By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सिक्किम में पीएम मोदी ने युवाओं संग खेला फुटबॉल, 4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का देंगे तोहफा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > सिक्किम में पीएम मोदी ने युवाओं संग खेला फुटबॉल, 4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का देंगे तोहफा
देशफीचर्ड

सिक्किम में पीएम मोदी ने युवाओं संग खेला फुटबॉल, 4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

The Hill India News
Last updated: April 28, 2026 5:55 am
The Hill India News
Published: April 28, 2026
Share
SHARE

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सिक्किम दौरे के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। राज्य के 50वें स्थापना वर्ष के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी ने गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए, जो तेजी से वायरल हो गए और लोगों ने उनकी इस सहज और ऊर्जा से भरपूर पहल की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि सिक्किम में अपने युवा साथियों के साथ खूबसूरत सुबह में फुटबॉल खेलने जैसा अनुभव बेहद खास रहा। उन्होंने इसे एक “एनर्जाइज़िंग सेशन” बताया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी बच्चों के साथ मैदान में बातचीत कर रहे हैं, हंसते हुए खेल का आनंद ले रहे हैं और युवाओं के साथ घुल-मिलकर समय बिता रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि विकास के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस के समापन समारोह में शामिल होंगे, जो गंगटोक के  पालजोर स्‍टेडियम  में आयोजित किया जाएगा। यहां वे राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री करीब 4000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएं इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और कृषि जैसे कई अहम क्षेत्रों से जुड़ी हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य सिक्किम में समावेशी और सतत विकास को गति देना है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में पीएम मोदी नामची जिले के यांगंग में 100 बेड के आयुर्वेद अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे देवराली स्थित एनआईटी परिसर में 30 बेड वाले इंटीग्रेटेड सोवा-रिग्पा अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, जिससे पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री सिक्किम यूनिवर्सिटी के स्थायी परिसर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सीलेंस के प्रशासनिक ब्लॉक, हेलेन लेप्चा मेडिकल कॉलेज और डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा राज्य के 160 स्कूलों में आईटी आधारित शिक्षा परियोजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील आर्च ब्रिज का शिलान्यास किया जाएगा, जो नामची और गंगटोक जिलों को बेहतर तरीके से जोड़ेंगे। इसके साथ ही बर्डहांग से नामची तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिससे यात्रा आसान और तेज होगी।

ऊर्जा क्षेत्र में गंगटोक में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के आधुनिकीकरण की परियोजना शुरू की जाएगी, जिससे बिजली आपूर्ति और अधिक विश्वसनीय बनेगी। वहीं शहरी विकास के तहत लुमसे में मिनी सचिवालय और सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सरकार कई कदम उठा रही है। सिंगतम शहर में सीवरेज सिस्टम के उन्नयन और नदियों के प्रदूषण को कम करने के लिए नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। इससे राज्य में स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी।

पर्यटन और तीर्थयात्रा को बढ़ावा देने के लिए भी कई पहल की जा रही हैं। गंगटोक के रिज क्षेत्र के पुनर्विकास, इको-टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर और कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े सुविधाओं का विकास इस दिशा में अहम कदम हैं। इससे राज्य में पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

कृषि क्षेत्र में सिक्किम IFFCO प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और एग्रो-प्रोसेसिंग को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा युवाओं के लिए रंगपो में इनडोर क्रिकेट सुविधाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिससे खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रधानमंत्री का यह दौरा सिक्किम के लिए कई मायनों में खास है। एक ओर जहां उन्होंने युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर एक सकारात्मक संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं के जरिए राज्य के भविष्य को नई दिशा देने का प्रयास किया। यह दौरा न केवल सिक्किम बल्कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

You Might Also Like

IPL 2026: विराट कोहली ने जीता दिल, वैभव सूर्यवंशी को दिया खास गिफ्ट—15 साल के बल्लेबाज का जलवा बरकरार
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप “सूखा राहत के लिए एक भी रुपया नहीं दिया”
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौखुटिया अस्पताल के उन्नयन का लिया संज्ञान
बेंगलुरु : विकसित बनने का संकल्प लेकर चल रहे भारत में, ऊर्जा क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं बन रही हैं – प्रधानमंत्री मोदी
Uttarakhand: अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीएम धामी के गृहक्षेत्र खटीमा में फूटा आक्रोश, भुवन कापड़ी बोले- ‘VIP का नाम उजागर करे सरकार, हो CBI जांच’
TAGGED:4000 Crore ProjectsFootballGangtokinfrastructureNarendra ModiSikkimYouth Engagement
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलेंगे या रहेगा प्रतिबंध? सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विराट कोहली का नाम लेकर दिया बड़ा संदेश

The Hill India News
The Hill India News
October 29, 2026
उत्तराखंड में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का बड़ा खुलासा! 21 दिन में 45,453 कॉल, SIP कनेक्शन से ILD गेटवे बाईपास का शक; STF ने आरोपी नईमुद्दीन को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड में अर्नब साइक्लोन के असर से बदलेगा मौसम! 30 अक्टूबर को 4 जिलों में भारी बारिश, आंधी-बिजली और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
रेखा आर्या–गिरधारी लाल विवाद में नया मोड़! गिरफ्तारी पर रोक और मुकदमा रद्द कराने पहुंचे हाईकोर्ट, फिलहाल नहीं मिली राहत
2027 चुनाव से पहले हरीश रावत का बड़ा सियासी संकेत! खानपुर सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, बोले- पार्टी जहां कहेगी, वहीं से उतरूंगा मैदान में
गैरसैंण विधानसभा सत्र में धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, बर्तनों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट तक पहुंचे UKD कार्यकर्ता
देहरादून में प्राथमिक शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन! 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच, बैरिकेडिंग पर रोकी गई रैली
एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए आने वालों को झटका! अब पार्किंग के भी देने होंगे पैसे, दोपहिया के ₹20 और कार के ₹40 शुल्क; व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी
बदरी-केदार धाम पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, परिवार संग किए दर्शन; स्वच्छ और नशामुक्त देवभूमि बनाने का दिया संदेश
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 11 साल पहले छोड़ेंगे IFS सेवा! VRS की घोषणा से वन विभाग में हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?