By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तरकाशी धराली आपदा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, त्वरित राहत कार्य जारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तरकाशी धराली आपदा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, त्वरित राहत कार्य जारी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तरकाशी धराली आपदा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, त्वरित राहत कार्य जारी

The Hill India News
Last updated: August 5, 2025 2:23 pm
The Hill India News
Published: August 5, 2025
Share
SHARE

देहरादून | 05 अगस्त, 2025: उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में सोमवार को बादल फटने से उत्पन्न भीषण प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र राज्य सरकार पूर्णतः सतर्क और सक्रिय है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित चिकित्सा सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आपातकालीन कार्ययोजना को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

Contents
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रवानाअस्पतालों में बेड आरक्षित, चिकित्सकीय अवकाश पर रोक108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट परजिला स्तरीय आपात नियंत्रण कक्ष स्थापितलापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मुख्यमंत्री स्वयं राहत और बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं, ताकि ज़रूरतमंदों तक तत्काल मदद पहुँचाई जा सके।


विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रवाना

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आपदा की गंभीरता को देखते हुए सर्जन, निश्चेतक, फिजीशियन व आर्थोपेडिक विशेषज्ञों की टीम धराली क्षेत्र के लिए तत्काल रवाना की गई है। टीम का संचालन गढ़वाल मंडल के निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा किया जा रहा है, जिन्हें इस आपदा हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।


अस्पतालों में बेड आरक्षित, चिकित्सकीय अवकाश पर रोक

राज्य के सभी प्रमुख चिकित्सालयों को निर्देशित किया गया है कि वे गंभीर रूप से घायल मरीजों के उपचार हेतु बेड आरक्षित रखें। साथ ही, सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के अवकाशों पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
यह भी सुनिश्चित किया गया है कि औषधियों, सर्जिकल सामग्री और अन्य जरूरी उपकरणों की कोई कमी न हो।


108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर

धराली और आस-पास के प्रभावित क्षेत्रों में 108 एंबुलेंस सेवा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके माध्यम से घायलों को त्वरित प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने और उन्हें निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं।
आसपास के जनपदों से भी अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था कर प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है।


जिला स्तरीय आपात नियंत्रण कक्ष स्थापित

उत्तरकाशी जनपद में 24×7 सक्रिय आपात नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो स्वास्थ्य विभाग के राहत कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करेगा। यह नियंत्रण कक्ष स्थानीय प्रशासन, अस्पतालों व एंबुलेंस नेटवर्क के बीच समन्वय स्थापित कर रहा है ताकि हर स्तर पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।


लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि यह समय मानवीय संवेदना और प्रशासनिक तत्परता दिखाने का है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से पूर्ण निष्ठा व सक्रियता की अपेक्षा जताते हुए चेतावनी दी कि

“किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।”

You Might Also Like

21वीं सदी का भारत, अब न कोई मौका खोयेगा और न ही अपनी मेहनत में कोई कमी रखेगा – प्रधानमंत्री मोदी
Uttarakhand: Health department on alert mode in Uttarakhand, instructions to strengthen surveillance system
नैनीताल में ‘लव जिहाद’ के आरोपों से गरमाया माहौल: बिजनौर से बरामद हुई लापता युवती, आरोपी सुहैल पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का मुकदमा
महाराष्ट्र को ‘बेटा’ ही चाहिए? 1000 लड़कों पर सिर्फ 888 बेटियां, आधुनिकता और विकास के बीच गहराता लिंगानुपात संकट
आज से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! BPSC ने जारी किया TRE-4 नोटिफिकेशन, 32,388 पदों पर बंपर भर्ती

The Hill India News
The Hill India News
August 18, 2026
पीपलकोटी टनल हादसे में खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 10 लापता मजदूरों के शव बरामद; 12 घायल अस्पताल में भर्ती
‘आरक्षण के लिए भाजपा के साथ आए थे, अब तक लागू क्यों नहीं किया?’ यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद के तीखे तेवर, बोले- निषाद समाज अपना हक मांग रहा है
राजपाल यादव की लगी ‘लॉटरी’! 1200 करोड़ की 12 फिल्मों की डील साइन, 10 साल तक बड़े पर्दे पर छाएंगे कॉमेडी के किंग
‘गांधी, नेहरू और पटेल पर भी FIR करिए’, वंदे मातरम विवाद पर खरगे का भाजपा को करारा जवाब
पान मसाला ऐड पर सनी देओल का बयान और वायरल हुआ पुराना विज्ञापन, बोले- ‘मेरा जमीर गवाही नहीं देता’
इमरान खान को जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 48 घंटे में होगा ट्रांसफर; परिवार से हर हफ्ते मुलाकात की भी मंजूरी
देहरादून में कल से बदलेगा ट्रैफिक का पूरा रूट! उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर 19-20 अगस्त तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें पूरा प्लान
पंजाब में अनोखा लंगर! अब पूड़ी-सब्जी नहीं, मुफ्त में मिलेगा पेट्रोल; दोपहिया को ₹500 और कार वालों को ₹1,000 का तेल
1.20 करोड़ के लालच में खौफनाक कत्ल! YouTube के झूठे दावे पर नाबालिग की हत्या, शरीर का हिस्सा लेकर 3 दिन तक भटकते रहे आरोपी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?