By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने चिकित्सकों को दिए ये निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने चिकित्सकों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंडस्वास्थय

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने चिकित्सकों को दिए ये निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: April 1, 2023 10:13 am
The Hill India Desk
Published: April 1, 2023
Share
SHARE

देहरादून : आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 17 अप्रैल 2023 को 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को अल्बेंडाजोल दवा दिए जाने आदि तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों में बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को दवाई उपलब्ध करवाने हेतु पल्स पोलियो की तर्ज पर माइक्रो प्लान बनाते हुए दवाईयां दी जांए।

उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में कोई भी बच्चा, किशोर/किशोरी दवाई खाने से वंचित न रहे इसके लिए जो बच्चे झुग्गी-झोपड़ी एवं बस्तियों में निवासरत बच्चों एवं किशोर/किशारियों को दवाई दी जाए। उन्होंने कार्यक्रम का वृहद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार करने तथा जनमानस को जागरूकता लाने तथा माता-पिता को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रो में बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो बच्चे और किशोर जो स्कूल नहीं जाते हैं उनपर भी विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि कृमि के लक्षण के प्रति माता-पिता को जागरूक करते हुए बताएं कि पेट में कृमि होने के कई तरह के समस्या हो सकती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 संजय जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 17 अप्रैल को स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शैक्षिक संस्थानों में 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।

आयोजन के दौरान छूटे हुए बच्चों को 20 अप्रैल को माॅपअपडे (सुरक्षित दिवस) के दिन टेबलेट खिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल में एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि की दवा देने का लक्ष्य है। कहा कि यह दवा सुरक्षित है। मिट्टी, पानी और वातावरण के कारण बच्चे और बड़े दोनों में कृमि हो सकता है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जो बच्चे बीमार है या कोई अन्य दवा ले रहे है उन्हें कृमि नियंत्रण की दवा न खिलाएं। बच्चों को पानी से दवाई निगलने के लिए न कहें, दवाई घर ले जाने न दें बच्चों को जबरदस्ती दवाई न खिलाएं।

उन्होंने बताया कि 01 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह चूरा करें और पीने के पानी में मिलाकर पिलाएं, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली को दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह चूरा करें और पीने के पानी में मिलाकर ही पिलाएं, 3 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को एक पूरी गोली खिलाएं हमेशा दवाई को चबाकर खाने की सलाह दें। यह दवा मुफ्त दी जाएगी।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 निधि, डाॅ0 प्रियंका सिंह, डाॅ0 गरिमा भट्ट, डाॅ0 प्रियंका गुसांई रावत, डाॅ0 शिखा कंडवाल, डाॅ0 विक्रम सिंह, डाॅ0 सीएस पाठक, डाॅ0 प्रदीप उनियाल, डाॅ0 प्रताप सिंह रावत, डाॅ0 विजय नैथानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग, इस अवसर पर परिवीक्षार्थियों को प्रदान किये प्रमाण पत्र और पदक
उत्तराखंड: सड़कों पर स्टंट बाज़ी, रैश ड्राइविंग में अब चालान नहीं सीधे FIR, SOP जारी
कारगिल शहीदों को सलाम: घर-घर पहुँचे सेना के जवान, परिजनों को भेंट किए स्मृति सम्मान चिन्ह
नशे के खिलाफ उत्तराखंड STF का बड़ा दांव! सूचना देने वाले को मिलेगा ₹2.40 लाख तक इनाम, आपकी एक खबर खोल सकती है ड्रग्स तस्करों का पूरा नेटवर्क
अवैध मदरसों को सील करने के सम्बन्ध में मदरसा बोर्ड के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं उत्तराखंड में 452 मान्यता प्राप्त वैध मदरसे संचालित
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

अंकिता भंडारी और मोहम्मद दीपक केस के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी! तीन भाषाओं में आया पत्र, हाईकोर्ट में मचा हड़कंप

The Hill India News
The Hill India News
September 16, 2026
UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला! ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर MDR को चुनौती, सरकार के फैसले पर उठे सवाल
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल; बोले- दीप जलाएं तो अंकिता भंडारी को याद कर न्याय की प्रार्थना करें
मक्का के आसमान में हूती ड्रोन से मचा हड़कंप, सऊदी एयर डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट; पाकिस्तान की चुप्पी के बीच ‘मक्का रक्षा समझौते’ पर उठे सवाल
औली की बर्फीली पहाड़ियों में भारत-अमेरिका की सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, 1200 जवानों ने संभाला मोर्चा; ड्रोन और आधुनिक तकनीक से होगी युद्ध की तैयारी
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई टेंशन, स्मार्ट लॉकडाउन की खबरों से मचा हड़कंप; 4 दिन काम और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों पर चर्चा
दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने काटा जन्मदिन का केक, बच्चों का गीत सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री; बोले- सहानुभूति नहीं, सशक्तिकरण जरूरी
UPI Payment पर बड़ा अपडेट! 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, लेकिन हर पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज; ₹2,000 तक UPI फ्री, जानिए पेट्रोल, बीमा, रेलवे, म्यूचुअल फंड और बड़े पेमेंट पर क्या होगा असर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास! धोनी-पंत समेत बड़े विकेटकीपर पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 57 रन से बनाया महारिकॉर्ड
पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का खेल! STF का छापा पड़ा तो सामने आया बड़ा राज, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल और 10 कोडीन सिरप बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?