By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 1 अप्रैल से उत्तराखंड में महंगी हो जाएंगी ये चीजें, बढ़ेगा जेब पर पड़ेगा असर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > 1 अप्रैल से उत्तराखंड में महंगी हो जाएंगी ये चीजें, बढ़ेगा जेब पर पड़ेगा असर
उत्तराखंड

1 अप्रैल से उत्तराखंड में महंगी हो जाएंगी ये चीजें, बढ़ेगा जेब पर पड़ेगा असर

The Hill India Desk
Last updated: March 31, 2023 10:17 am
The Hill India Desk
Published: March 31, 2023
Share
SHARE

एक अप्रैल से वित्तीय वर्ष 2023-24 शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत टोल टैक्स, पानी, सफाई शुल्क समेत तमाम मदों में जनता को महंगाई का झटका लगेगा। डोर टू डोर सफाई यूजर चार्ज में बढ़ोतरी के साथ लच्छीवाला में अब ज्यादा टोल टैक्स देना होगा।

पेयजल की दरें भी 15 प्रतिशत बढ़ा दी गई हैं।लच्छीवाला में अब ज्यादा टोल टैक्स देना होगा लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से ज्यादा टैक्स चुकाना होगा। वाहनों की श्रेणी के हिसाब से पांच रुपये से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। मासिक पास भी महंगा हो गया है। टोल महंगा होने से यात्री किराया और माल भाड़ा बढ़ सकता है। देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के लिए इसी टोल प्लाजा से गुजरना होता है।

-टू-डोर सफाई यूजर चार्ज की दरों में बढ़ोतरी नगर निगम ने डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन की तहत सफाई यूजर चार्ज बढ़ा दिया है। बीपीएल को छोड़कर अन्य परिवारों को 50 के बजाय अब 70 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। सोसायटियों के लिए दर 40 फ्लैट तक दो हजार, 41 से 100 तक पांच हजार, 100 फ्लैट से ज्यादा फ्लैट पर 10 हजार रुपये प्रतिमाह रहेगी। छात्रावास वाले स्कूल, शिक्षण संस्थाओं को 2000 रुपये शुल्क देना होगा।

पेयजल के बिल की दरें 15 प्रतिशत तक बढ़ीं प्रदेशभर के पेयजल उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से पानी के लिए 15 प्रतिशत ज्यादा की दर से बिल चुकाना होगा। नई व्यवस्था का असर स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं पर ज्यादा पड़ेगा। शहरी क्षेत्रों में अभी तक तीन महीने का बिल 1200 से 1400 रुपये के लगभग रहता है। एक अप्रैल से लोगों को प्रति बिल पर 150 से 200 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे।

हाउस टैक्स जमा नहीं करने पर जुर्माना उत्तराखंड में एक अप्रैल से नगर निगम में नए वित्तीय वर्ष के हाउस टैक्स पर छूट और पुराने वित्तीय वर्ष पर जुर्माना देना होगा। नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2023-24 का एडवांस हाउस टैक्स जमा करने पर संबंधित व्यक्ति को 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही बकायेदारों पर प्रतिवर्ष 12 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।

इनकम टैक्स-जीएसटी की नई व्यवस्था लागू होगी इनकम टैक्स-जीएसटी के अधिवक्ता क्रांति विक्रम सिंह भंडारी ने बताया, आगामी वित्त वर्ष में नई कर व्यवस्था के तहत सात लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट पा सकेंगे। अब नई टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्स स्लैब जीरो से तीन लाख पर शून्य, 3-6 लाख पर पांच फीसदी, छह से नौ लाख रुपये पर 10, नौ से 12 लाख पर 15 और 15 लाख से ऊपर पर 30 है।

एमआरपी के साथ यूएसपी भी देखकर खरीदें सामान

अभी तक आप कोई भी सामान, उस पर लिखी एमआरपी के आधार पर खरीदते थे। एक अप्रैल से सामान के पैकेट पर एमआरपी के साथ यूनिट सेल प्राइज भी लिखना अनिवार्य होगा। बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण नेगी ने बताया कि सरकार ने दो नवंबर 2021 को लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट में बदलाव किया था, जो शनिवार से लागू होगा।

पंद्रह से 50 हजार रुपये तक महंगी हो जाएंगी कारें एक अप्रैल से कारों में बीएस-6 का दूसरा वर्जन शुरू हो जाएगा। डीडी मोटर्स के जीएम पीके उपाध्याय ने बताया कि इसमें कारों में नए सेफ्टी फीचर आएंगे। इससे एक अप्रैल से कारों के रेट 15 से 50 हजार रुपये तक बढ़ जाएंगे। लक्जरी कारों में ये बढ़ोतरी और अधिक होगी। अब हर कार में हिल असिस्ट अनिवार्य होगा।

सरकारी पुराने वाहन चलन से बाहर किए जाएंगे नई स्क्रैप पॉलिसी के तहत एक अप्रैल को उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों के 15 साल से ज्यादा पुराने 5534 वाहन चलन से बाहर कर दिए जाएंगे। स्क्रैप पालिसी के तहत देश में बड़ी संख्या में वाहन कबाड़ होने वाले हैं। इन वाहनों की जगह नए वाहन खरीदने में केंद्र सरकार राज्य को आर्थिक मदद देगी |

गहने- आभूषणों की बिक्री के नियम भी बदल जाएंगे

भारतीय मानक ब्यूरो के वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख सुधीर विश्नोई ने बताया, अब चार अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाले आभूषणों की बिक्री पर रोक रहेगी। एक अप्रैल से सिर्फ तीन मार्क वाला हॉलमार्क मान्य होगा। इसमें पहला होगा बीआईएस का लोगो, दूसरा शुद्धता चिह्न, तीसरा छह डिजिट का एचयूआईडी जरूरी है।

You Might Also Like

सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू पर पल-पल की अपडेट ले रहे है CM धामी, अफसरों के साथ समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश
UKPSC Update : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड PCS-J की मुख्य परीक्षा का Admit Card
Weather Alert: 9 मई तक उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट जारी
Uttarakhand : 4 कास्टेबल को किया लाईन हाजिर। तीन 3 होमगार्डों पर हुई कार्यवाही ! दिए ये निर्देश…
उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिला नया आयाम, ’13 लॉन्ग रेंज’ आधुनिक सायरनों का किया लोकार्पण
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

UN रिपोर्ट में पाकिस्तान की चिंताजनक तस्वीर: बढ़ती भूख, कुपोषण और आर्थिक संकट ने खोली विकास मॉडल की पोल; भारत ने खाद्य सुरक्षा में दर्ज की बड़ी उपलब्धि

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
बारिश और बाढ़ का दोहरा कहर: असम में 62 और गुजरात में 31 मौतें, लाखों लोगों की जिंदगी पर संकट; राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार आगाज़: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी
उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
हिमाचल में दर्दनाक त्रासदी: लाहौल-स्पीति में चलती टैक्सी पर गिरी विशाल चट्टान, 13 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम
बागेश्वर में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार: उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कैलाश मानसरोवर झील में डुबकी पर रोक: बाल्टी से किया पवित्र स्नान, श्रद्धालुओं ने बताईं यात्रा की चुनौतियां और सुविधाओं की कमी
नीट पेपर लीक विवाद पर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच निर्णायक वार्ता: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, कई मुद्दों पर बनी सहमति, आज फिर होगी अहम बैठक
8वें वेतन आयोग पर बड़ी हलचल: 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठकें, कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ीं उम्मीदें
पेपर लीक पर सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, 10 करोड़ रुपये जुर्माना, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तीन महीने में फैसला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?