By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आंध्र प्रदेश शराब घोटाले में नकदी की गड्डियों का खुलासा, एसआईटी ने जब्त किए 11 करोड़ रुपये
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > आंध्र प्रदेश शराब घोटाले में नकदी की गड्डियों का खुलासा, एसआईटी ने जब्त किए 11 करोड़ रुपये
देशफीचर्ड

आंध्र प्रदेश शराब घोटाले में नकदी की गड्डियों का खुलासा, एसआईटी ने जब्त किए 11 करोड़ रुपये

The Hill India News
Last updated: August 3, 2025 7:20 am
The Hill India News
Published: August 3, 2025
Share
SHARE

हैदराबाद/अमरावती: आंध्र प्रदेश में सामने आए 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी (विशेष जांच दल) को एक ऐसा वीडियो हाथ लगा है, जिसमें वाईएसआरसीपी के पूर्व विधायक चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी के करीबी सहयोगी वेंकटेश नायडू बड़ी मात्रा में नकदी की गड्डियां गिनते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और चर्चा में है कि यह रकम पिछले विधानसभा चुनावों से पहले नकदी बांटने के लिए छिपाई गई थी।

Contents
11 करोड़ रुपये जब्त, बक्सों में छिपाकर रखी गई थी नकदीकई बड़े नेता जांच के घेरे मेंमुख्य आरोपी दुबई से लौटते ही पकड़ा गयाक्या है आंध्र का शराब घोटाला?राजनीतिक हलकों में हड़कंप

11 करोड़ रुपये जब्त, बक्सों में छिपाकर रखी गई थी नकदी

एसआईटी ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद स्थित सुलोचना गेस्ट हाउस में छापेमारी कर 12 बक्सों में छिपाकर रखी गई नकदी जब्त की है।

  • जब्त रकम: ₹11 करोड़
  • नोटों के स्वरूप: ₹2000 और ₹500 के बंडल, जिनमें से कई ₹2000 के नोट अब बंद हो चुके हैं।

कई बड़े नेता जांच के घेरे में

  • वेंकटेश नायडू का फोन भी जब्त, जिसमें वॉट्सऐप के जरिए पैसे की योजना बनाते हुए वीडियो मिला।
  • वाईएसआरसीपी सांसद पेड्डीरेड्डी वेंकट मिधुन रेड्डी समेत कई नेताओं को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
  • आरोपी राज केसी रेड्डी ने बयान दिया है कि उसका हालिया बरामद राशि से कोई लेना-देना नहीं है।

मुख्य आरोपी दुबई से लौटते ही पकड़ा गया

मुख्य आरोपी वरुण पुरुषोत्तम, जो केस में ए-40 नंबर का आरोपी है, को दुबई से लौटने पर हिरासत में लिया गया। उसी की सूचना पर एसआईटी ने नकदी की पहचान कर उसे जब्त किया।
वहीं, वाईएसआरसीपी ने दावा किया है कि वीडियो पुराना है और यह चुनावी बदनाम करने की साजिश हो सकती है, जबकि टीडीपी ने इसे चुनाव में नकद बांटने का प्रमाण बताया।


क्या है आंध्र का शराब घोटाला?

एसआईटी की जांच के अनुसार, आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ₹3,200 करोड़ का शराब घोटाला हुआ।

  • मुख्य आरोपी: वाईएसआरसीपी के तत्कालीन आईटी सलाहकार केसीरेड्डी राजा शेखर रेड्डी
  • मामला: राज्य की शराब नीति के दुरुपयोग से लोकप्रिय ब्रांड हटाकर अज्ञात ब्रांडों को बढ़ावा देना और इसके बदले हजारों करोड़ रुपये रिश्वत लेना
  • गिरफ्तारी: राजा शेखर रेड्डी को 21 अप्रैल को हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

राजनीतिक हलकों में हड़कंप

यह घोटाला आंध्र प्रदेश की राजनीति में भूचाल लेकर आया है। नकदी, वीडियो, नेताओं की गिरफ्तारी और घोटाले की मात्रा ने विपक्ष को सत्ताधारी पार्टी पर हमले का बड़ा मौका दिया है। अब देखना होगा कि एसआईटी की आगामी जांच में और कौन-कौन इस भ्रष्टाचार की जद में आता है।

You Might Also Like

IPL 2026: सांसे रोक देने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की रोमांचक जीत, कप्तान रियान पराग के ‘मास्टरस्ट्रोक’ से पस्त हुई गुजरात टाइटंस
आज दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी किसान संगठनों की ‘महापंचायत’, सुरक्षा बलों का पुख्ता इंतजाम
उत्तराखंड: फेसबुक पर वित्त मंत्री का फर्जी वीडियो दिखाकर साइबर ठगी, PWD के रिटायर्ड अफसर से 30 लाख रुपये ऐंठे
चारधाम यात्रा ने छुआ 29 लाख का आंकड़ा, केदारनाथ में सबसे अधिक भीड़
न खेतों में पानी, न नलों में राहत: सिंधु जल संधि नकार कर भारत ने कैसे कसा पाकिस्तान पर शिकंजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा

The Hill India News
The Hill India News
October 1, 2026
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
सूखती धाराओं से फिर बहने लगी हेवल नदी… उत्तराखंड के IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award 2026, वैज्ञानिक मॉडल ने बदली जलस्रोतों की तस्वीर
10 लाख का बिजली बिल नहीं भरा तो कट गई BSNL टावर की बिजली, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप… फोन हुए ‘शोपीस’, ग्रामीण बोले- आपात स्थिति में कैसे बचेंगे?
‘पलटूराम’ से ‘वोट चोरी’ तक… हरिद्वार में हरीश रावत के तीखे तेवर, ‘टाइगर इज बैक’ पोस्टर के साथ निकली धन्यवाद संवाद यात्रा
दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! पूरी तरह बैन नहीं, लेकिन 24 घंटे पटाखे चलाने की भी नहीं मिलेगी छूट; तय समय पर ही इस्तेमाल के संकेत
I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में बड़ा ऐलान! खड़गे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, SIR से लेकर बैलेट पेपर तक 6 बड़ी मांगों पर जोर
महेंद्र भट्ट के गृह क्षेत्र में ABVP को बड़ा झटका! नागनाथ पोखरी छात्रसंघ चुनाव में आर्यन ग्रुप का दबदबा, सभी प्रमुख पदों पर जीत
झबरेड़ा डबल मर्डर का आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; बहन और पड़ोसी युवक की हत्या के बाद चार दिन से था फरार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?