By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गोवा : आज की सनसनीखेज दुनिया में कोई भी खबर विशेष खबर नहीं है-निदेशक विक्रम पटवर्धन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गोवा : आज की सनसनीखेज दुनिया में कोई भी खबर विशेष खबर नहीं है-निदेशक विक्रम पटवर्धन
देशफीचर्ड

गोवा : आज की सनसनीखेज दुनिया में कोई भी खबर विशेष खबर नहीं है-निदेशक विक्रम पटवर्धन

The Hill India News
Last updated: November 26, 2022 3:28 pm
The Hill India News
Published: November 26, 2022
Share
SHARE

“आज की सनसनीखेज दुनिया में कोई भी खबर विशेष खबर नहीं है।” यह बात फ्रेम फिल्म के निर्देशक  विक्रम पटवर्धन ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि फोटो बनाने में प्रौद्योगिकी की शुरुआत होने के साथ ही, एक पेशे के रूप में फोटो पत्रकारिता में परिवर्तनकारी बदलाव आ चुका  है।

गोवा में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान पीआईबी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘टेबल टॉक्स’ में मीडिया तथा महोत्सव के प्रतिनिधियों के साथ परस्पर बातचीत करते हुए श्री विक्रम पटवर्धन ने कहा कि फ्रेम फिल्म एक फोटो पत्रकार के जीवन के बारे में है जो इस सोच में विश्वास रखता है कि किसी फोटो पत्रकार का धर्म किसी भी घटना की, बिना उसके साथ कोई भी छेड़छाड़ किए हुए, जैसी वह हुई है, ठीक उसी प्रकार लोगों के सामने उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना है।

बतौर एक फोटो पत्रकार के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, उन्होंने कहा, ‘‘ फोटो पत्रकार एक ही दिन में कई तरह की दुनिया अनुभव करता हैं और वास्तव में वे प्रति दिन विविध किस्मों के अनुभव से गुजरते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने कार्य अनुभव का उपयोग करते हुए किसी फोटो पत्रकार के सामने आने वाली चुनौतियों को चित्रित करना चाहते थे

इस फिल्म के निर्माण की यात्रा के बारे में चर्चा करते हुए श्री विक्रम पटवर्धन ने कहा कि उनका टीम वर्क शानदार रहा है जिसके कारण फ्रेम फिल्म के निर्माण की यात्रा बहुत ही आसान हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम के लोगों के बीच बहुत ही अच्छा समन्वय रहा जिसके कारण पूरी फिल्म की शूटिंग केवल 20 दिनों में ही पूरी हो गई।

इस फिल्म की कहानी अपने नायक के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक मध्य आयु वर्ग का फोटो पत्रकार चंदू पानसरे (सीपी) है जो इस सोच में विश्वास रखता है कि ‘हमारे पेशे की तरह ही, हमारा जीवन भी एक कला है, और किसी भी कला का कोई प्रारूप नहीं होता।’  उसका विश्वास उस समय दरकने लगता है जब उसकी पेशागत नैतिकता और एक व्यक्ति के रूप में समाज के प्रति उसका कर्तव्य एक दूसरे के साथ टकराने लगते हैं। सीपी हाल में नियुक्त हुए युवा फोटो पत्रकार सिद्धार्थ देशमुख को परामर्श देता है लेकिन देशमुख पेशागत नैतिकता को लेकर सीपी से सहमत नहीं होता।

फिल्म के बारे में –

निर्देशक : श्री विक्रम पटवर्धन

निर्माता : जी स्टूडियो, आटपात

पटकथा : श्री विक्रम पटवर्धन

छायाकार : श्री मिलिंद जोग

संपादक : श्री कुतुब इनामदार

कलाकार : नागराज मंजुले, अमेय वाघ, मुग्धा गोडसे, अक्षय गुरव

2021 । मराठी । रंगीन । 118 मिनट

सारांश : ‘‘ हमारे पेशे की ही तरह, हमारा जीवन भी एक कला है, और किसी भी कला का कोई प्रारूप नहीं होता।” पैंतालीस वर्षीय विख्यात फोटो पत्रकार चंदू पानसरे हाल ही में नियुक्त हुए एक 23 वर्षीय कनिष्ठ फोटो पत्रकार सिद्धार्थ देशमुख को यह बात कहता है। दोनों ही महाराष्ट्र के पुणे में एक समाचार पत्र के लिए काम करते हैं। चंदू के इस उद्धरण को जीवंत बनाते हुए, फिल्म में उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में घटने वाली अनिश्चित घटनाओं और किस प्रकार दक्षिणी महाराष्ट्र में आए एक भूकंप से उनके जीवन की धारा बदल जाती है, उसका चित्रण किया गया है।

निर्देशक:  श्री विक्रम पटवर्धन महाराष्ट्र के पुणे में एक फोटो पत्रकार हैं और उन्होंने संस्कृति से लेकर अपराध तक तथा राजनीति से लेकर खेलों तक विभिन्न क्षेत्रों को कवर किया है। फ्रेम एक निर्देशक के रूप में उनकी पहली ही फिल्म है।

निर्माता: जी स्टूडियो 2012 में स्थापित एक पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माण तथा वितरण स्टूडियो है जिसमें फीचर फिल्म निर्माण, वितरण, अंतर्राष्ट्रीय वितरण, प्रमोशन, विज्ञापन तथा राजस्व अर्जित करने वाले विभाग शामिल हैं।

You Might Also Like

बिहार में 20 लाख मृत मतदाता चिह्नित, चुनाव आयोग ने SIR पर जारी किए 7 अहम अपडेट
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर भाजपा की निर्विरोध जीत का रास्ता साफ
उत्तराखण्ड : केन्द्रीय रेशम बोर्ड एवं रेशम निदेशालय उत्तराखण्ड के तत्वाधान में “ओक तसर संवर्धन ” पर एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ
गाजा सिटी पर कब्जे की योजना को इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट की मंजूरी
Uttarakhand: शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया समाधान का आश्वासन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डमौसम

मॉनसून का महाअलर्ट: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा, अगले 14 घंटे बेहद अहम; IMD ने जारी की चेतावनी

The Hill India News
The Hill India News
July 27, 2026
‘बच्चों की सोच पर माता-पिता को न घसीटें’: मंत्री की बेटी के प्रदर्शन पर बोले हिमंता बिस्वा सरमा, दिया बड़ा संदेश
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए तेल बाजार, भारत पर असर
सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न: अभिजीत दीपके बोले— “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक पत्र में बोले— ‘देश के किसी भी छात्र के भविष्य से नहीं होने दूंगा अन्याय’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?