By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चमोली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > चमोली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा
उत्तराखंडफीचर्ड

चमोली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा

The Hill India News
Last updated: September 20, 2025 11:52 am
The Hill India News
Published: September 20, 2025
Share
SHARE

चमोली, सितंबर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।

Contents
5-5 लाख की सहायता राशि प्रदानहवाई और स्थलीय सर्वेक्षणअधिकारियों को सख्त निर्देशअब तक का नुकसानराहत कार्य जारीजनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

5-5 लाख की सहायता राशि प्रदान

मुख्यमंत्री ने आपदा में मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने प्रभावित परिवारों का दुःख साझा करते हुए भरोसा दिलाया कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

हवाई और स्थलीय सर्वेक्षण

सीएम धामी ने कुंतारी लगा फाली और कुंतारी लगा सरपाणी गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसबारा और मोखमल्ला गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बुनियादी सुविधाओं की बहाली में कोई लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि जन-जीवन को सामान्य बनाने के लिए सड़क संपर्क, बिजली और पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता से बहाल किया जाए।

अब तक का नुकसान

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि आपदा में अब तक लगभग 45 भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 15 गौशालाएं नष्ट, 8 पशु मृत और 40 पशु लापता हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 12 घायलों को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर किया गया है— जिनमें से 1 को एम्स ऋषिकेश और 11 को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

राहत कार्य जारी

प्रशासन ने बताया कि प्रभावितों को खाद्य सामग्री, आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। विस्तृत सर्वेक्षण का कार्य भी तेज गति से जारी है ताकि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक मुआवजा और सहायता पहुंच सके।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम चमोली आर.के. पाण्डेय सहित जिले के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

France: 14 जुलाई को बैस्टील डे परेड में पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि
नीतीश कुमार आज 9वीं बार बनेंगे बिहार के सीएम, राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी तेज
उत्तराखंड में अतिवृष्टि का कहर, मुख्य सचिव ने संभाली कमान
एनसीपीसीआर ने पोक्सो और बाल श्रम कानूनों पर राष्ट्रीय परामर्श आयोजित किया
Uttarakhand : नगर पालिका चुनाव की तैयारी को लेकर डोईवाला कांग्रेस की बैठक ,स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की विजय निश्चित है – मोहित उनियाल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?