By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर मुकदमा, सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया धारचूला मामले का संज्ञान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर मुकदमा, सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया धारचूला मामले का संज्ञान
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर मुकदमा, सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया धारचूला मामले का संज्ञान

The Hill India News
Last updated: July 13, 2024 12:28 pm
The Hill India News
Published: July 13, 2024
Share
SHARE
देहरादून: आपदा को लेकर भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन में कड़ा रुख अपनाया है। धारचूला तहसील में कुलागाड़ में बादल फटने से पुल टूटने और बांध बनने की गलत और भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के निर्देश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुमन ने सभी जिलों को आपदा को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि शुक्रवार शाम को विभिन्न शोसल मीडिया प्लेटफार्म में धारचूला तहसील स्थित कुलागाड़ में बादल फटने से पुल टूटने और बांध बनने की सूचना प्रसारित हुई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तुरंत जिला प्रशासन को अलर्ट किया। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने इस घटना को लेकर जानकारी जुटाई तो यह सूचना गलत पाई गई। उन्होंने बताया कि भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सचिव सुमन ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 में स्पष्ट प्रावधान है कि यदि कोई व्यक्ति आपदाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करता है तो दोषसिद्ध होने पर एक साल की जेल और जुर्माने का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भविष्य में ऐसी सूचनाएं प्रसारित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप ने विभिन्न बांधों के सायरनों की नियमित तौर पर टेस्टिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, एसईओसी के दिवस प्रभारी मनीष भगत, रोहित कुमार, हेमंत बिष्ट मौजूद थे। सभी जिलों के डीडीएमओ ने बैठक में ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

चार साल पुराने जमीन विवाद में खूनी वारदात, 66 वर्षीय महिला की दराती-पत्थरों से हत्या; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
UBSE Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों की तिथि घोषित; 25 अप्रैल को खुलेगा लाखों छात्रों के भाग्य का पिटारा
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन: संवाद की राह पर बढ़े कदम, फैसले पर छिड़ी तारीफ और आलोचना की बहस
Uttarakhand: सरस्वती शिशु मंदिर को मदरसा बताकर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति लेने का मामला, मुख्यमंत्री ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
उत्तराखण्ड: सीएम धामी ने कोटद्वार में आज अग्नीपथ योजना का शुभारंभ किया
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

बदरीनाथ में DJ विवाद ने पकड़ा तूल, ‘शंख में जानवर की हड्डी’ वाले बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित; सतपाल महाराज के तर्क पर भी उठे सवाल

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
दिल्ली में PM मोदी से मिले महेंद्र भट्ट, परिवार संग पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; बेटे की शादी का दिया न्योता
UP में आसमानी आफत का आखिर क्या है राज? ‘डीप डिप्रेशन’ और ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की जुगलबंदी ने क्यों मचाई तबाही
यूपी राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट की तैयारी! 10 सीटों पर सियासी शतरंज, तीसरे उम्मीदवार से बदलेगा पूरा गणित; किसके पाले में जाएंगे अतिरिक्त वोट?
UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?