By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में संविदा और आउटसोर्सिंग नियुक्तियों पर रोक: मुख्य सचिव ने स्पष्ट की स्थिति
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में संविदा और आउटसोर्सिंग नियुक्तियों पर रोक: मुख्य सचिव ने स्पष्ट की स्थिति
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में संविदा और आउटसोर्सिंग नियुक्तियों पर रोक: मुख्य सचिव ने स्पष्ट की स्थिति

The Hill India News
Last updated: April 28, 2025 2:15 am
The Hill India News
Published: April 28, 2025
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में संविदा, आउटसोर्स और तदर्थ नियुक्तियों पर लगाई गई रोक के बाद कर्मचारियों में व्याप्त भ्रम की स्थिति पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने स्पष्टीकरण दिया है। उनके पूर्व के आदेश से शासन से लेकर विभिन्न विभागों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी भी चिंतित थे जो इन्हीं सेवा शर्तों पर काम कर रहे हैं। अब मुख्य सचिव ने स्वयं आगे आकर इस आदेश पर स्थिति साफ की है।

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि उनके द्वारा जारी किया गया आदेश नए और वर्तमान में रिक्त पदों पर होने वाली नियुक्तियों के संबंध में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आदेश का प्रभाव विभागों में पहले से कार्यरत कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा।

क्या था मामला?

दरअसल, मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने हाल ही में एक आदेश जारी कर सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया था कि प्रदेश में संविदा, आउटसोर्स या तदर्थ आधार पर कोई भी नई नियुक्ति नहीं की जाएगी और ऐसी नियुक्तियों पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। इस आदेश के जारी होते ही प्रदेश में इन सेवा शर्तों पर काम कर रहे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया था। कर्मचारियों की चिंता इस बात को लेकर थी कि कहीं इस आदेश से पहले से कार्यरत कर्मचारियों को नुकसान न हो।

पहले भी जारी हो चुके हैं ऐसे आदेश:

हालांकि, उत्तराखंड में यह पहली बार नहीं है जब आउटसोर्स, संविदा या तदर्थ के साथ ही दैनिक वेतन भोगियों के रूप में कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगाई गई हो। इससे पहले भी कई बार इस प्रकार के आदेश जारी हो चुके हैं। आश्चर्य की बात यह है कि पूर्व में ऐसे आदेश जारी होने के बावजूद राज्य में हजारों की संख्या में संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती हुई है। अब यह भर्ती कैसे हुई, यह जांच का विषय है। साथ ही, जब पूर्व में इन आदेशों का पालन नहीं हुआ, तो क्या भविष्य में इस आदेश का पालन होगा, यह भी एक बड़ा सवाल है।

2003 में भी जारी हुआ था ऐसा ही आदेश:

गौरतलब है कि वर्ष 2003 में भी इसी तरह का एक आदेश जारी किया गया था और ऐसी नियुक्तियों पर रोक लगाई गई थी। खास बात यह है कि इसके बावजूद राज्य में हजारों की संख्या में संविदा कर्मी, आउटसोर्स कर्मी और दैनिक वेतन भोगी कार्यरत हैं। सवाल यह है कि जब राज्य स्थापना के महज 3 साल बाद ही इस तरह का आदेश जारी कर दिया गया था, तो फिर इतनी बड़ी संख्या में यह तैनातियां कब और कैसे हुईं।

तीन बार जारी हो चुके हैं आदेश:

इस मामले को लेकर कर्मचारियों ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, खासकर जब मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने हाल ही में एक बार फिर इसी तरह का आदेश जारी किया। उपनल विद्युत कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विनोद कवि का कहना है कि पूर्व में भी इसी तरह के आदेश हुए हैं। पहले साल 2003 में, फिर 2018 और 2023 में भी ऐसे ही आदेश जारी किए गए, लेकिन आदेशों के बावजूद विभागों द्वारा नियुक्तियां जारी रहीं।

You Might Also Like

दिल्ली एम्स की शानदार उपलब्धि: इस तकनीक का इस्तेमाल करके, मासूम के फेफड़े से निकाली सुई
देशभर में वोटर लिस्ट का बड़ा अभियान: चुनाव आयोग आज करेगा “Special Intensive Revision” का ऐलान
गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या, पिता गिरफ्तार
वेनेजुएला संकट: डोनाल्ड ट्रंप का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन? खुद को घोषित किया वेनेजुएला का ‘कार्यकारी राष्ट्रपति’
उत्तराखण्ड : परिवहन मंत्री, चन्दन राम दास द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की गई।
TAGGED:Chief Secretaryoutsourcing appointmentssituationUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, परिणाम जल्द घोषित करने की मांग: मोहित उनियाल

The Hill India News
The Hill India News
August 25, 2026
धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 17 प्रस्तावों पर मुहर, अदानी पावर से 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी
टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, स्पीकर को नोटिस से इनकार पर बोला- ‘आप आ गए, हमारा उद्देश्य पूरा हो गया’
उत्तराखंड में बदल रहा सियासी समीकरण? हरक सिंह रावत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस के वोट में होगा इजाफा; महेंद्र भट्ट पर भी साधा निशाना
18 साल की लड़की ने पति से मांगा तलाक तो तालिबान की अदालत में क्या हुआ? फैसले से ज्यादा चौंकाने वाली थी महिलाओं पर टिप्पणी
ग्वालियर में 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, 20 दिन की जांच के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन! आयातकों को 60 दिन में चीनी बेचनी होगी, जमाखोरी पर लगेगी लगाम
H1N1 का नया स्ट्रेन नहीं, फिर भी दिल्ली में क्यों बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले? AIIMS डॉक्टर ने बताई बड़ी वजह
एक खबर पढ़ी और बदल दी लाखों की किस्मत! 40 हजार कैदियों को दिलाई आजादी, इसलिए कहलाती थीं ‘Mother of PIL’
कम रोशनी पर बवाल! अंपायर के फैसले से भड़के श्रीलंकाई बल्लेबाज, पवेलियन पहुंचते ही फेंके ग्लव्स
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?