By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : सुशासन का आशय नागरिकों पर भरोसा करते हुए सभी परिणामों को बेहतर बनाना और डिलिवरेबल्स को सुनिश्चित करना है-कैबिनेट सचिव राजीव गौबा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : सुशासन का आशय नागरिकों पर भरोसा करते हुए सभी परिणामों को बेहतर बनाना और डिलिवरेबल्स को सुनिश्चित करना है-कैबिनेट सचिव राजीव गौबा
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : सुशासन का आशय नागरिकों पर भरोसा करते हुए सभी परिणामों को बेहतर बनाना और डिलिवरेबल्स को सुनिश्चित करना है-कैबिनेट सचिव राजीव गौबा

The Hill India News
Last updated: December 23, 2022 4:26 pm
The Hill India News
Published: December 23, 2022
Share
SHARE

गौबा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2047 तक न्यू इंडिया के निर्माण हेतु ठोस प्रयास करने का आह्वान किया है और यह केवल सुशासन से ही संभव है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुशासन के अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट किया है, जिसमें ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ और संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण शामिल है

कैबिनेट सचिव  राजीव गौबा ने आज कहा कि सुशासन का आशय नागरिकों पर भरोसा करते हुए सभी परिणामों को बेहतर बनाना और डिलिवरेबल्स सुनिश्चित करना है।

19 से 25 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किए जा रहे सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ‘सुशासन पद्धतियों’ पर एक कार्यशाला के दौरान गौबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2047 तक न्यू इंडिया का निर्माण करने हेतु ठोस प्रयास करने का आह्वान किया है और यह केवल सुशासन से ही संभव है।  गौबा ने कहा कि सुशासन व्‍यापक दक्षता, जनता के अनुकूल सरकार और उच्च स्तर की पारदर्शिता प्रदान करता है।

गौबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुशासन के अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट किया है, जिसमें ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ और संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, 3,500 से अधिक छोटे उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया गया है और यह भी सुशासन का ही हिस्सा है, जिसमें नागरिकों पर भरोसा करना शामिल है।

गौबा ने निर्णय लेने के स्तरों को कम करने के फायदों को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे केवल दक्षता बढ़ेगी और जनहित में निर्णय लेने के कीमती समय की बचत होगी। उन्होंने शासन में स्‍तरों में कमी लाने, शक्तियों के प्रत्यायोजन और डिजिटलीकरण पर जोर दिया। उन्होंने ई-ऑफिस 7.0 के उपयोग में वृद्धि करने की वकालत करते हुए मंत्रालयों/विभागों के लिए इसके लाभों को गिनाते हुए कहा कि हालांकि इसे अपनाने में काफी वृद्धि हुई है, लेकिन शेष मंत्रालयों/विभागों को अधिक लाभ हासिल करने के लिए इसका उपयोग शुरू कर देना चाहिए।

गौबा ने स्वच्छता विशेष अभियान 2.0 को सफलतापूर्वक पूरा करने में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस विशेष अभियान के दौरान जो किया गया है, उसे नियमित रूप से किया जाना चाहिए।

इससे पहले, डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास ने अपने स्वागत भाषण में कहा, ‘प्रशासन गांव की ओर’ 2022 लोक शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो भारत के सभी जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान में 700 से अधिक जिला कलेक्टर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रालयों/विभागों की भागीदारी के कारण विशेष अभियान 2.0 बड़े पैमाने पर सफल रहा। उन्‍होंने इस बात की वकालत की कि विभागों द्वारा सर्वोत्तम पद्धतियों को साझा किया जाना चाहिए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0022C01.jpg

वी. श्रीनिवास ने यह भी बताया कि चिन्हित की गई 373 सर्वश्रेष्ठ सुशासन पद्धतियों पर आज देश भर में जिला स्तरीय कार्यशालाओं में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि 19 से 25 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किए जा रहे “सुशासन सप्ताह-2022” के दौरान लोक शिकायतों के तहत 43 सफलता की कहानियां भी साझा की जाएंगी।

राजीव गौबा ने इस अवसर पर विशेष अभियान 2.0 मूल्यांकन रिपोर्ट भी जारी की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VZIL.jpg

कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने अपनी 121वीं रिपोर्ट में पिछले साल के ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान की अभूतपूर्व सफलता की सराहना की और इस तरह के अभियानों को निरंतर आयोजित किए जाने की सिफारिश की।

You Might Also Like

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
आप के केजरीवाल और भगवंत मान आज पहुंचेंगे अयोध्‍या, रामलला के करेंगे दर्शन
New Delhi: हत्या का आरोपी साहिल की कोर्ट में पेशी आज, पुलिस कर सकती है रिमांड बढ़ाने की मांग
भाजपा में ‘नबीन’ युग का आगाज: 20 जनवरी को कमान संभालेंगे नितिन नबीन; युवा पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने की बड़ी तैयारी
Manipur: हिंसा के बाद मणिपुर में आर्मी का फ्लैग मार्च, 8 जिलों में कर्फ्यू, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बन्द
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड BJP में मंथन का दौर तेज: राज्यसभा सीट पर आज बनेगा नामों का पैनल, नई टीम के साथ कोर ग्रुप की अहम बैठक

The Hill India News
The Hill India News
September 25, 2026
छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी याचिकाएं खारिज; अब इसी व्यवस्था के तहत होंगे चुनाव
हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे हरीश रावत? एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, CM धामी की तारीफ और दिनेश अग्रवाल के तंज से गरमाया माहौल
होर्मुज खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 7 दिन का फॉर्मूला, सामने रखीं बड़ी शर्तें; क्या अब थमेगा महीनों से जारी युद्ध?
बैंक हड़ताल से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, 26 सितंबर तक खाते में आएगा सितंबर का वेतन-पेंशन; सरकार ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा करवट, 26 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- हर फैसले की होती है तय प्रक्रिया; मामले को बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल
Rajasthan Mayor Election 2026: जयपुर, जोधपुर और कोटा में BJP की जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर; गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भी कांग्रेस हारी
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 22 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
UPI Payment पर 18% GST का क्या होगा? 7 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए MDR से जुड़ा पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?