By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : फ़रोशिकी, जापानी पारंपरिक रैपिंग क्लॉथ प्लास्टिक रैपिंग पेपर का एक स्थायी विकल्प है: यादव
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : फ़रोशिकी, जापानी पारंपरिक रैपिंग क्लॉथ प्लास्टिक रैपिंग पेपर का एक स्थायी विकल्प है: यादव
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : फ़रोशिकी, जापानी पारंपरिक रैपिंग क्लॉथ प्लास्टिक रैपिंग पेपर का एक स्थायी विकल्प है: यादव

The Hill India News
Last updated: January 12, 2023 1:30 pm
The Hill India News
Published: January 12, 2023
Share
SHARE

भारत के जी-20 अध्यक्षता और जापान के जी-7 अध्यक्षता के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग और “वसुधैव कुटुम्बकम” की दिशा में दुनिया के भविष्य को आकार देने का एक अनूठा अवसर: भूपेंद्र यादव

भारत, उदाहरण के साथ नेतृत्व करना चाहता है और वैश्विक समुदाय को जलवायु संकट से निपटने के लिए व्यक्तिगत, परिवार और समुदाय-आधारित कार्यों के लिए मिशन लाइफ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता है: श्री यादव

फ़रोशिकी, जापानी पारंपरिक रैपिंग क्लॉथ प्लास्टिक रैपिंग पेपर का एक स्थायी विकल्प है: यादव

भारत और जापान चक्रीय अर्थव्यवस्था, संसाधन दक्षता, कम कार्बन उत्सर्जन प्रौद्योगिकी और हरित हाइड्रोजन पर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने का पता लगाएंगे

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने जापान के पर्यावरण मंत्री महामहिम अकिहिरो निशिमुरा के साथ आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने जी-7/जी-20 सहयोग, लाइफ, समुद्री और प्लास्टिक अपशिष्ट, कॉप-27 तथा सीबीडी-15 सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह एक संयोग है कि जापान और भारत दोनों ने क्रमश: जी-7 और जी-20 की अध्यक्षता संभाली है और यह दोनों देशों के लिए दुनिया के भविष्य को आकार देने के लिए एजेंडा और प्राथमिकताएं निर्धारित करने का अवसर प्रस्तुत करता है। “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य”, जो कि भारत के जी-20 अध्यक्षता का विषय भी है। श्री यादव ने आगे कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान, कई मंत्रालयों और विभागों में काम करने वाले सभी कार्य समूहों के लिए लाइफ मिशन महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने भारत की जी-20 अध्यक्षता के लिए जापान का समर्थन भी मांगा और जापान की जी-7 अध्यक्षता के लिए भारत के समर्थन का आश्वासन भी दिया।

मंत्री महोदय ने भारत में नई प्रौद्योगिकियों को लाने के लिए जापान द्वारा किए गए प्रयासों को स्वीकार करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने बल देकर कहा कि भारत और जापान विशेष रूप से चक्रीय अर्थव्यवस्था और संसाधन दक्षता, कम कार्बन उत्सर्जन वाली प्रौद्योगिकी, हरित हाइड्रोजन सहित अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने का पता लगा सकते हैं।

पहले भारत-जापान पर्यावरण सप्ताह को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि एक बेहतर दुनिया और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए हमें एक स्थायी, समग्र, दायित्वपूर्ण और समावेशी तरीके से दुनिया में सभी के लिए न्यायसंगत और समान विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

पर्यावरणीय चुनौतियों और जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, भू-क्षरण तथा जैव विविधता को होने वाले नुकसान के संकट से निपटने के लिए लाइफ मिशन यानी सभी के लिए पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, श्री यादव ने कहा कि मिशन लाइफ (पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली), प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, एकता नगर, गुजरात में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की उपस्थिति में शुरू किया गया था। कॉप-26 में प्रधानमंत्री द्वारा पहली बार प्रस्तावित, मिशन लाइफ को एक वैश्विक जन आंदोलन के रूप में देखा गया है जो पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक कार्रवाई को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि भारत उदाहरण के द्वारा नेतृत्व करना चाहता है, और वैश्विक समुदाय को व्यक्तिगत, परिवार और समुदाय-आधारित कार्यों के लिए मिशन लाइफ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता है। इस संबंध में, श्री यादव ने फ़रोशिकी के बारे में उल्लेख किया, जो एक चौकोर आकार का जापानी पारंपरिक लपेटने वाला कपड़ा है, जिसकी उत्पत्ति लगभग 710 ईसा पूर्व हुई थी। फ़रोशिकी पर्यावरण के अनुकूल है और इसका उपयोग उपहार लपेटने, सामान ले जाने या सजावट के रूप में किया जाता है। पुन: प्रयोग होने वाले फ़रोशिकी पारंपरिक प्लास्टिक रैपिंग पेपर का एक स्थायी विकल्प है।

यादव ने कहा कि समय की मांग है कि औद्योगिक विकास को टिकाऊ उत्पादन की ओर उन्मुख किया जाए और टिकाऊ खपत को बढ़ावा देने के लिए एक उपकरण बनाया जाए।

दोनों देशों ने बैठक का समापन करते हुए, दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ावा देने के साथ-साथ बहुपक्षीय रूपरेखाओं में एक साथ काम करने पर भी सहमत हुए।

You Might Also Like

टिहरी एक्रो फेस्टिवल 2026: वैश्विक साहसिक पर्यटन का नया केंद्र बनी टिहरी झील, सीएम धामी ने दी ₹26 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
मुश्किल में ‘महुआ मोइत्रा’ की सदस्यता, एथिक्स कमेटी ने भेजी ‘लोकसभा से निष्कासित’ करने की सिफारिश
Airplane Crash: लापता विमान दुर्घटनाग्रस्त, फिलीपींस में भारतीय पायलट सहित दो लोगों की मौत
दिल्ली सरकार का बडा फैसला अब दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को तेल नहीं मिलेगा
UPSC Civil Services Exam 2026: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, ‘साइकिल सिस्टम’ के साथ कैडर आवंटन में हुआ ऐतिहासिक बदलाव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

अंकिता भंडारी और मोहम्मद दीपक केस के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी! तीन भाषाओं में आया पत्र, हाईकोर्ट में मचा हड़कंप

The Hill India News
The Hill India News
September 16, 2026
UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला! ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर MDR को चुनौती, सरकार के फैसले पर उठे सवाल
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल; बोले- दीप जलाएं तो अंकिता भंडारी को याद कर न्याय की प्रार्थना करें
मक्का के आसमान में हूती ड्रोन से मचा हड़कंप, सऊदी एयर डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट; पाकिस्तान की चुप्पी के बीच ‘मक्का रक्षा समझौते’ पर उठे सवाल
औली की बर्फीली पहाड़ियों में भारत-अमेरिका की सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, 1200 जवानों ने संभाला मोर्चा; ड्रोन और आधुनिक तकनीक से होगी युद्ध की तैयारी
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई टेंशन, स्मार्ट लॉकडाउन की खबरों से मचा हड़कंप; 4 दिन काम और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों पर चर्चा
दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने काटा जन्मदिन का केक, बच्चों का गीत सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री; बोले- सहानुभूति नहीं, सशक्तिकरण जरूरी
UPI Payment पर बड़ा अपडेट! 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, लेकिन हर पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज; ₹2,000 तक UPI फ्री, जानिए पेट्रोल, बीमा, रेलवे, म्यूचुअल फंड और बड़े पेमेंट पर क्या होगा असर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास! धोनी-पंत समेत बड़े विकेटकीपर पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 57 रन से बनाया महारिकॉर्ड
पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का खेल! STF का छापा पड़ा तो सामने आया बड़ा राज, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल और 10 कोडीन सिरप बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?