By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित हों: मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित हों: मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम
उत्तराखंड

दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित हों: मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम

The Hill India News
Last updated: July 3, 2025 1:17 pm
The Hill India News
Published: July 3, 2025
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय प्रचालन समिति (State Steering Committee on Accessible Elections) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य था— दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम और समावेशी मतदान सुनिश्चित करना।

Contents
प्रमुख निर्देश एवं निर्णय:2018 से सक्रिय है राज्य की तीन स्तरीय समितिबैठक में ये अधिकारी एवं संस्थाएँ रहीं उपस्थित:

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ एनजीओ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी पोलिंग बूथों पर ‘एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज़ (AMF)’—जैसे रैंप, व्हीलचेयर, शौचालय, पीने का पानी, शेड और बैठने की सुविधा—सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


प्रमुख निर्देश एवं निर्णय:

  • हर तीन माह में अपडेटेड पीडब्ल्यूडी सूची:
    समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया कि 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की अर्हता तिथि के अनुसार, दिव्यांग पेंशनधारकों की अद्यतन सूची निर्वाचन विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें मतदाता सूची में पीडब्ल्यूडी श्रेणी में समुचित रूप से दर्ज किया जा सके।
  • बूथवार चिन्हिकरण और सुविधाएँ:
    चिन्हित किए गए दिव्यांग मतदाताओं को उनके पोलिंग बूथ के अनुसार AMF सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
  • जिला स्तरीय पीडब्ल्यूडी आइकन:
    सभी जिलों में ‘डिस्ट्रिक्ट स्वीप पीडब्ल्यूडी आइकन’ को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा सके।
  • ब्रेल आधारित जागरूकता सामग्री:
    एनआईईपीवीडी (राष्ट्रीय दृष्टिहीन सशक्तीकरण संस्थान) को ब्रेल लिपि में मतदाता जागरूकता सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए गए।

2018 से सक्रिय है राज्य की तीन स्तरीय समिति

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी दी कि आयोग के निर्देशानुसार 2018 से राज्य में राज्य, जनपद और विधानसभा स्तर पर तीन स्तरीय समितियाँ कार्यरत हैं, जो समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित करती हैं।

उन्होंने बताया कि 30-39 वर्ष आयु वर्ग में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है, और चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी दिव्यांग मतदाता भौतिक बाधाओं के कारण अपने मताधिकार से वंचित न रहे।


बैठक में ये अधिकारी एवं संस्थाएँ रहीं उपस्थित:

  • उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी
  • सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास
  • अपर जिलाधिकारी देहरादून जय भारत सिंह
  • शिक्षा, समाज कल्याण, लोक निर्माण, सूचना विभाग के प्रतिनिधि
  • एनआईईपीवीडी, नन्ही दुनिया, अरुणिमा फाउंडेशन, दिव्य एजुकेशनल सोसाइटी, बाल वनिता आश्रम सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि दिव्यांगजन लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उनके लिए सुलभ मतदान का माहौल तैयार करना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

You Might Also Like

औली की बर्फीली पहाड़ियों में भारत-अमेरिका की सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, 1200 जवानों ने संभाला मोर्चा; ड्रोन और आधुनिक तकनीक से होगी युद्ध की तैयारी
नैनीताल हाई कोर्ट से बड़ी खबर, मुख्य न्यायाधीश ने 3 नए जजों को दिलाई शपथ
झटका: शराब के ट्रेटा पैक की बिक्री पर अगली तिथि तक हाईकोर्ट ने लगाई रोक
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 घोषित, बेटियों ने एक बार फिर लहराया परचम
Uttarakhand Pension Update: मुख्यमंत्री धामी ने 9.43 लाख लाभार्थियों को दिया तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए 140 करोड़ रुपये; अब 59 की उम्र से ही शुरू होगा ‘चिन्हीकरण’
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

हरीश धामी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक और मुकदमा भी रद्द; जौलजीबी मेले में हंगामे के मामले में कांग्रेस को मिली बड़ी कानूनी जीत

The Hill India News
The Hill India News
November 23, 2026
हरीश रावत-यशपाल आर्य की माला खींचतान पर सैलजा का बड़ा बयान, बोलीं- छोटी-सी मजाकिया बात को बना दिया गंभीर मुद्दा, मीडिया की नीयत पर भी उठाए सवाल
भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई रफ्तार! उत्तराखंड सीमा पर छारछुम इंटरनेशनल मोटर पुल का उद्घाटन, बनबसा में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से व्यापार और आवाजाही को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
हरिद्वार में बसेगा एक नया शहर! 89 एकड़ में बनेगी भव्य टाउनशिप, फ्लैट से लेकर विला तक मिलेंगे, सिडकुल-बहादराबाद और रानीपुर को मिलेगा बड़ा फायदा
उत्तराखंड के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर! SSP अजय गणपति ने एक साथ 36 दरोगाओं के किए तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टरों को भी मिली नई तैनाती
गोरा होने की चाह ने पहुंचाया अस्पताल! फेयरनेस क्रीम से किडनी पर गंभीर असर का दावा, 17 साल की लड़की के बाद मशहूर सिंगर सलीम कोडाथूर ने सुनाई दर्दनाक आपबीती
प्रदूषण नियंत्रण में यूपी ने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को पछाड़ा! CQM रिपोर्ट में खुली चार राज्यों की पोल, पार्किंग निर्माण में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन
यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों पर महासंग्राम! कांग्रेस ने मांगी 100 से ज्यादा सीटें, अखिलेश के 55 सीटों के फॉर्मूले से कैसे बनेगी बात?
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की जंग में उर्मिला सनावर का बड़ा ऐलान, बोलीं- अब मैं चंडी बन गई हूं, राक्षसों का अंत करके रहूंगी
न्यूजीलैंड की धरती पर गरजे केएल राहुल, 136 रनों की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास; SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?