By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शिक्षा और कौशल विकास भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं : धर्मेन्द्र प्रधान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > शिक्षा और कौशल विकास भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं : धर्मेन्द्र प्रधान
फीचर्डविदेशशिक्षा

शिक्षा और कौशल विकास भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं : धर्मेन्द्र प्रधान

Rajesh Dabral
Last updated: September 8, 2022 3:22 pm
Rajesh Dabral
Published: September 8, 2022
Share
SHARE

 धर्मेंद्र प्रधान ने यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित इंडिया आइडियाज़ समिट में भाग लिया

धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास में सहयोग को मज़बूत करने का आह्वान किया

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान ने आज यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल और यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंटरनेशनल अफेयर्स, दक्षिण एशिया द्वारा आयोजित इंडिया आइडियाज समिट में भाग लिया। इस आयोजन का विषय था “अमेरिका – भारत की समृद्धि को अगले 75 वर्षों में अधिक से अधिक बढ़ाना”। इस अवसर पर अमेरिकी कंपनियों के सीईओ और शीर्ष प्रबंधक मौजूद थे।

भारत अमेरिका रिश्तों की बात करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि भारत और अमेरिका का समाज समान है और उनके साझा मूल्य हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने जुड़वां, संयुक्त और दोहरी डिग्री कार्यक्रमों की पेशकश के लिए दोनों देशों के उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच अधिक शैक्षणिक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का भी आह्वान किया

उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ बातचीत करते हुए,  प्रधान ने शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में भारत के दृष्टिकोण का महत्व बताया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में बात करते हुए उन्होंने 21वीं सदी के शिक्षार्थियों को सशक्त बनाने और एक जीवंत भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002Y45B.jpg

एनईपी में शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण पर फोकस के बारे में बताते हुए, मंत्री  प्रधान ने तेजी से बदलते शिक्षा और कौशल परिदृश्य में अमेरिका के संस्थानों और कंपनियों का आह्वान किया कि वे भारत के साथ साझेदारी करें। उन्होंने कहा कि बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था, इच्छुक आबादी, ज्ञान आधारित समाज और नीतिगत सुधार भारत में अभूतपूर्व अवसर पैदा कर रहे हैं।

कौशल विकास के बारे में बोलते हुए,  प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने युवाओं का कौशल, पुन: कौशल बढ़ाने के साथ ही उन्हें उच्च कौशल प्रदान करने के लिए काफी प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में एक बड़ी, युवा और शिक्षित आबादी है जो विश्व स्तर पर किसी भी उद्योग के लिए एक संपत्ति है बशर्ते उन्हें उद्योग की आवश्यकता के अनुसार केंद्रित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण प्रदान किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत मुख्य रूप से अपने जनसांख्यिकीय लाभ और विभिन्न कौशल पहलों के कारण अनुकूल स्थिति में है।

 

You Might Also Like

जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों पर केंद्र सरकार सख्त, दूसरे कामों में पैसा खर्च किया तो रुकेगा फंड
उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला: नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, समाज कल्याण विभाग ने पेश किया शपथ पत्र; अब महालेखाकार की भूमिका पर टिकी नजर
उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी ने आज अपने निजी आवास खटीमा पर होली के अवसर पर अपनी माता जी को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया
उत्तराखंड में अमीरों ने सालों तक खाया गरीबों का राशन! 18,600 कार्ड रद्द, नैनीताल में सबसे बड़ा खुलासा
Dehradun: डोईवाला कांग्रेस द्वारा पूर्व काबीना मंत्री स्व. डॉ० इंदिरा हृदयेश की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्डस्वास्थय

H1N1 का नया स्ट्रेन नहीं, फिर भी दिल्ली में क्यों बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले? AIIMS डॉक्टर ने बताई बड़ी वजह

The Hill India News
The Hill India News
August 25, 2026
एक खबर पढ़ी और बदल दी लाखों की किस्मत! 40 हजार कैदियों को दिलाई आजादी, इसलिए कहलाती थीं ‘Mother of PIL’
कम रोशनी पर बवाल! अंपायर के फैसले से भड़के श्रीलंकाई बल्लेबाज, पवेलियन पहुंचते ही फेंके ग्लव्स
अब देश की बेटियां बनेंगी आतंकवाद-रोधी कमांडो: NSG ने पहली बार शुरू किया महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स
पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, खौफनाक कदम की धमकी से मचा हड़कंप; रातभर तनाव में रहा आयुर्वेद विश्वविद्यालय
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज: मानसून सत्र से डॉक्टरों की सेवा और महंगाई तक कई बड़े फैसलों की उम्मीद
G7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले ‘नो प्रेस’ पर भारत ने साफ किया रुख, ट्रंप के अप्रत्याशित सवालों से क्यों बरती गई थी अतिरिक्त सावधानी?
‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’… BPSC छात्रों के आरोपों पर परीक्षा नियंत्रक का बयान, बिहार में फिर गरमाया विवाद
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में मचाया तहलका, 115 रन की ऐतिहासिक पारी से धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त; नंबर-7 पर रचा नया इतिहास
‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पर देहरादून में सजा कला का महाकुंभ, पद्मश्री डॉ. संजय बोले—लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?