By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में आधिकारिक संचार में हिन्‍दी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अनेक पहल की गई हैं: डॉ. जितेंद्र सिंह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में आधिकारिक संचार में हिन्‍दी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अनेक पहल की गई हैं: डॉ. जितेंद्र सिंह
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में आधिकारिक संचार में हिन्‍दी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अनेक पहल की गई हैं: डॉ. जितेंद्र सिंह

The Hill India News
Last updated: March 20, 2023 4:31 pm
The Hill India News
Published: March 20, 2023
Share
SHARE

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने सरकारी विभागों में इस बात को ध्यान में रखते हुए हिंदी अपनाने की वकालत की है कि इससे परियोजनाओं और कार्यक्रमों को नुकसान न पहुंचे और वे पिछड़ न जाएं। आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग की पुनर्गठित संयुक्त हिंदी परामर्शदात्री समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए, श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में आधिकारिक संचार में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अनेक पहल की गई हैं।

उन्होंने कहा कि “हाल के दिनों में, प्रौद्योगिकी से संबंधित विषयों और यहां तक कि चिकित्सा शब्दावली में भी हिंदी शब्दकोश प्रकाशित किए गए हैं, लेकिन राष्ट्रमंडल में अंग्रेजी लागू करने वाले ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों की विरासत को इतने अल्प समय में पूर्ववत करना संभव नहीं है, विशेष रूप से तब जबकि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद लगभग छह दशकों तक भारतीय शब्दकोश को बढ़ावा देने के लिए लगभग कोई भी ईमानदार प्रयास नहीं किया गया।”

किसी भाषा की व्यापक स्वीकृति के लिए उसके लचीलेपन और अनुकूलता पर बल देते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने दृढ़ता और शाब्दिक अनुवाद के प्रति सचेत किया, जैसे कि “स्टील प्लांट” और “आउटरीच” जैसे शब्दों का अनुवाद करने समय एक गतिरोध का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, “प्रत्येक भाषा के अपने शब्द होते हैं, जो उस क्षेत्र पर निर्भर करता है जिसमें वह प्रचलित है, इसलिए ऐसे शब्दों के लिए हमें समकक्ष शब्द खोजते समय दृढ़ होने के बदले उन शब्दों को अपनाने की आवश्यकता है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सरकारी कार्यों में हिंदी को और बढ़ावा देने के लिए हिंदी परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के नियमित संपर्क में रहें।

समिति के सदस्यों ने हिंदी का उपयोग करने पर अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए, जैसे कि नई बीज के किस्मों पर शब्दकोश शुरू करना और डीएई की उपयुक्त चित्रों के साथ कैंसर चिकित्सा, द्विभाषी कोड मैनुअल और अंतरिक्ष विज्ञान शब्दकोश के अलावा विभागों की अपडेट हिंदी वेबसाइट आदि। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी और तकनीकी संस्थानों में हिंदी को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।

सदस्यों ने छह बार राजभाषा पुरस्कार जीतने के लिए अंतरिक्ष विभाग की सराहना की जबकि डीएई ने 2021-22 के लिए दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

You Might Also Like

सॉरी मां-पापा… शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं आपके ओल्ड एज में मदद नहीं कर पाया’
उत्तराखंड : 16 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेंगे Board Exams, इस दिन जारी होगा Result
देहरादून: राजपुर रोड बार विवाद ने लिया बड़ा रूप, IG और SSP में ‘शीत युद्ध’! पुलिस मुख्यालय ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
आंध्र प्रदेश : ब्लू इकोनॉमी पहली बार देश की इतनी बड़ी प्राथमिकता बनी है-प्रधानमंत्री मोदी
उत्तराखण्ड : जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो -सीएम धामी
TAGGED:communicationDr. Jitendra SinghGovernmentHindiinitiativesNew Delhiofficialpromote
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस से गठबंधन सपा की मजबूरी भी, चुनौती भी, सीट बंटवारे पर बढ़ी सियासी सरगर्मी

The Hill India News
The Hill India News
July 14, 2026
IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च में देरी, अब अगस्त में मिलेगी तेज और आसान टिकट बुकिंग की सुविधा
“बेटा… तुझे इंसाफ मिल जाए” : केतन की मां की पीएम मोदी से भावुक अपील, न्याय की आस में छलका दर्द
PoK में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी से 6 नागरिकों की मौत, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में बढ़ा तनाव
थोक महंगाई में फिर उछाल: जून में WPI बढ़कर 9.87% पहुंची, खाद्य वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों ने बढ़ाई आम जनता की चिंता
CBSE का बड़ा फैसला: तीसरी भाषा में पास होना अब अनिवार्य, फेल होने पर नहीं मिलेगा 10वीं का पास सर्टिफिकेट
हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना; 35 लाख नकद और लग्जरी कार न मिलने पर विवाहिता को पीटा, गंगा घाट पर दी जान से मारने की धमकी
Monsoon Rain Alert: मैदानी इलाकों में थमा मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, उत्तराखंड-हिमाचल में ‘रेड अलर्ट’; दिल्ली समेत 18 राज्यों में आफत की बारिश की चेतावनी
कतर के ‘फादर अमीर’ शेख हमद के निधन पर भारत में आज एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा; पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
Bankok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी में बड़ा हादसा, पब में आग लगने से 27 लोगों की जिंदा जलकर मौत; सोशल मीडिया पर खौफनाक वीडियो वायरल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?