक जन सेवा केंद्र को प्रशासन ने किया सील
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देहरादून > Dehradun: डीएम के निर्देश पर जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी, ऋषिकेश के एक जन सेवा केंद्र को प्रशासन ने किया सील
देहरादूनफीचर्ड

Dehradun: डीएम के निर्देश पर जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी, ऋषिकेश के एक जन सेवा केंद्र को प्रशासन ने किया सील

The Hill India News
Last updated: December 7, 2025 2:35 pm
The Hill India News
Published: December 7, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 07 दिसंबर 2025। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों (CSC) की व्यापक जांच और छापेमारी अभियान के तहत आज उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर ने ऋषिकेश, वीरपुर खुर्द स्थित पशुलोक क्षेत्र में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) आईडी 144112520013 का औचक निरीक्षण किया।

Contents
केंद्र पर भारी संख्या में संवेदनशील दस्तावेज मिलेकेंद्र को तत्काल प्रभाव से सील किया गयाजिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी जारी की

निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। केंद्र के बाहर लगाए गए बोर्ड पर संचालक के रूप में विभा नामदेव का नाम अंकित था तथा बोर्ड पर विभा नामदेव और आर. नामदेव के मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित थे, जबकि CSC संचालन की पंजीकृत आईडी मनीषा नामदेव के नाम पर है।

जांच में यह भी पाया गया कि विभा नामदेव, आर. नामदेव की पुत्री हैं, जिनका विवाह हो चुका है और वे वर्तमान में हरिपुरकलां में निवासरत हैं। संचालक के नाम और वास्तविक संचालन में असंगति गंभीर लापरवाही की श्रेणी में पाई गई।

केंद्र पर भारी संख्या में संवेदनशील दस्तावेज मिले

निरीक्षण के दौरान केंद्र में निम्नलिखित मूल दस्तावेज बरामद किए गए—

  • 9 आधार कार्ड
  • 3 राशन कार्ड
  • 3 श्रमिक कार्ड
  • 1 आयुष्मान कार्ड
  • कई व्यक्तियों की बैंक पासबुक
  • बीपीएल सर्वेक्षण 2002 से संबंधित खाली कार्ड

इन दस्तावेजों को केंद्र में बिना किसी उचित कारण के रखा गया था। पूछताछ के दौरान विभा नामदेव और आर. नामदेव इन संवेदनशील दस्तावेजों के रख-रखाव और उद्देश्य के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके। इससे दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

साथ ही, केंद्र से निर्गत प्रमाण पत्रों की पंजिका का संधारण नहीं किया गया था, जो निर्धारित मानकों का गंभीर उल्लंघन है।

केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील किया गया

उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संबंधित जन सेवा केंद्र के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए केंद्र को आदेशों के अगले निर्णय तक सील कर दिया है।

जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी जारी की

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा—

“जन सेवा केंद्रों का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाएँ सरल और सुरक्षित ढंग से उपलब्ध कराना है।
किसी भी प्रकार की अनियमितता, मूल दस्तावेजों का अनुचित संधारण या मानकों का उल्लंघन गंभीर अपराध है।
नागरिकों की सुरक्षा एवं संवेदनशील दस्तावेजों की गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है।”

डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनपद में संचालित सभी जन सेवा केंद्रों की सघन जांच कराई जा रही है और जहाँ भी अनियमितताएँ पाई जाएँगी, वहाँ कड़ी और त्वरित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

Uttarakhand: चारधाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, 50 दिन में पहुँचे लगभग 30 लाख यात्री
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
उत्तराखंड हाईकोर्ट की कड़ी कार्रवाई; THDC Share विवाद पर जनहित याचिका खारिज, याचिकाकर्ताओं को कोर्ट की फटकारा
New Delhi: AAP पार्टी ने राहुल गांधी की ‘मोहब्‍बत की दुकान’ पर उठाये सवालिया निशान
नई दिल्ली : पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने परिवार के साथ संसद भवन का दौरा किया
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण

The Hill India News
The Hill India News
October 2, 2026
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
सूखती धाराओं से फिर बहने लगी हेवल नदी… उत्तराखंड के IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award 2026, वैज्ञानिक मॉडल ने बदली जलस्रोतों की तस्वीर
10 लाख का बिजली बिल नहीं भरा तो कट गई BSNL टावर की बिजली, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप… फोन हुए ‘शोपीस’, ग्रामीण बोले- आपात स्थिति में कैसे बचेंगे?
‘पलटूराम’ से ‘वोट चोरी’ तक… हरिद्वार में हरीश रावत के तीखे तेवर, ‘टाइगर इज बैक’ पोस्टर के साथ निकली धन्यवाद संवाद यात्रा
दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! पूरी तरह बैन नहीं, लेकिन 24 घंटे पटाखे चलाने की भी नहीं मिलेगी छूट; तय समय पर ही इस्तेमाल के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?