By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय में हुई हाई लेवल मीटिंग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय में हुई हाई लेवल मीटिंग
उत्तराखंड

ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय में हुई हाई लेवल मीटिंग

The Hill India Desk
Last updated: May 7, 2025 2:35 pm
The Hill India Desk
Published: May 7, 2025
Share
SHARE

बैठक में सीएम धामी, सीएस व डीजीपी उत्तराखण्ड रहे मौजूद
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक की अध्यक्षता
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक की है। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सीएम और लद्दाख के एलजी और जम्मू-कश्मीर के एलजी ने हिस्सा लिया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून में भी हाई अलर्ट है। दून पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध पर नजर रख रही है। वहीं जो संदिग्ध नजर आ रहे है, उनसे थाने में पूछताछ भी का जा रही है। इसके साथ ही दोपहर बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक की। इस बैठक में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद है।
गौरतलब हो कि बीती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद से ही भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा था। आम जनता से लेकर राजनीतिक दल मोदी सरकार से पाकिस्तान के सबक सिखाने की मांग कर रहे थे। इसी बीच 6 और सात मई की रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में करीब 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागी। इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सेना इस हमले को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है।
बता दें कि उत्तराखंड की कई जिले चीन और नेपाल की सीमा से लगते है। इसलिए यहां पर विशेष अलर्ट रखा गया है। गढ़वाल मंडल की बात करें तो गढ़वाल के चमोली और उत्तरकाशी जिले की सीमा सीधे चीन से जुड़ती है। वहीं कुमाऊं मंडल की बात करें तो पिथौरागढ़ जिले की सीमा जहां चीन और नेपाल दोनों जिले से जुड़ती है तो वहीं चंपावत और उधम सिंह नगर जिले की सीमा नेपाल से लगती है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी आप्रेशन सिंदूर की कार्यवाही पर सेना को बधाई
देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने बुघवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने फिर से यह साबित कर दिया है कि भारत की तरफ जो भी आंखे दिखायेगा भारत उसकी आखे फोड़ दी जायेगी।
उन्होने कहा कि भारतीय सेना ने हमारे सिर गर्व से ऊपर किया है। उन्होने भारतीय सेना द्वारा की गयी कार्यवाही आप्रेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुष्मन हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर लूटोगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा। उन्होने कहा कि हमारी सेना ने यह दिखा दिया कि आतंक और आतंकवादी कहीं भी हों हम वहां भी उनको नहीं छोड़ेंगे। उन्होनक कहा कि आतंकवाद पर यह प्रहार, उसके लिए मैं भारतीय सेना को बहुतकृबहुत बधाई देता हूं। हम सब एक हैं, सारा भारत एक है। उन्होने कहा कि हमें उम्मीद है पाकिस्तान ने कुछ और हठधर्मी दिखाई तो फिर हमारा लक्ष्य अब केवल वह मस्जिद सुभान अल्लाह नहीं होगी जहां से आतंकवादी तैयार करके भारत के अंदर चाहे संसद भवन हो, चाहे मुंबई हो या कहीं भेजे जाते थे, आज जैश के हेड क्वार्टर पर हमला करके भारतीय सेना ने जैशकृएकृमोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को चुनौती दी है कि या तो दुम दबा करके कहीं किसी बिल में घुस जाओ नहीं तो तुम्हारा अब कोई ठिकाना नहीं है। अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है।

पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाने का समयः रामदेव
हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आतंकवादियों ने हमारे निर्दाेष नागरिकों की हत्या की और हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर को छीनने का दुस्साहस किया। ऐसे आतंकियों को हमारे सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से करारा जवाब दिया और उन्हें मृत्यु के घाट उतारकर स्पष्ट संदेश दिया है।
बाबा रामदेव ने कहा कि  हमारी सेनाएं अब इस प्रकार निर्णायक प्रहार करें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना लिया जाए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत दूरदर्शिता के साथ ऐसी नीति अपनाएं, जिससे पाकिस्तान भविष्य में ऐसी किसी भी हिमाकत से पहले सौ बार सोचने को विवश हो।”

You Might Also Like

हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
जल्द उत्तराखंड में होने जा रहें हैं IAS–IPS के ट्रांसफ़र, सीएम धामी ने पूरा किया होमवर्क
Uttarakhand: अभद्र भाषा प्रकरण मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकित कुमार निलंबित
उत्तराखंड : शक्तिमान घोड़ा मौत मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने गृह सचिव को दिए आदेश
Dehradun में निकाली गई किसान ट्रैक्टर यात्रा, भाजपा करती है किसानों के हितों की चिंता: पुंडीर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CWC की बैठक छोड़कर MA की परीक्षा देने पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, बोले- डिग्री के लिए एक साल पीछे नहीं होना चाहता

The Hill India News
The Hill India News
August 22, 2026
‘भारत पानी को हथियार बना सकता है’, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, मंत्री ने जताई फसलों और जल सुरक्षा की चिंता
HIV पॉजिटिव की गलत एंट्री पर AIIMS ऋषिकेश पर 60 हजार का जुर्माना, राज्य आयोग ने बरकरार रखा फैसला
रुद्रपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर डटे सैकड़ों किसान
राहुल गांधी पर सीएम धामी का बड़ा हमला, बोले- झूठ फैलाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं
चीनी संकट पर सरकार का बड़ा दावा: ‘इथेनॉल निर्दोष’, कम उत्पादन और जमाखोरी को बताया असली विलेन
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का सरकार से सवाल: CBI जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
एजुकेशन हब से ‘क्राइम कैपिटल’ बनने की राह पर देहरादून? गैंगवॉर, फायरिंग और बढ़ती हिंसा ने खड़े किए बड़े सवाल
यूपी में नेताओं की सुरक्षा पर बड़ा अलर्ट: अखिलेश-मायावती समेत कई दिग्गजों को बुलेटप्रूफ जैकेट
पैलेट गन मामले में FIR दर्ज करने को तैयार हुई दिल्ली पुलिस, पांच घंटे पीड़ित के साथ धरने पर बैठे रहे राहुल गांधी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?