By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : राज्य के परिश्रमी और प्रतिभाशाली लोगों ने उत्तराखंड की विकास-यात्रा में महत्त्वपूर्ण योगदान किया है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > उत्तराखण्ड : राज्य के परिश्रमी और प्रतिभाशाली लोगों ने उत्तराखंड की विकास-यात्रा में महत्त्वपूर्ण योगदान किया है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
देशफीचर्ड

उत्तराखण्ड : राज्य के परिश्रमी और प्रतिभाशाली लोगों ने उत्तराखंड की विकास-यात्रा में महत्त्वपूर्ण योगदान किया है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

The Hill India News
Last updated: December 9, 2022 12:59 pm
The Hill India News
Published: December 8, 2022
Share
SHARE

राष्ट्रपति उत्तराखंड में; देहरादून में नागरिक अभिनन्दन समारोह में शिरकत; स्वास्थ्य-सुविधा, बिजली उत्पादन और आपूर्ति, तकनीकी शिक्षा तथा यातायात संबंधी अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में अपने सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में शिरकत की। यह अभिनन्दन समारोह आज सायंकाल (आठ दिसंबर, 2022) को आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य-सुविधा, बिजली उत्पादन और आपूर्ति, तकनीकी शिक्षा तथा यातायात सम्बंधी अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया।

उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रपति ने कहा कि भारत माता के प्रति उत्तराखंड की भूमि और वहां के वासियों ने महान योगदान किया है। उत्तराखंड अनेक नदियों का उद्गम है, जिसने देश के विशाल भू-भाग को सिंचित और विकसित किया है। हिमालय और उत्तराखंड हर भारतीय के हृदय और आत्मा में बसते हैं। हमारे ऋषि-मुनि ज्ञान की खोज में यहां की कंदराओं में तपस्या करते रहे हैं। यह राज्य आध्यात्मिक शांति और शारीरिक आरोग्य का स्रोत रहा है।

राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि उत्तराखंड में प्राकृतिक उपचार के अनेक प्रसिद्ध केंद्र मौजूद हैं, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं तथा स्वास्थ्य लाभ करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ‘प्रकृति पर्यटन,’ ‘साहसिक पर्यटन’ के साथ-साथ  ‘चिकित्सा पर्यटन’ की अपार संभावनायें हैं। उन्हें यह जानकर हर्ष हुआ कि उत्तराखंड आधुनिक औषधि और आयुर्वेद के क्षेत्र में नये संस्थानों की प्रतिस्थापना कर रहा है।

भारत की रक्षा में उत्तराखंड के वीर सैनिकों के योगदान का स्मरण करते हुये राष्ट्रपति ने कहा कि देशवासियों की तरफ से वे उत्तराखंड के वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरी हिमालय भूमि अनन्त काल से शक्ति-उपासना का केंद्र रही है। यही आन और शक्ति रानी कर्णावती जैसी वीरांगना, गौरा देवी जैसी वन संरक्षक और माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली प्रथम महिला पर्वतारोही बछेन्द्री पाल की जीवन-गाथा में मिलती है। राष्ट्रपति ने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि उत्तराखंड की अन्य बेटियां भी प्रगति-पथ पर इसी तरह आगे बढ़ रही हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम सभी जाने-माने और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें। उन्होंने बिष्नी देवी शाह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, श्री देव सुमन, केसरी चंद, इंद्रमणि बडोनी और श्री गोविन्द वल्लभ पंत के योगदानों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास किये जायें कि देशभर के युवा उत्तराखंड की इन हस्तियों के योगदानों से परिचित हो सकें।

युवा पीढ़ी के संदर्भ में, राष्ट्रपति ने लक्ष्य सेन का उल्लेख किया, जिन्हें हाल में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके विषय में राष्ट्रपति ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के सम्बंध में 21 वर्षीय लक्ष्य सेन ने पूरे देश के युवाओं के लिये एक आदर्श स्थापित किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य-सुविधा, बिजली उत्पादन और आपूर्ति, तकनीकी शिक्षा तथा यातायात सम्बंधी अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करते हुये प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने इन पहलों के लिये केंद्र और राज्य सरकार की सराहना की और भरोसा जताया कि इन परियोजनाओं से राज्य में नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने उत्तराखंड वासियों की प्रशंसा करते हुये कहा कि राज्य के परिश्रमी और प्रतिभाशाली लोगों ने उत्तराखंड की विकास-यात्रा में महत्त्वपूर्ण योगदान किया है।

May be an image of 5 people, people standing and text

May be an image of 12 people, people standing and text that says "PC श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भारत माननीय राष्ट्रपति दैवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक अभिनन्दन दिसम्वर 2022"

May be an image of one or more people, people standing and outdoors

May be an image of 6 people, people standing and text that says "वे श्रीमती द्रौपदी मुर्मु त की माननीय राष्ट्रपति रखण्ड आगमन पर h नन्दन 2022"

May be an image of 6 people, people standing and text that says "N उतरार्वण्डश केदेव श्रीमती द्रौपदी मुर्मु माननीय राष्ट्रपति उत्तरार आगमन पर ले.ज.गुर्म गुर्म ले.ज. राज्यपाल, 正"

May be an image of 3 people and people standing

May be an image of 8 people and people standing

 

You Might Also Like

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम! 12-13 मई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा कदम
अरुणाचल प्रदेश : भारत युद्ध में विश्वास नहीं करता, लेकिन अगर इसे थोपा गया तो हम लड़ने के लिए तैयार हैं: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली : बौद्ध धर्म के कार्यक्रम में शामिल होकर विवादों में आए आम आदमी पार्टी के नेता एवं मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिया इस्तीफ़ा
केदारनाथ में हेली स्टाफ और पुलिस में झड़प, चोपता में घोड़े-खच्चरों से बर्बरता का वीडियो वायरल
उत्तराखंड: 14 अप्रैल को टोल फ्री रहेगा लच्छीवाला और आशारोड़ी बैरियर, पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

अफगानिस्तान का पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला, ISIS के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक

The Hill India News
The Hill India News
July 1, 2026
उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?