By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में कृषि और ग्रामीण विकास को मिल रही नई दिशा: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की योजनाओं की समीक्षा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में कृषि और ग्रामीण विकास को मिल रही नई दिशा: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की योजनाओं की समीक्षा
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में कृषि और ग्रामीण विकास को मिल रही नई दिशा: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की योजनाओं की समीक्षा

The Hill India News
Last updated: May 5, 2025 3:36 pm
The Hill India News
Published: May 5, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 5 मई – केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रही है। उन्होंने यह बातें सोमवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास देहरादून में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में कहीं, जिसमें राज्य के कृषि मंत्री  गणेश जोशी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कृषि और बागवानी क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों को बढ़ावा देने और किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने जानकारी दी कि देशभर में 2,000 वैज्ञानिकों की टीमें गठित की जा रही हैं, जो प्रत्येक जिले में जाकर स्थानीय कृषि स्थितियों के अनुसार किसानों को मार्गदर्शन देंगी।

उत्तराखंड की प्रशंसा, दी लखपति दीदी योजना को गति देने की बात

चौहान ने मुख्यमंत्री धामी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि “उत्तराखंड कृषि और ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। राज्य में कृषि भूमि घटने के बावजूद उत्पादन में वृद्धि हुई है, जो प्रबंधन और नवाचार का प्रतीक है।”

उन्होंने “लखपति दीदी” योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कार्य हो रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र से हर आवश्यक सहायता दी जाएगी।

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को बताया बेहतरीन सुझाव

बैठक में राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण विकास के लिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को एक एंकर संस्था के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया गया, जिसे केंद्रीय मंत्री ने सराहनीय बताते हुए केंद्र की ओर से आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विशिष्ट उत्पाद जैसे लाल चावल, मडुवा, बाजरा, जंगली शहद आदि को ब्रांडिंग और GI टैगिंग के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार की टीम राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करेगी।

ग्रामीण आवास और सड़कों को लेकर भी बड़ी घोषणाएं

चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अब तक 2018 की ‘आवास प्लस’ सूची के सभी लाभार्थियों को मकान मिल चुके हैं। लेकिन अब नए व्यापक सर्वे के जरिए पहाड़ और मैदानों में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को भी पक्का मकान दिया जाएगा। इसके लिए एक लाख से अधिक नए लाभार्थी चिह्नित किए गए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में उन बस्तियों को भी शामिल किया जाएगा जो अब तक सड़कों से नहीं जुड़ पाई हैं।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव राधिका झा, कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, डॉ. प्रमेंद्र कौशल, भारत सरकार से अपर सचिव आर. आनंद, संयुक्त सचिव अमित शुक्ला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Dehradun: गढ़–कुमाऊँ की लोक-सांस्कृतिक धरोहर की झलक: कुठालगेट पर पर्यटकों और यात्रियों को राज्य की विरासत से कराया जा रहा साक्षात्कार
कोस्ट गार्ड में महिलाओं के ‘स्थाई कमीशन’ पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, ‘आप नारी शक्ति की बात करते हैं…’
नई दिल्ली : हमें एक ऐसी दुनिया बनानी है जहां सहभागिता और सहयोग की खासी ज्यादा अहमियत हो -उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
मध्य प्रदेश :केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक हजार किलो से अधिक अफीम जब्त किया
प्रतापगढ़ में 20 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, 16 राज्यों में फैला था नेटवर्क
TAGGED:Agriculture and rural developmentUnion Minister Shivraj Singh ChauhanUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

जेपी नड्डा और CJP के बीच बैठक: ‘धरना प्रदर्शन समाप्त’ करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने रखीं तीन बड़ी शर्तें, दिल्ली में तनाव बरकरार

The Hill India News
The Hill India News
July 20, 2026
बदरीनाथ धाम दान चोरी मामला: गणेश गोदियाल और BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी में आर-पार, ‘संगठित अपराध’ के आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, नई SIT गठित करने के निर्देश, वरिष्ठ IPS अधिकारी करेंगे जांच की अगुवाई
उत्तराखंड में बारिश का कहर: रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे में तीन मौतें, भूस्खलन और हादसों से कई जिले प्रभावित
संसद मार्च पर बवाल: CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्ती, नड्डा से वार्ता के बाद खत्म हुआ अनशन, कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
50 कोशिशें, गोल्ड मेडल और टूटा सपना: सरकारी नौकरी की दौड़ में हारकर होनहार इंजीनियर ने दी जान
बरसात में मकड़ी ने काट लिया तो घबराएं नहीं! WHO के तकनीकी सलाहकार ने बताए सही इलाज के तरीके और खतरे के संकेत
उत्तराखंड में सुपरफूड किनोवा की दस्तक: थलीसैंण से शुरू होगा खेती का नया अध्याय, कम पानी में अधिक मुनाफे की उम्मीद
बेटी का भविष्य संवारने निकला परिवार काल के मुंह में समाया: समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत
रुद्रप्रयाग में बारिश का रौद्र रूप: उफनाईं अलकनंदा-मंदाकिनी, हाईवे बंद, भूस्खलन से बढ़ा खतरा; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?