By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गोवा: हम एक स्वच्छ और हरित गोवा के लिए प्रतिबद्ध हैं” – डॉ. प्रमोद पी सावंत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गोवा: हम एक स्वच्छ और हरित गोवा के लिए प्रतिबद्ध हैं” – डॉ. प्रमोद पी सावंत
देशफीचर्ड

गोवा: हम एक स्वच्छ और हरित गोवा के लिए प्रतिबद्ध हैं” – डॉ. प्रमोद पी सावंत

The Hill India News
Last updated: November 28, 2022 1:16 pm
The Hill India News
Published: November 28, 2022
Share
SHARE

क्लीन-ए-थॉन पहल का आदर्श वाक्य है – “न गंदगी करूंगा, न करने दूंगा”

“एक स्वच्छ गोवा भारत की पर्यटन राजधानी बन सकता है” – दिव्यज फाउंडेशन की संस्थापक अमृता फडणवीस

मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मीरामार बीच पर क्लीन-ए-थॉन की शुरुआत की

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), 2022 के अंतिम दिन की शुरुआत मीरामार बीच पर सफाई अभियान के साथ हुई। गोवा सरकार के सहयोग से दिव्यज फाउंडेशन और भामला फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्लीन-ए-थॉन हमारे आसपास स्वच्छता संबंधी मूल्यों को स्थापित करने की एक पहल है। इसके दायरे का विस्तार न केवल गोवा राज्य के निवासियों, बल्कि पर्यटकों तक भी किया गया है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह मीरामार बीच पर समुद्र तट के सफाई अभियान के साथ हुई। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद पी सावंत, दिव्यज फाउंडेशन की संस्थापक सुश्री अमृता फडणवीस तथा गोवा मंत्रिमंडल के सदस्य इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। जैकी श्रॉफ, करण कुंद्रा जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने भी क्लीन-ए-थॉन में हिस्सा लिया।

झंडी दिखाने के इस कार्यक्रम में डॉ. सावंत ने कहा, “हम लोग अपने समुद्र तटों को साफ रखते हैं, लेकिन इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों तक भी पहुंचना है। हम गोवा को स्वच्छ और हरा-भरा तभी रख सकते हैं, जब पर्यटक जो कि गोवा की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा हैं, वे भी इस प्रयास में शामिल हों। हम एक ब्लू इकॉनमी हैं और नदी व समुद्र के पानी को साफ रखना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि पानी को प्रदूषित न करें।” उन्होंने आगे कहा, “स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप लॉन्च किया गया था, उसका उद्देश्य 104 किमी लंबी गोवा की तटरेखा को स्वच्छ रखना है। छात्रों और गैर सरकारी संगठनों ने हमेशा इन मिशनों में भाग लिया है और जब पर्यटक भी इसमें शामिल होंगे तो स्वच्छता का हमारा उद्देश्य पूर्ण रूप प्राप्त कर लेगा। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार के पर्यावरण लक्ष्य केवल समुद्र तटों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि राजमार्गों और नगर पालिकाओं तक भी फैले हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा, “हम एक स्वच्छ और हरित गोवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी बने रहेंगे।”

इस क्लीन-ए-थॉन पहल का उद्देश्य न सिर्फ जागरूकता फैलाना है, बल्कि स्वच्छता की दिशा में कार्यान्वन भी शुरू करना है। इसकी पुष्टि आज सुबह समुद्र तट पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और स्वयंसेवकों द्वारा की गई सफाई के कार्यों से होती है।

इस अवसर पर सुश्री फडणवीस ने कहा, “गोवा में अपने आसपास के परिवेश को साफ रखने की संस्कृति है। लेकिन हम जो सबक जानते हैं, उसे संशोधित करना बेहद महत्वपूर्ण है। इस दृष्टि से, इस पहल का उद्देश्य सभी को यह याद दिलाना है कि गंदगी न करें ताकि हम एक स्वस्थ समुद्री जीवन पा सकें और अपने पीछे हमारे बच्चों के लिए एक बेहतर धरती छोड़ सकें।” उन्होंने कहा कि इस अभियान का आदर्श वाक्य है, “न गंदगी करूंगा, न करने दूंगा।” उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह पहल गोवा को भारत की पर्यटन राजधानी बनाएगी।

इस कार्यक्रम में, गोवा में स्वच्छता की पहल में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले विभिन्न गैर सरकारी संगठनों, ग्राम पंचायतों और नगर पालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में इस पहल की भावना को रेखांकित करते हुए सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि छात्रों, गैर सरकारी संगठनों और पर्यटकों से भी गोवा को साफ रखने की दिशा में अपना योगदान देने का आग्रह किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/clean-1ULX6.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/clean-2NFJF.jpg

You Might Also Like

तिलक वर्मा का तूफानी शतक: 23 की उम्र में रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस की 99 रन से धमाकेदार जीत
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में दिखाई अपनी ताकत, हूतियों को दिया करारा जवाब
New Delhi: “पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो हैं आतंक उद्योग के प्रवक्ता”, विदेश मंत्री एस जयशंकर
एनएच-74 घोटाला: ईडी की काशीपुर में बड़ी कार्रवाई, पीसीएस अधिकारी और बीएसपी नेता के घर छापेमारी
The environment is one of the most precious gifts that nature has given us.
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?