By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री से की भेंट, राज्य में संचार सेवाओं के सबंध पर की चर्चा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री से की भेंट, राज्य में संचार सेवाओं के सबंध पर की चर्चा
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री से की भेंट, राज्य में संचार सेवाओं के सबंध पर की चर्चा

The Hill India News
Last updated: June 28, 2024 4:07 pm
The Hill India News
Published: June 28, 2024
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर उन्हें संचार मंत्रालय का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी तथा राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में संचार व्यवस्था से वंचित क्षेत्रों में भी टावर लगाकर संचार व्यवस्था से आच्छादित किए जाने तथा पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र के गांवों में संचार सुविधाओं के विस्तार तथा रिलाइन्स जिओ द्वारा गुुंजी में लगाये गये टावर को संचालित कराये जाने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संचार मंत्री को अवगत कराया कि नैनीताल के तल्लीताल स्थित डाकघर को नैनीताल की यातायात समस्या के समाधान हेतु अन्यत्र शिफ्ट किया जाना जनहित में आवश्यक हो गया है। जनपद नैनीताल में प्रतिदिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढती संख्या तथा विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज का आश्रम ‘श्री कैंची धाम’ की प्रसिद्धि में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होने के कारण श्रद्धालुओं के साथ-साथ नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक बढोत्तरी हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल को यातायात समस्या के निवारण हेतु पूर्व में आईआईटी, दिल्ली द्वारा नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए किये गये विस्तृत अध्ययन एवम् सुझावों के आधार पर तकनीकी टीम तथा सड़क सुरक्षा समिति द्वारा नैनीताल के मुख्य चौराहे पर स्थित पोस्ट ऑफिस को जाम की समस्या का प्रमुख कारण माना है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संचार मंत्री से नैनीताल शहर में जाम से मुक्ति तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये नैनीताल नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित डाकघर को अन्यत्र शिफ्ट किये जाने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संचार मंत्री को यह भी अवगत कराया कि 4G सैचुरेशन स्कीम के अन्तर्गत भारत संचार निगम (बी.एस.एन.एल.) द्वारा उत्तराखण्ड में 638 टावर स्थापित किये जाने थे, जिसमें से 481 टावर के लिये भूमि अधिग्रहण की जरूरत थी। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है, परन्तु बी.एस.एन.एल. द्वारा अभी 224 टावर ही लगाये गये है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय संचार मंत्री से बी.एस.एन.एल. को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया।

केंद्रीय संचार मंत्री द्वारा वर्णित विषयों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया गया है।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का चुनाव आज, 24 सीटों पर इन प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
अरब सागर में तनातनी के बीच पीएम मोदी की सऊदी प्रिंस से बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Uttrakhand : पुलिस में होगा ये बड़ा बदलाव, नियमावली से हटाए जाएंगे यह शब्द
मुख्यमंत्री के निर्देश पर भ्रष्टाचार में लिप्त अधीक्षण अभियंता निलंबित, पेयजल निगम हल्द्वानी में मचा हड़कंप
राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान मामले में याचिका खारिज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, प्रशासन ने जारी की अहम गाइडलाइन

The Hill India News
The Hill India News
July 5, 2026
Uttarakhand: नीट पेपर लीक विवाद के बीच देहरादून की होनहार रिया थापा की मौत, सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश
दिल्ली दंगा मामला 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ा झटका, दूसरी बार जमानत याचिका खारिज
इतिहास रच गया बालक: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया डेब्यू, तोड़ डाला महान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना ‘विराट’ रिकॉर्ड
सेवा, सुशासन और समर्पण का महाकुंभ बना ‘सेवा पखवाड़ा’; ऋषिकेश में उमड़ा 20 हजार लोगों का सैलाब, युवाओं को मिला जापान का टिकट
बदरीनाथ धाम में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितता पर BKTC सख्त; 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित, हड़कंप
एमपी का ‘घोस्ट हॉस्पिटल’: इंदौर में ज़मीन पर ईंट तक नहीं रखी, लेकिन सरकारी पोर्टल पर सालों से चल रही है डॉक्टरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
समुद्र तल से 3,680 मीटर ऊपर ‘तृतीय केदार’ तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड
सोशल मीडिया का चश्मा और कानून के हाथ: देहरादून में लाखों के हीरे की चोरी का वो अनसुना किस्सा, जिसे एक ‘इंस्टाग्राम रील’ ने बेपर्दा कर दिया
यूपी का बड़ा भूमि घोटाला: संभल में गंगा किनारे की 1144 बीघा सरकारी जमीन माफियाओं के हवाले, पूर्व SDM और वकील समेत 6 गिरफ्तार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?