By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में ‘संजीवनी’ बनी हेलीकॉप्टर मेडिकल सेवा, अब तक 60 से अधिक लोगों की बचाई जा चुकी है जान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में ‘संजीवनी’ बनी हेलीकॉप्टर मेडिकल सेवा, अब तक 60 से अधिक लोगों की बचाई जा चुकी है जान
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में ‘संजीवनी’ बनी हेलीकॉप्टर मेडिकल सेवा, अब तक 60 से अधिक लोगों की बचाई जा चुकी है जान

The Hill India News
Last updated: July 24, 2025 2:01 pm
The Hill India News
Published: July 24, 2025
Share
SHARE

ऋषिकेश/देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सेवा ‘संजीवनी’ पर्वतीय क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की बड़ी राहत बनकर सामने आई है। एम्स ऋषिकेश से संचालित यह सेवा अब तक 60 से अधिक मरीजों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित इलाज सुनिश्चित कर चुकी है। सड़क हादसे हों या गर्भावस्था में जटिलताएं, राज्य सरकार की यह पहल दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है।

29 अक्तूबर 2024 को शुरू हुई भारत की पहली मुफ्त हेली एम्बुलेंस सेवा
संजीवनी हेलीकॉप्टर सेवा को एम्स ऋषिकेश के साथ साझेदारी में 29 अक्टूबर 2024 से लॉन्च किया गया। यह देश की पहली पूरी तरह निशुल्क हेलीकॉप्टर इमरजेंसी सेवा है। अब तक 74 घंटे 12 मिनट की उड़ान के जरिए 60 से ज्यादा गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया, जिनमें 23 सड़क दुर्घटना के, 18 गर्भावस्था से जुड़े और 19 अन्य मेडिकल आपात स्थिति के रोगी शामिल रहे।

जोशीमठ हिमस्खलन और अल्मोड़ा बस हादसे में निभाई अहम भूमिका
यह सेवा जोशीमठ हिमस्खलन (1 मार्च 2025) और अल्मोड़ा बस दुर्घटना (5 नवंबर 2024) जैसी आपदाओं में भी सक्रिय रही। इन घटनाओं में घायल नागरिकों को तुरंत हवाई मार्ग से बड़े चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाया गया, जिससे समय रहते उनकी जान बचाई जा सकी।

मौसम बनी बाधा, लेकिन इच्छाशक्ति रही मजबूत
11 जुलाई 2025 को पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से बीमार महिला और नातिन को तत्काल हल्द्वानी रेफर करने की आवश्यकता थी। जिलाधिकारी की अनुशंसा पर हेलीकॉप्टर सेवा की स्वीकृति तत्काल दे दी गई, लेकिन खराब मौसम के चलते उड़ान संभव नहीं हो सकी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डीजीसीए के सुरक्षा मानकों के तहत ही अंतिम अनुमति दी जाती है, जिनमें मौसम की अनुकूलता सबसे अहम है।

मुख्यमंत्री का संकल्प: हर जीवन की रक्षा प्राथमिकता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि,

“उत्तराखंड की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। यह सेवा हर आपातकालीन परिस्थिति में संजीवनी बन रही है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के हर नागरिक को समय पर और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधा मिले। जहां मौसम बाधा बनता है, वहां प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।”

You Might Also Like

रामनगर में G-20 की बैठक हुई शुरू, मेहमान देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार इन एजेंडों पर करेंगे मंथन
Uttarakhand: FRI कर रहा है प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से वसूली, एक फरमान जारी कर लिखा वाहनों से लिया जायेगा शुल्क
अब असम ट्रांसफर किए जाएंगे, मणिपुर हिंसा से जुड़े सीबीआई मामले, सुप्रीम कोर्ट काआदेश
उत्तर प्रदेश : संभल में मस्जिद के सर्वे को लेकर भारी हिंसा तीन लोगों की मौत, कई वाहनों में लगाई आग..
उत्तराखण्ड: सीएम धामी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष की बैठक आयोजित की गई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न: अभिजीत दीपके बोले— “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक पत्र में बोले— ‘देश के किसी भी छात्र के भविष्य से नहीं होने दूंगा अन्याय’
देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?