By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: CM ने 10वीं 12वीं के छात्रों को किया सम्मानित, जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > CM ने 10वीं 12वीं के छात्रों को किया सम्मानित, जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं
उत्तराखंडशिक्षा

CM ने 10वीं 12वीं के छात्रों को किया सम्मानित, जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं

The Hill India Desk
Last updated: July 28, 2023 11:37 am
The Hill India Desk
Published: July 28, 2023
Share
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक देहरादून में आयोजित 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के ‘सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से 94 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है, आज वे प्रदेश के उन सर्वश्रेष्ठ बच्चों से मिल रहे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर यह दिखाया है कि शिखर पर जाने के लिए एक स्पष्ट उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। शिक्षा से जीवन की सभी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। शिक्षा में भक्ति जैसी सारगर्भिता होनी चाहिए।

उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों से कहा कि यह जीवन की प्रारंभिक सीढ़ी है। जीवन की प्रत्येक सीढ़ी पर आपको चुनौतियां मिलेंगी, जिन पर आपको विवेक और बुद्धि के बल पर पार पाना होगा। न तो मेहनत का कोई विकल्प होता है और न ही शॉर्ट कट कभी हमें स्थायी सफलता की ओर ले जाता है। इसलिए हमें विकल्प रहित संकल्प लेकर लगातार मेहनत करनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रश्न पत्र के माध्यम से ही जीवन में हमेशा परीक्षा नहीं आती। कई बार ऐसी चुनौतियां आती हैं, जिनका समाधान अपनी पूरी मेधा लगाकर ही पाया जा सकता है। कार्य करने का अवसर जिस भी क्षेत्र में मिले उस क्षेत्र में लीडर की भूमिका में कार्य करें, उस कार्य के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ दें। चुनौतियों का धैर्यपूर्वक सामना करते हुए अपने पुरुषार्थ के बल पर मंजिल प्राप्त करना ही वास्तविक सफलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश का सामाजिक एवं आर्थिक विकास उस देश में विद्यार्थियों को मिलने वाली शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए युग की नई चुनौतियों से निपटने के लिए नई शिक्षा नीति को हमारे सम्मुख रखा गया।

नई शिक्षा नीति से जहां एक ओर स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा को नए आयाम प्राप्त होंगे वहीं इससे सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर भी मिलेंगे। स्कूली स्तर पर कौशल विकास से युवा कार्य कुशल बनेंगे।

नई शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चों को रोजगार परक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी। इससे शोध एवं अनुसंधान को भी बढ़ावा मिलेगा तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जिसने स्कूली शिक्षा में नई शिक्षा नीति को लागू किया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य में तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। देश की रैंकिंग में हमारे 05 विश्वविद्यालयों के नाम हैं। इस बार एनडीए एवं सीडीएस की परीक्षा में राज्य से सर्वाधिक बच्चे चयनित हुए। राज्य में पहली बार मेधावियों को सम्मान देने का कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।

राज्य सरकार छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित सरकार है। सरकार द्वारा मेधावी बच्चों के लिए चार छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों की प्रवक्ता व एलटी शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्यों को नामित किया गया है। प्रदेश में अंक सुधार परीक्षा आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अमर उजाला के सलाहकार सम्पादक उदय सिन्हा, अमर उजाला के राज्य सम्पादक संजय अभिज्ञान, कुलपति एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

You Might Also Like

बड़ी खबर: उत्तराखंड में शराब की नई कीमतें लागू, जानें प्रति बोतल के रेट
उत्तराखण्ड : सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों/संस्थानों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ
Uttarakhand : यहां उफनती नदी में फंसी हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस
उत्तराखंड : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान
Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने कपकोट में किया 100 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण, ’कन्यादान’ से पहले ’विद्यादान’ की अपील
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डस्वास्थय

तंबाकू छोड़ने वालों के लिए नई उम्मीद! ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज की ‘हर्बल बीड़ी’ से कराया जा रहा इलाज, सिर्फ ₹10 में पंजीकरण और निःशुल्क उपचार

The Hill India News
The Hill India News
August 20, 2026
बिल गेट्स की बेटी फोएबी गेट्स की कंपनी पर ‘कुकी स्टफिंग’ का आरोप, क्या वाकई हो सकती है जेल? जानिए पूरा विवाद
पोस्ट ऑफिस की इस सरकारी स्कीम में हर महीने ₹5,000 बचाकर बनाएं ₹3.56 लाख का फंड, जानिए पूरा हिसाब
22 दोषियों को फांसी सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर की अदालत से 100 मर्डर केस ट्रांसफर, जानिए कौन हैं चर्चित न्यायाधीश?
देहरादून में भारत-नेपाल की हाई लेवल बैठक शुरू, सीमा विवाद से व्यापार तक अहम मुद्दों पर मंथन
‘मेरी जवानी या बेडरूम के ख्याली पुलाव मत पकाओ…’, कंगना रनौत ने बाबा रामदेव पर कसा तीखा तंज
अब ज्यादा SIM रखने वालों पर सख्ती! लिमिट पार होते ही नया कनेक्शन हो सकता है सस्पेंड, जानें DoT के नए नियम
पति को जूस में जहर देकर मौत की साजिश! प्रेमी संग बाइक पर घुमाती रही पत्नी, CCTV फुटेज से खुला सनसनीखेज राज
‘बाबू’ शब्द से खुला प्रिंसिपल हत्याकांड का राज, 10वीं के दो छात्रों पर हत्या का आरोप; 27 वार और खून से सने नोटों ने चौंकाया
हरीश रावत फिर हुए सक्रिय, दिल्ली में CWC की बैठक में दिखी सियासी मौजूदगी; संन्यास की अटकलों पर भी लगा विराम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?