By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी बोले— “रजत जयंती समारोह” है जनभागीदारी का उत्सव, अगले 25 वर्षों के लिए बनेगा विकास रोडमैप
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी बोले— “रजत जयंती समारोह” है जनभागीदारी का उत्सव, अगले 25 वर्षों के लिए बनेगा विकास रोडमैप
उत्तराखंडदेश

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी बोले— “रजत जयंती समारोह” है जनभागीदारी का उत्सव, अगले 25 वर्षों के लिए बनेगा विकास रोडमैप

The Hill India News
Last updated: November 1, 2025 1:22 pm
The Hill India News
Published: November 1, 2025
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की रजत जयंती केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगले 25 वर्षों के लिए एक सशक्त विकास रोडमैप तैयार कर रही है, जिसका लक्ष्य समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखण्ड का निर्माण होगा।

Contents
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री देंगे मार्गदर्शनराज्य की प्रमुख उपलब्धियांआर्थिक प्रगति और निवेशसामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरणविकास और अवसंरचना

मुख्यमंत्री शनिवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर से 11 नवम्बर तक प्रदेशभर में “उत्तराखण्ड रजतोत्सव समारोह” मनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री देंगे मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के दौरान 3 और 4 नवम्बर को देहरादून में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु संबोधित करेंगी, जबकि 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा, “यह केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव है। हर नागरिक, हर जनपद को इस महोत्सव से जोड़ा जाएगा। राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर हम अपने अनुभवों का आत्ममंथन करेंगे और अगले 25 वर्षों के लिए नई दिशा तय करेंगे।”

राज्य की प्रमुख उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू की है। इसके साथ ही भूमि कानून, धर्मांतरण विरोधी, नकल विरोधी और दंगारोधी कानूनों के माध्यम से सुशासन की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत और महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जबकि सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। पिछले चार वर्षों में 26,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

आर्थिक प्रगति और निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए हैं, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। राज्य का बजट पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना और प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी है।

सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

  • 58 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं।
  • लखपति दीदी योजना के तहत 1.65 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।
  • वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह कर दी गई है।
  • मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

विकास और अवसंरचना

धामी ने बताया कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के पुनरोद्धार के लिए केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर तेजी से कार्य जारी है। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना जैसे प्रोजेक्ट राज्य के विकास को नई दिशा देंगे।

उन्होंने कहा कि सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन रोकने के लिए मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम और स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप जैसी योजनाएं लागू की गई हैं।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सबका लक्ष्य एक—2050 तक स्वर्ण जयंती वर्ष पर ऐसा उत्तराखण्ड बनाना है जो आत्मनिर्भर, समृद्ध और गौरवशाली हो।”

You Might Also Like

Uttarakhand: चंपावत में दिल्ली जा रही टैक्सी 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, विवाहिता समेत दो की मौत
Big News: धामी सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा
Uttrakhand : यात्रियों से भरी बस पलटी, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बीज वितरण में हो रही देरी का लिया संज्ञान! अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तराखंड: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं में बड़ा घोटाला, 91 संस्थान जांच के घेरे में
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

बदरीनाथ में DJ विवाद ने पकड़ा तूल, ‘शंख में जानवर की हड्डी’ वाले बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित; सतपाल महाराज के तर्क पर भी उठे सवाल

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
दिल्ली में PM मोदी से मिले महेंद्र भट्ट, परिवार संग पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; बेटे की शादी का दिया न्योता
UP में आसमानी आफत का आखिर क्या है राज? ‘डीप डिप्रेशन’ और ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की जुगलबंदी ने क्यों मचाई तबाही
यूपी राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट की तैयारी! 10 सीटों पर सियासी शतरंज, तीसरे उम्मीदवार से बदलेगा पूरा गणित; किसके पाले में जाएंगे अतिरिक्त वोट?
UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?