By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तर प्रदेश : सहकारिता और MSME क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार देने की क्षमता है – अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > उत्तर प्रदेश : सहकारिता और MSME क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार देने की क्षमता है – अमित शाह
देशफीचर्ड

उत्तर प्रदेश : सहकारिता और MSME क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार देने की क्षमता है – अमित शाह

The Hill India News
Last updated: February 10, 2023 5:38 pm
The Hill India News
Published: February 10, 2023
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में ‘MSMEs और सहकारिता का सशक्तिकरण’ पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि एक विज़न के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश लाने के लिए इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज सुबह इसका शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि इस समिट के 3 दिन आने वाले 3 वर्षों के लिए उत्तर प्रदेश के लिए बहुत शुभ और फलदायी साबित होंगे।

अमित शाह ने कहा कि किसी भी राज्य में उद्योग और निवेश लाने और उसे उत्पादन का हब बनाने के लिए पांच शर्तें होती हैं। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक होनी चाहिए, राज्य का इन्फ्रास्ट्रक्चर अच्छा होना चाहिए, राज्य सरकार को उद्योग और फायनेंस के लिए अपनी नीतियों का निर्धारण स्पष्ट तरीके से करना चाहिए, राज्य सरकार पारदर्शी तरीके से चलनी चाहिए और राज्य सरकार में त्वरित निर्णय लेने की क्षमताहोनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ज़माना था जब उत्तर प्रदेश में ये पांचों योग्यताएं ढूंढने पर भी नहीं मिलती थीं, लेकिन आज इन पांचों चीज़ों को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जमीन पर उतारा है। उन्होंने कहा कि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति भी ठीक हुई है, इन्फ्रास्ट्रक्चर में देश में पिछले 5 सालों में सबसे ज़्यादा निवेश वाले कुछ चुनिंदा राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश है। इसक् अलावा उद्योगों और बजट के समर्थन में कई नीतियां यहां बनाई गई हैं, यहां पारदर्शी तरीके से सरकार भी चल रही है और इसके साथ ही यहां त्वरित फैसले भी लिए गए हैं। श्री शाह ने कहा कि एक प्रकार से इंडस्ट्री और इन्वेस्टमेंट के लिए यहां बहुत अनुकूल वातावरण बना हुआ है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मास और वेलोसिटी है और इसीलिए मोमेंटम भी है। उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश जैसा राज्य विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ता, तब तक हमारा देश आगे नहीं बढ़ सकता, क्योंकि सभी दृष्टि से यूपी का महत्व सबसे ज़्यादा है। उन्होंने कहा कि सबसे ज़्यादा क्षेत्रफल, आबादीऔर संभावनाएं उत्तर प्रदेश में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के स्वप्न को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश का विकास बहुत महत्वपूर्ण है और इसीलिए उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने का मतलहब है भारत के विकास को गति देना।

अमित शाह ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रॉडक्ट योजना का बेहद सफल प्रयोग यहां हुआ है। उन्होंने कहा कि इस ग्लोबल समिट के आयोजन के रूप में आज हुई ये शुरूआत आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि ये समिट वैश्विक निवेश के समुदाय, नीति निर्धारकों, कॉर्पोरेट नेतृत्व, व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों, शिक्षाविदों, थिंक टैंक्स और सरकारी नेतृत्व को एक बहुत बड़ा मंच प्रदान करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पोटेंशियल को देखकर ही कई देशों ने यहां सीआईआई के साथ साझेदारी करने का फैसला किया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया से निवेशक इस समिट में आए हैं और ग्रीन हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य सेवाएं, डिफेंस, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, फार्मा, वॉजिस्टिक्स जैसे कई प्रकार के उत्पादों के लिए बहुत अच्छे निवेश के प्रस्ताव इस समिट में आए हैं। श्री शाह ने कहा कि ये उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने वाला समिट साबित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम, निवेश मित्र के तहत एक केन्द्रीकृत ऑनलाइन प्रोत्साहन प्रबंधन प्रणाली विकसित की है जिससे निवेशकों की कई समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और उद्योगों के लिए कई विभागों की 400 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं इस पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करने और उन्हें सुविधाएं देने के लिए 25 नीतियां बनाकर उन्हें ज़मीन पर उतारने का काम किया है।

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज का कार्यक्रम एमएसएमई और कोऑपरेटिव्स के लिए है। उन्होंने कहा कि साहस और कुव्वत के साथ एमएसएमई ही भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनने का पोटेंशियल रखता है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में आगे बढ़ने की पूर्व शर्त है एमएसएमई के लिए अपनी नीतियों को स्पष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने एमएसएमई और ओडीओपी के माध्यम से गृह उद्योगों के लिए भी अपनी नीतियां स्पष्ट कर दी हैं और उन्हें भी बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई के लिए जो पहल उत्तर प्रदेश सरकार ने की है, वह प्रशंसनीय है और जब तक किसी भी राज्य में टोटल इकोसिस्टम इन्वेस्टमेंट फ्रैंडली नहीं होता है, तब तक इंडस्ट्रीज नहीं बढ़ती है। श्री शाह ने कहा कि देश में बंद पड़े हुए कारखानों की बहुत बड़ी सूची है क्योंकि पहले इकोसिस्टम ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में अच्छा इकोसिस्टम बनाने के लिए रोजगार के मुद्दे को एड्रेस करना होगा और रोजगार का विकल्प ढूंढना होगा। श्री शाह ने कहा कि रोजगार देने का माद्दा अगर सबसे ज्यादा किसी क्षेत्र में है तो कोऑपरेटिव और एमएसएमई में है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने एमएसएमई के लिए जो पॉलिसी बनाई है और इस पर जो थ्रस्ट दिया है, उससे आने वाले दिनों में रोजगार सृजन होगा और रोजगार पैदा होने से पूरा इकोसिस्टम अच्छा होगा और इससे बड़ी इंडस्ट्रीज को भी फायदा होगा।

अमित शाह ने कहा कि कोऑपरेटिव के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश खाद्यान्न का सबसे बड़ा उत्पादक है, एग्रीकल्चर के लिए सबसे ज्यादा भूमि उत्तर प्रदेश के पास है, सबसे मेहनतकश किसान भी उत्तर प्रदेश में हैं और सबसे ज़्यादा मात्रा में पानी भी उत्तर प्रदेश के पास है। इन सभी चीजों से एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री, कोऑपरेटिव और डेयरी, विशेषकर कोऑपरेटिव डेयरी की अपार संभावनाएं उत्तर प्रदेश में हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आजादी के 75 साल के बाद पहली बार सहकारिता मंत्रालय का गठन करने का काम किया।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पैक्स (PACS) के कंप्यूटराइजेशन करने का फैसला किया, मल्टीपर्पज़ पैक्स बनाने के लिए इसके मॉड्यूल बाइलॉज बना दिए हैं, कॉमन सर्विस सेंटर, यानी, सीएससी को पैक्स के लिए परमिट कर दिया, गैप्स ढूंढने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव डेटाबेस बनाया, राष्ट्रीय सहकार नीति बन रही है। इसके साथ साथ क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट में सदस्यता ऋणदाता संस्थान भी बना दिया, GEM पोर्टल पर कोऑपरेटिव्स को खरीदी की छूट दे दी, मैट 18% से घटाकर 15% किया, आयकर अधिनियम में भी बहुत सारी राहतें दी हैं, कोऑपरेटिव चीनी मिल को इनकम टैक्स में रियायतें दी और तीन नई मल्टीस्टेट को कोऑपरेटिव्स बनाई है। एक छोटे किसान को बीज के उत्पादन से जोड़ेगी, दूसरी ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की मार्केटिंग की पूरी व्यवस्था करेगी और तीसरी, एग्रीकल्चर उत्पाद के निर्यात के लिए भी काम करेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मज़बूत करने और इसके विस्तार के लिए आने वाले दिनों में वह देशभर का दौरा करेंगे।

अमित शाह ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत सारा काम किया है। उन्होंने कहा कि इतने सारे एक्सप्रेस-वे किसी भी राज्य में नहीं बने हैं और इतने सारे एक्सप्रेस-वे बनाकर उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र को एक-दूसरे के साथ जोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में हैं और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रॉडक्ट के लिए बहुत अच्छी मार्केटिंग की व्यवस्था भी हुई है। श्री शाह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद सबसे ज्यादा आवाजाही की कैपेसिटी उत्तर प्रदेश की होगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की किल्लत थी, लेकिन अब बुंदेलखंड में अब कभी पानी की कमी ना हो, इस प्रकार की नीति बनाई गई है।पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत जलमार्ग से लेकर सभी प्रकार की गति को कोऑर्डिनेट करने का काम भी उत्तर प्रदेश सरकार बहुत अच्छा कर रही है। सबसे पहला जल मार्ग उत्तर प्रदेश से ही शुरू हुआ है और यहां से वाराणसी और इलाहाबाद से लेकर हावड़ा तक पूरा जलमार्ग बनने से ट्रांसपोर्टेशन की कॉस्ट एक-तिहाई से भी कम होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह उद्योगों के लिए बहुत बड़ा पोटेंशियल प्रदान करता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज पूरे देश के सभी राज्यों के इंडस्ट्रियलिस्ट्स और दुनिया के भी इंडस्ट्रियलिस्ट्स लखनऊ आए हैं। उन्होंने कहा कि वातावरण में आए इस सुधार से उत्तर प्रदेश को तो निश्चित रूप से फायदा होगा, राज्य के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी, उत्तर प्रदेश के युवा उद्यमियों के लिए बहुत बड़ा वैश्विक प्लेटफार्म बनेगा। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के विकास के माध्यम से भारत के विकास को भी गति मिलेगी और प्रधानमंत्री मोदी का 5 ट्रिलियन इकोनामी के स्वप्न को हम बहुत अच्छे तरीके से पूरा कर पाएंगे।

You Might Also Like

नई दिल्ली : अगले 25 वर्षों में आज़ादी के अमृत काल के दौरान देश के पूर्वी क्षेत्र का भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा-अमित शाह
DMK के लोकसभा सांसद एस जगतरक्षकन पर ED ने लगाया 908 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानें पूरा मामला
NFS को लेकर बढ़ा राजनीतिक विवाद, अखिलेश यादव ने लगाया आरक्षण खत्म करने की कोशिश का आरोप
ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 7वें इंडिया वॉटर वीक का शुभारंभ किया
देहरादून जिला प्रशासन की पहल: उत्तराखंड का पहला राजकीय मॉडल नशामुक्ति केंद्र 1 नवम्बर से होगा संचालित, एम्स ऋषिकेश से जुड़ा रहेगा ट्रीटमेंट नेटवर्क
TAGGED:Amit ShahCooperativeemploymentmaximumMSMEpotentialsectorUttar Pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?