By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरियाणा में आज सहकारिता क्षेत्र के लिए उठाए गए ये कदम गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए संजीवनी साबित होंगे – अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हरियाणा में आज सहकारिता क्षेत्र के लिए उठाए गए ये कदम गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए संजीवनी साबित होंगे – अमित शाह
देशफीचर्ड

हरियाणा में आज सहकारिता क्षेत्र के लिए उठाए गए ये कदम गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए संजीवनी साबित होंगे – अमित शाह

The Hill India News
Last updated: February 21, 2023 5:41 pm
The Hill India News
Published: February 14, 2023
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज करनाल में हरियाणा सहकारिता विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एक निर्णय लिया कि भारत सरकार एक कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट हाऊस बनाएगी जो सभी कृषि और हस्तकला उत्पादों को विश्व के बाज़ारों में भेजेगा। श्री शाह ने कहा कि उन्होंने उस समय अपील की थी कि राज्यों को भी अपने ऐसे एक्सपोर्ट हाऊस बनाने चाहिएं और उन एक्सपोर्ट हाऊस को भारत सरकार के एक्सपोर्ट हाऊस का सदस्य बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इतनी जल्दी इस काम को शुरू करके एक बहुत अच्छी शुरूआत की है।

अमित शाह ने कहा कि सहकारिता के साथ जुड़े लोगों की लंबे समय से मांग थी कि देश में एक अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज़ादी के 75वें साल में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया और अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया। उन्होंने कहा कि लगभग सवा साल के कार्यकाल में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने अनेक क्षेत्रों में नई शुरूआत की है। सबसे पहले पैक्स (PACS) को मज़बूत करने का काम शुरू किया गया, उनके लिए मॉडल बायलॉज़ बनाने की शुरूआत की और हाल ही में पैक्स को सीएससी (Common Service Centre) का काम करने की अनुमति दी गई है। अब ये पैक्स 20 प्रकार की अलग-अलग गतिविधियां कर पाएंगे।

देश के पहले सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा के करनाल में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट हाऊस में टेस्टिंग, ब्रांडिंग, बैंक लिंकेज, लैटर ऑफ क्रेडिट से लेकर एक्सपोर्ट करने तक की सारी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक हेफेड (HAFED) 650 करोड़ रूपए का एक्सपोर्ट कर चुकी है। श्री शाह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने हरियाणा डेयरी विकास संघ के तत्वाधान में एक सांझी पशुशाला स्थापित की है और पशु चारा, पशु चिकित्सा और वैक्सीनेशन आदि अनेक उपक्रम इसके साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इससे गरीब व्यक्ति पशुपालन के साथ तो जुड़ेगा ही, साथ ही पूरे गांव में स्वच्छता का वातावरण भी बनेगा और गोबर गैस भी बनाई जा सकेगी।

अमित शाह ने कहा कि आज यहां एक सहकारी दुग्ध संयंत्र का भी उद्घाटन हुआ है जिसकी क्षमता 5 लाख लीटर दूध प्रतिदिन प्रोसेस करने की है और इसकी लागत लगभग 200 करोड़ रूपए है। उन्होने कहा कि इससे बहुत सारे पशुपालकों को फायदा होगा। इसके अलावा 150 करोड़ रूपए की लागत से 90 हज़ार लीटर प्रतिदिन की क्षमता का इथेनॉल प्लांट भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडिंग से हमारे देश का पेट्रोलियम उत्पादों का आयात भी कम होता है और इस जैविक ईंधन के कारण पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। श्री शाह ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के समय इथेनॉल ब्लेंडिंग 1 प्रतिशत से भी कम था, जो आज बढ़कर 10 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है और 2025 तक इसे और बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे चीनी मिलों की आमदनी बढ़ेगी और एपीएमसी का वेस्ट और खराब धान उपयोग में आएगा जिससे देश के आयात बिल में भी भारी कटौती होगी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता को फिर से प्रासंगिक और ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों की रीढ़ की हड्डी बनाने के लिए जागरूकता लाना बेहद ज़रूरी है और इसके लिए आज यहां इंटरनेट रेडियो ‘सहकारिता वाणी’ भी शुरू किया गया है। इसके माध्यम से सभी पैक्स और किसानों के लिए सारी सुविधाएं और सूचनाएं टिप्स पर उपलब्ध होंगी। श्री शाह ने कहा कि सहकारी समितियों के अलग अलग काम के लिए भारत सरकार के तत्वाधान में चल रहे एनसीडीसी ने आज हरियाणा को 10 हज़ार करोड़ रूपए की राशि जारी की है जो कम ब्याज पर किसानों की सहकारी समिति को दी जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा को ट्रांसफॉर्म करने के लिए मनोहर लाल जी ने बहुत कुछ किया है। हरियाणा पहले से भी देश की सुरक्षा के साथ जुड़ा है, लेकिन आज हम कह सकते हैं कि सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से है और हरियाणा के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है कि ये वीरों की धरती है। हरियाणा का धाकड़ किसान खाद्यान्न और दुग्ध उत्पादन में देश में दूसरे नंबर पर है, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी भी देश के लिए स्पर्धाओं में कई मेडल जीतकर लाते हैं। आज हरियाणा देश का सबसे पहला और एकमात्र संपूर्ण रूप से पढ़ी लिखी पंचायत वाला राज्य है। श्री शाह ने कहा कि मनोहर लाल जी ने हरियाणा के हर घर में गैस का चूल्हा पहुंचाकर इसे देश का पहला धुआंमुक्त राज्य बनाने का काम किया। इसके अलावा हर घर में शौचालय भी सबसे पहले हरियाणा ने दिया और सर्वाधिक ओडीएफ वाले गांव भी हरियाणा में हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की औद्योगिक उत्पादन की विकास दर आज 10 प्रतिशत है। इसके अलावा हरियाणा सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर निर्यातक बनने की कगार पर है और 4119 स्टार्ट-अप का पंजीकरण कर हरियाणा इस क्षेत्र में भी आगे निकल रहा है। उन्होने कहा कि देश में जितनी भी कारें बनती हैं, उसके 50 प्रतिशत का उत्पादन अकेले हरियाणा में होता है। श्री शाह ने कहा कि आज हरियाणा ने कोऑपरेटिव क्षेत्र के लिए भी कई पहलें की हैं और सहकारिता के लिए उठाए गए ये कदम गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए संजीवनी साबित होंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमने डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक को एनपीए मुक्त बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। इस वर्ष के बजट में प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक बहुत बड़ी योजना का लक्ष्य देश की सहकारिता के लिए रखा है जिसमें 2025 से पहले देश की हर पंचायत में पैक्स की स्थापना की जाएगी और 2 लाख नए पैक्स बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज़ादी से अब तक 65 हज़ार पैक्स बने हैं, और हमने अगले 3 साल में 2 लाख पैक्स बनाने का लक्ष्य रखा है, इससे पता चलता है कि कोऑपरेटिव का स्केल कितना बड़ा बनने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार नई कोऑपरेटिव नीति भी लाई है, और, इसके अलावा भारत सरकार ने 3 कोऑपरेटिव सोसायटीज़ की स्थापना भी की है।

You Might Also Like

BMC चुनाव: कांग्रेस का बड़ा फैसला, अकेले मैदान में उतरेगी पार्टी, महाविकास अघाड़ी पर भी उठ रहे हैं ये सवाल?
Uttarakhand: सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले, पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी का निधन
भाजपा विधायक के बयान से ,बढ़ सकती है कांग्रेस की परेशानी…
अमरावती में ट्रैवलर और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 4 छात्रों की मौत 6 गंभीर रूप से घायल
नई दिल्ली : मैं सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सदन के सभी सदस्यों की ओर से सशस्त्र बलों को सलाम करता हूं- प्रधानमंत्री मोदी
TAGGED:Amit ShahCooperativeHaryanalifelinepoorpoorestprovesector
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?