By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अंकिता मर्डर केस: कई पर्दों से उठा राज ! रिजॉर्ट कर्मी विवेक आर्य (गवाह) के दर्ज हुए बयान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > अंकिता मर्डर केस: कई पर्दों से उठा राज ! रिजॉर्ट कर्मी विवेक आर्य (गवाह) के दर्ज हुए बयान
उत्तराखंड

अंकिता मर्डर केस: कई पर्दों से उठा राज ! रिजॉर्ट कर्मी विवेक आर्य (गवाह) के दर्ज हुए बयान

The Hill India Desk
Last updated: May 6, 2023 8:17 am
The Hill India Desk
Published: May 6, 2023
Share
File Photo
SHARE

कोटद्वारः बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में बृहस्पतिवार को एक गवाह ने कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत में बयान दर्ज कराए। दूसरा गवाह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अब गवाही के लिए अगली तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। जिसमें गवाही के लिए तीन गवाहों को समन भेजा जा रहा है। गवाही और प्रति परीक्षा के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे।

अभियोग पक्ष के अधिवक्ता जितेंद्र रावत ने बताया कि गवाह विवेक आर्य ने अंकिता के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी कोर्ट को दी। जिसमें अंकिता भंडारी ने हत्या के पहले दिन भी विवेक आर्य को कई बातें बताई थी। जिसमें पुलकित आर्य पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।साथ ही अंकिता ने अपनी जान का खतरा भी बताया था। आज एक अन्य गवाह के बयान भी कोर्ट में दर्ज होने थे, लेकिन परिजन की मौत के बाद गवाह कोर्ट में पेश नहीं हो पाया।

वहीं, अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सुनवाई के कोर्ट ने अगली तारीख 17 मई तय की है। जिसमें अन्य दो गवाहों के बयान पर बहस की जाएगी। उधर, बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण ने बताया कि घटना के समय गवाह विवेक आर्य वनंत्रा रिजॉर्ट में मौजूद नहीं था, लेकिन गवाह के दर्ज बयानों पर बहस की गई। गवाह ने सुनी हुई बातों को ही दोहराया है।

गवाह विवेक आर्य के मुताबकि, अंकिता ने बताया था कि 2 सितंबर को पुलकित आर्य कमरा नंबर 106 में उसके साथ अनैतिक काम करने का प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि गवाह विवेक आर्य ने 161, 164 के बयानों में पुलकित आर्य पर अंकिता के साथ अनैतिक कार्य करने का आरोप भी दर्ज किया गया है। उधर, अंकिता के पिता ने बताया कि कोर्ट में बहस के दौरान गवाह विवेक आर्य को बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की ओर से गलत बयान दर्ज करवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

अधिवक्ता अजय पंत ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि अंकिता हत्याकांड के अहम गवाह विवेक आर्य ने कोटद्वार कोर्ट को बयान दिया कि अंकिता ने वनंत्रा रिजॉर्ट हो रही घटनाओं के बारे में उसे जानकारी दी थी। विवेक ने कोर्ट को बताया कि 2 सितंबर 2022 को रिजॉर्ट में पार्टी के दौरान सौरभ भास्कर ने कोल्ड ड्रिंक में शराब जैसा नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया था और बेहोशी की हालात में उनसे साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसकी जानकारी अंकिता ने विवेक आर्य को फोन पर दी थी।

अंकिता भंडारी के अधिवक्ता अजय पंत ने बताया कि गवाही के दौरान विवेक आर्य ने कोर्ट को जानकारी दी कि अंकिता ने फोन पर बताया था कि सौरभ भास्कर ने रेप की कोशिश भी की थी। इसी दौरान उस पर वीआईपी गेस्ट को अतिरिक्त सर्विस कर खुश करने का दबाव भी बनाने का प्रयास किया था।

अंकिता हत्याकांड की पैरवी के लिए नियुक्त विशेष लोक अभियोजक डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार की गवाही के लिए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में हाउस कीपिंग का काम करने वाले विवेक आर्य और आयुष को समन भेजा गया था, लेकिन अदालत में केवल विवेक ही हाजिर हुआ। उसने पुलिस व एसआईटी को दिए बयानों को अदालत में दोहराया।

विवेक आर्य ने अदालत में बताया कि वह केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ा है। उसने वनंत्रा रिजार्ट में हाउस कीपिंग की नौकरी के लिए आवेदन किया था। जिसमें उसे साढ़े दस हजार रुपये में नौकरी पर रख लिया गया। उसने रिजॉर्ट में 09 सितंबर को नौकरी ज्वाइन की। अगले दिन उसने साथ के अन्य लोगों से सुना कि अंकिता के साथ रिजॉर्ट में मारपीट हुई थी।

अंकिता ने पुलकित आर्य को मारा था थप्पड़
11 सितंबर को अंकिता ने उसे बताया कि पुलकित आर्य और सौरभ ने ड्रिंक करने के बाद अश्लील हरकत करने की कोशिश की। जिस पर अंकिता ने पुलकित आर्य को थप्पड़ मारने की बात बताई। अंकिता ने यह भी बताया कि इससे पहले दो सितंबर को बर्थडे पार्टी के दिन सौरभ भास्कर ने उसे रुम में ले जाकर ड्रिंक कराकर बदतमीजी की और अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

विवेक आर्य ने अदालत में बताया कि 14 सितंबर को रिसॉर्ट में अंकिता का दोस्त पुष्पदीप भी आया था। वह यहां 16 सितंबर तक रहा। बताया कि उसने भी भी रिजॉर्ट में 16 सितंबर तक नौकरी की। इसके बाद वह अन्यत्र चला गया। बताया कि अगले दिन 17 सितंबर अंकिता का उसे फोन आया था कि रिजॉर्ट में कोई चीफ गेस्ट आने वाला है, जिसे एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए पुलकित आर्य उसे मनाने में लगा है।

यह भी बताया कि अंकित ने उसके साथ धक्का मुक्की की है। बताया कि 18 सितंबर को अंकिता मैडम का उसे फिर फोन आया। फोन पर वह रो रही थी। रोते हुए उसने उसे यहां से ले जाने का आग्रह किया। उस वक्त वह गाड़ी चला रहा था। उसने बाद में बात करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। शाम को करीब 7:00 बजे उसने अंकिता मैडम को फोन लगाया था, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। उसके बाद अंकिता मैडम से कोई बात नहीं हुई।

गवाही में विवेक ने बताया कि रिसॉर्ट में सीसीटीवी. कैमरे लगे थे, लेकिन उसे पता नहीं कि वे चलते थे या नहीं। यह भी बताया कि 16 सितंबर को रिजॉर्ट में 16 से 17 वीआईपी गेस्ट आए थे। वे वहां पर करीब एक घंटा रूके। उनके पास सूटकेश व गन थी। एक घंटा रुकने के बाद अन्य लोग चले गए, जबकि 2 से 3 गेस्ट ही रिजॉर्ट में रुके।

अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही पूरे होने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर, अमित सजवान एवं रजत दुआ ने गवाह से प्रति परीक्षा की।डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब अदालत में अगली गवाही 17 मई को होगी। जिसके लिए तीन गवाहों को समन भेजा जा रहा है। अंकिता हत्याकांड एसआईटी की ओर से 97 गवाह बनाए गए हैं। जिसमें अब तक 8 लोगों की गवाही हो चुकी है।

तीनों हत्यारोपी कोर्ट में रहे मौजूद, अदालत परिसर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

कोटद्वार। अंकिता हत्याकांड के ट्रायल के दौरान बृहस्पतिवार को तीनों आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अदालत में लाया गया था। गवाही के दौरान पूरे समय तीनों अदालत में मौजूद रहे। तीनों राज्य की अलग-अलग जनपदों की जेलों में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। आरोपियों के अदालत में लाने से उनके वापस जाने तक परिसर में कड़ी पुलिस सुरक्षा मौजूद रही।

You Might Also Like

रुद्रपुर में महिला ने पति, देवर और ससुराल पक्ष पर लगाया जबरन दुष्कर्म का गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
धामी सरकार ने दी 146.19 करोड़ की स्वीकृति, विकास योजनाओं और कुम्भ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
Uttarakhand: सिलक्यारा सुरंग में 32 मीटर तक पहुंची पाइप, एक्सपर्ट बोले! “सब ठीक रहा तो… दिनों में मजदूर बाहर”
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा..
Uttarakhand: CM धामी ने की बड़ी घोषणा, सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सरकार देगी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

देहरादून में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा प्रहार: 30 लाख की MDMA और स्मैक बरामद, हाई-प्रोफाइल पार्टियों तक पहुंचने से पहले आरोपी गिरफ्तार

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
‘152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित’: शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, सरकार से मांगे जवाब और कार्रवाई
उत्तराखंड की एकल महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान: मुख्यमंत्री धामी ने स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 488 महिलाओं को सौंपी ₹2.76 करोड़ से अधिक की सहायता राशि
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दो महिला जजों ने सुनवाई से किया इनकार, गिरीबाला की जमानत याचिका CBI कोर्ट ट्रांसफर
CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस; सबूत सुरक्षित रखने के दिए निर्देश
INS मालवन से बढ़ी भारतीय नौसेना की ताकत, समुद्र में दुश्मनों पर रखेगा पैनी नजर; आत्मनिर्भर भारत को मिला नया सुरक्षा कवच
उत्तराखंड के स्कूलों में मिड-डे मील की होगी रियल टाइम निगरानी, हर विद्यालय का सोशल ऑडिट अनिवार्य; शिक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं पर सरकार का बड़ा फोकस
लोकसभा में बड़ा एक्शन: महिला सांसदों पर कथित अभद्र टिप्पणी के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, संसद में मचा सियासी तूफान
INDIA गठबंधन में दरार के संकेत? नीट मुद्दे पर संसद के भीतर आमने-सामने दिखे अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल
मैं जो देखकर लौटा, उसे कभी नहीं भूलूंगा’: जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए अभिनेता अमोल पराशर, छात्रों की उम्मीद और संघर्ष की सुनाई आंखोंदेखी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?