By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सेब के बाद अब तुर्की से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को समर्थन देने वालों के खिलाफ उठाया कदम
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > सेब के बाद अब तुर्की से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को समर्थन देने वालों के खिलाफ उठाया कदम
देशफीचर्ड

सेब के बाद अब तुर्की से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को समर्थन देने वालों के खिलाफ उठाया कदम

The Hill India News
Last updated: May 14, 2025 3:41 am
The Hill India News
Published: May 14, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : भारत में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमले के बाद उपजे तनाव ने अब व्यापारिक मोर्चे पर भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहलवान में हुए आतंकी हमले के बाद जहां देशभर में गुस्सा देखा जा रहा है, वहीं तुर्की द्वारा पाकिस्तान का खुला समर्थन करने के बाद भारतीय व्यापारियों ने तुर्की के खिलाफ आर्थिक मोर्चा खोल दिया है।

भारत में तुर्की से सबसे अधिक मार्बल आयात किया जाता है। लेकिन अब उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स कमेटी ने स्पष्ट किया है कि वह तुर्की के साथ किसी भी प्रकार का नया व्यापार नहीं करेगी।
कमेटी के अध्यक्ष कपिल सुराना ने बताया,

“भारत सरकार अकेली नहीं है, पूरा व्यापारी वर्ग देश के साथ खड़ा है। तुर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन किया जाना स्वीकार्य नहीं है। हम तुर्की से मार्बल आयात तत्काल प्रभाव से बंद कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि अभी तक भारत में आयात होने वाला लगभग 70% मार्बल तुर्की से आता रहा है। लेकिन अब इस पर व्यवस्थित रोक लगाने का फैसला किया गया है।

उदयपुर, जिसे एशिया का सबसे बड़ा मार्बल केंद्र माना जाता है, वहां से लिया गया यह फैसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा संकेत माना जा रहा है। सुराना ने कहा,

“यदि सभी एसोसिएशन इस फैसले में हमारे साथ आते हैं, तो यह तुर्की और दुनिया के लिए एक स्पष्ट संदेश होगा कि भारत सिर्फ सैन्य नहीं, आर्थिक मोर्चे पर भी ठोस निर्णय लेने में सक्षम है।”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि भारतीय मार्बल और अन्य विकल्पों की मांग अब बढ़ेगी, जिससे घरेलू उद्योग को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इससे पहले पुणे के व्यापारियों ने भी तुर्की और पाकिस्तान से सेब आयात न करने की घोषणा की थी। व्यापारियों ने इसके स्थान पर हिमाचल, उत्तराखंड और ईरान से सेब मंगाने का निर्णय लिया है।

पहलवान हमले के बाद भारत ने स्पष्ट किया कि वह अब आतंकवाद को लेकर नरम रवैया नहीं अपनाएगा। भारत ने आतंकवादियों के ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कार्रवाई की। इस बीच तुर्की की ओर से पाकिस्तान का समर्थन किए जाने पर भारत में नाराजगी और गहरा गई।

वाणिज्यिक क्षेत्र में यह पहला बड़ा जवाब है जिसमें व्यापारी समुदाय ने सीधा आर्थिक बहिष्कार का रास्ता अपनाया है।

भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और व्यापारिक हित अब आपस में और अधिक गहराई से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। तुर्की के खिलाफ उठाया गया यह व्यापारिक कदम आने वाले दिनों में भारत के आर्थिक राष्ट्रीयवाद की और मिसालें प्रस्तुत कर सकता है।

#WATCH | Udaipur, Rajasthan: Udaipur marble traders end business with Turkiye for siding with Pakistan amid the ongoing tensions between India and Pakistan.

Kapil Surana, President of Udaipur Marble Processors Committee, says, “Udaipur is Asia’s biggest exporter of marbles. All… pic.twitter.com/s9pqwuLjrG

— ANI (@ANI) May 14, 2025

You Might Also Like

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ की शपथ, बोले — यह जनता के विश्वास की जीत है
उत्तराखण्ड : बीजेपी के वरिष्ठ नेता विवेकानंद खंडूरी ने सीएम धामी को लिखा पत्र
पहली बार भारत ने दिया 4 फ्रांसीसी नागरिकों को ‘पद्म पुरस्कार’, इन क्षेत्रों में किए हैं बड़े काम
Uttarakhand: सीएम धामी के नेतृत्व में ,ऊर्जा प्रदेश, का स्वप्न हो रहा है साकार, सौर स्वरोजगार योजना में युवा दिखा रहे बेहद दिलचस्पी
असली नोटों के बीच नकली करेंसी का जाल: दिल्ली में 25 लाख की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
TAGGED:applesmarblePakistantraders took actionTürkiye
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, परिणाम जल्द घोषित करने की मांग: मोहित उनियाल

The Hill India News
The Hill India News
August 25, 2026
धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 17 प्रस्तावों पर मुहर, अदानी पावर से 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी
टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, स्पीकर को नोटिस से इनकार पर बोला- ‘आप आ गए, हमारा उद्देश्य पूरा हो गया’
उत्तराखंड में बदल रहा सियासी समीकरण? हरक सिंह रावत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस के वोट में होगा इजाफा; महेंद्र भट्ट पर भी साधा निशाना
18 साल की लड़की ने पति से मांगा तलाक तो तालिबान की अदालत में क्या हुआ? फैसले से ज्यादा चौंकाने वाली थी महिलाओं पर टिप्पणी
ग्वालियर में 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, 20 दिन की जांच के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन! आयातकों को 60 दिन में चीनी बेचनी होगी, जमाखोरी पर लगेगी लगाम
H1N1 का नया स्ट्रेन नहीं, फिर भी दिल्ली में क्यों बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले? AIIMS डॉक्टर ने बताई बड़ी वजह
एक खबर पढ़ी और बदल दी लाखों की किस्मत! 40 हजार कैदियों को दिलाई आजादी, इसलिए कहलाती थीं ‘Mother of PIL’
कम रोशनी पर बवाल! अंपायर के फैसले से भड़के श्रीलंकाई बल्लेबाज, पवेलियन पहुंचते ही फेंके ग्लव्स
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?