By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में नशे और एचआईवी/एड्स जनजागरूकता अभियान से जोड़े जायेंगे युवा- डॉ आर राजेश कुमार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में नशे और एचआईवी/एड्स जनजागरूकता अभियान से जोड़े जायेंगे युवा- डॉ आर राजेश कुमार
उत्तराखंडस्वास्थय

उत्तराखंड में नशे और एचआईवी/एड्स जनजागरूकता अभियान से जोड़े जायेंगे युवा- डॉ आर राजेश कुमार

The Hill India Desk
Last updated: May 4, 2023 5:08 pm
The Hill India Desk
Published: May 4, 2023
Share
SHARE

केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की टीम ने किया देहरादून और हरिद्वार जनपद का निरीक्षण

नशे और एचआईवी मुक्त उत्तराखंड को लेकर जल्द शुरू होगा अभियान

देहरादून @ Shagufta Parveen : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) ने भारत को एड्स मुक्त बनाने के लिए 95-95-95 फार्मूले के तहत रणनीति बनाई है। केंद्र सरकार की मंशा के मुताबिक 2030 तक भारत पूरी तरह से एड्स मुक्त हो जाएगा। फिलहाल देश में 24 लाख से अधिक एचआईवी पॉजिटिव मौजूद हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की टीम तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है। अपने इस दौरे में टीम ने हरिद्वार व देहरादून जनपद में ग्रांउड जीरो पर जाकर उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण और मूल्याकंन किया।

टीम के सदस्यों ने आज स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कार्यों का संतुष्टि जाहिर करते हुए भविष्य में इसको कैसे और बेहत्तर किया जा सकता है इस पर चर्चा की। इसके साथ ही राज्य में युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर भी टीम ने चिंता जाहिर करते हुए बड़े स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात कही।

सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने टीम से कहा नशे में जागरूकता को लेकर व्यापक कार्यक्रम चलाने को लेकर संर्पूण कार्ययोजना तैयार है जिसमें राज्य को केन्द्र के सहयोग की जरूरत है। केन्द्र स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस पर सहमति जाहिर की।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की टीम ने स्वास्थ्य सचिव से नई गतिविधयों और नवीनीकरण पर चर्चा की। चारधाम यात्रा में उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी की भूमिका पर विस्तार से बात की गई। टीम ने स्वास्थ्य सचिव को अवगत कराया कि केन्द्र द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं रोकथाम जैसे सभी पहलूओं का समन्वय और देखरेख की जा रही है।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा नशा मुक्ति को लेकर मद्द करे केन्द्र

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने केन्द्र से आई टीम को उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा और एड्स मुक्त उत्तराखंड को लेकर युद्वस्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिसका परिणाम भी अच्छे आ रहे हैं। नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर संर्पूण कार्ययोजना तैयार है जिसमें राज्य को केन्द्र के सहयोग की जरूरत है। केन्द्र स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस पर सहमति जाहिर की।

कोरोनेशन अस्पताल में शीघ्र होगी संपूर्ण सुरक्षा केन्द्र की स्थापना

देहरादून जिला अस्पताल कोरोनेशन में शीध्र संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की स्थापना होगी। यह केन्द्र सिंगल विंडो सिस्टम के तहत कार्य करेगा। इसमें एचआईवी के साथ हैपोटाईटिस, टीबी व अन्य गंभीर बीमारियों का भी इलाज हो सकेगा। अभी तक इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस केन्द्र में मरीजों की काउसंलिग होगी। इसके साथ ही मरीजों के मेंटल, सोशल, व अन्य सामाजिक सुरक्षा के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रम स्थापित होंगे। नाको ने इसकी स्वीकृति दे दी है। कार्ययोजना की सहमति मिलते ही शीघ्र कार्य शुरू होे जायेगा।

राज्य की सभी जेलों में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

राज्य की सभी जेलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बारे में योजना तैयार की जा रही है। जिलों में एचआईवी सहित तमाम गंभीर बीमारियों को लेकर जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही स्क्रीनिंग को लेकर कार्य किया जायेगा ताकि गंभीर बीमारियों की चपेट में आने वाले कैदियों का समय पर इलाज हो सके।

नशा लेने वाले और एड्स मरीजों की हो नियमित काउंसलिंग

केन्द्र से आई नाको की टीम ने देहरादून और हरिद्वार जनपद स्थित ओएसटी सेंटरों का निरीक्षण करने के साथ जरूरी दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरिद्वार में जिला कारागार और जिला क्षय रोग अस्पताल परिसर स्थित ओएसटी सेंटर का निरीक्षण किया। टीम ने नशा लेने वाले लोगों व मरीजों की काउंसलिंग अनिवार्य करने पर जोर दिया। इसके साथ ही एड्स मरीजों की भी नियमित काउंसलिंग के निर्देश दिए। टीम ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार ने नशे के दवाओं की मांग को कम करने के लिए सार्थक कदम उठाए।

इस दौरान टीम में स्वास्थ्य सचिव से मुलाक़ात के दोरान महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तराखंड विनीता शाह, केंद्र से आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम में उप निदेशक स्वास्थ्य भारत सरकार डॉ. भवानी सिंह, स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार पारुल, कार्तिक, राज्य एड्स नियंत्रण समिति के उपनिदेशक संजय बिष्ट, सुनील सिंह के अतिरिक्त डीटीओ आरके सिंह, टीम लीडर सेतू हरमेन्द्र सिंह, सेतू के उत्तराखंड इंचार्ज सौरभ गुप्ता, अपर परियोजना निदेशक डॉ अजय नागरकर और डीडीटीआई के संजय सिंह मौजूद रहे।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा 2026: ‘हरित यात्रा’ के संकल्प के साथ तैनात हुईं मोबाइल लैब, तीर्थयात्रियों को मिलेगा शुद्ध और सात्विक भोजन
बड़ी ख़बर उत्तराखंड: इस विधानसभा क्षेत्र के बड़े हिस्से में नए निर्माण कार्यों पर रोक
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व.हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयन्ती पर किया भावपूर्ण स्मरण
वीर जवान कैप्टन दीपक सिंह को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र
पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ों में थम नहीं रहा वन्यजीवों का आतंक; द्वारीखाल में महिला पर भालू का खूनी हमला, हालत नाजुक
TAGGED:DehradunHealthUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?